Strong Digestion Tips
Strong Digestion Tips

खराब पेट के लिए इन नेचुरल चीजों का करें सेवन, डाइजेशन होगा मजबूत

पेट में बार बार होने वाली गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, क्रोनिक डायरिया, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और अल्सर जैसी पाचन की समस्या एक गम्भीर समस्या है। इस समस्या के लिए अपना खान पान और लाइफस्टाइल ठीक करना बेहद जरुरी हो जाता है। हालांकि आप इन नेचुरल चीजों का सेवन कर के भी इन बीमारी से निजात पा सकते है।

Strong Digestion Tips: हममे से सभी को कभी न कभी दस्त, अपच, उलटी, गैस, एसिडिटी, हार्टबर्न जैसी समस्याएं हुई ही होगी। ये आम समस्या है जिसे आम घरेलू उपचार से सही किया जा सकता है लेकिन अगर इनमें से कोई भी समस्या आपको बार बार हो रही है तो ये एक गंभीर स्थिति है जिसका आपको इलाज करना बहुत जरुरी हो जाता है। डॉक्टर के अनुसार पेट में बार बार होने वाली गैस्ट्रोएसोफेगल रिफ्लक्स डिजीज, क्रोनिक डायरिया, गैस्ट्रोएंटेराइटिस और अल्सर जैसी पाचन की समस्या एक गम्भीर समस्या है। इस समस्या के लिए अपना खान पान और लाइफस्टाइल ठीक करना बेहद जरुरी हो जाता है। हालांकि आप इन नेचुरल चीजों का सेवन कर के भी इन बीमारी से निजात पा सकते है। तो चलिए जानते है ऐसे कौन सी नेचुरल चीज खाने से खराब पेट की समस्या दूर होती है।

दालचीनी पेट के लिए एक आयुर्वेदिक नेचुरल औषधि है। इसका सेवन करने से सूजन से राहत मिलती है। अगर आपके पेट में किसी भी कारण सूजन है तो आपको दालचीनी का सेवन शुरू कर देना चाहिए। इस मसाले में मौजूद प्रीबायोटिक गुण पाचन में मदद करने वाले कई बैक्टीरिया को बनाता है। जिसकी वजह से पाचन से जुड़ी कई तरह की समस्या दूर होती है।रोजाना इसके सेवन से पाचन मजबूत होता है।

अदरक को पेट के लिए काफी फायदेमंद बताया गया है वहीं पाचन को मजबूत करने में भी लाभदायक है। अदरक पेट में बनने वाली गैस को रोकता है। इसके आलावा अदरक मांसपेशियों को आराम देने में भी सहायक होता है और भोजन को पचाने में भी मदद करता है। अदरक को आप कई तरह से ले सकते है। इसका चाय के रूप में भी इंटेक कर सकते है।   

Strong digestion

हल्दी एक ऐसा मसाला है जो सब्जी में रंग के साथ साथ स्वाद में भी बढ़ोतरी करता है। वहीं हल्दी में पायें जाने वाले एंटीओक्सिडेंट गुण पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद करता है। हल्दी का सेवन करने से पेट में होने वाली सूजन कम होती है और पाचन भी मजबूत होता है।

अजवाइन रसोई में मिलने वाली एक ऐसी आयुर्वेदिक चीज़ है जो पेट में होने वाली समस्याओं को दूर करने में लाभकारी होती है। अजवाइन में एंटीबैक्टीरियल, एंटीओक्सिडेंट, एंटीफंगल गुण मौजूद होते है जो पेट की आत को पूरी तरह से साफ़ करने में होने वाली दिक्कत को दूर करने में मदद करता है। वहीं अजवाइन में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है जो पेट को साफ़ करने में मदद करता है। आप अजवाइन को रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट सेवन कर सकते है।

Strong digestion

पेट की समस्याओं को ठीक करने के लिए सौफ़ काफी फायदेमंद होते है। कहा जाता है कि रात को खाने के बाद सौंफ को खाने से खाना पचाने में मदद मिलती है। एक्सपर्ट बताते है कि सौंफ में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है जो कब्ज को दूर करता है। सौंफ में भरपूर मात्रा में आयरन, कैल्शियम और मैग्नीशियम पाया जाता है जो पेट में होने वाली सूजन, गैस, ऐठन, को दूर करता है।                               

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...