यह लोग भूलकर भी ना करें मोरिंगा का सेवन, सेहत को होते हैं कई नुकसान: Moringa Side Effect
Moringa Side Effect

Moringa Side Effects: अनहेल्दी लाइफस्टाइल के चलते लोगों को कई प्रकार की समस्याओं से गुजरना पड़ता है। इसलिए अब धीरे-धीरे लोग हेल्दी डाइट को अपनाने लगे हैं। इसके चलते लोग तरह-तरह की सब्जियों का सेवन करते हैं। ऐसे में एक सब्जी मोरिंगा का भी है। जिसे खाकर बहुत सारी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। मोरिंगा को सहजन के पेड़ के रूप में भी जाना जाता है।

मोरिंगा को पोषक तत्वों से भरपूर सुपर फूड माना जाता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अच्छी पाई जाती है। लेकिन इसके बावजूद भी इसके अनगीनत नुकसान है। इसके चलते आज हम आपको इस लेख के द्वारा मोरिंगा से होने वाले नुकसान के बारे में बताएंगे साथ ही यह भी बताएंगे कि किन लोगों को मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए, तो चलिए जानते हैं।

Also read : कोविड के समय अपनी इम्युनिटी ऐसे बूस्ट करें आंवला और मोरिंगा ड्रिंक से

पेट संबंधी समस्याएं

Moringa Side Effect
Moringa Side Effect of Digestive System

ऐसा कहा जाता है कि अगर मोरिंगा को सही मात्रा में ना खाया जाए, तो इससे पेट खराब, गैस, दस्त और हार्टबर्न जैसी समस्याएं हो सकती है। इसलिए मोरिंगा का सेवन कभी भी ज्यादा मात्रा में नहीं करना चाहिए।

ब्लड प्रेशर के मरीजों को

मोरिंगा के पत्तों में एल्क्लॉइड पाया जाता है। जिससे ब्लड प्रेशर कम हो सकता है, इसलिए ब्लड प्रेशर के मरीजों को मोरिंगा का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

गर्भवती महिलाओं को

गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके सेवन से मां और गर्भ में पल रहे बच्चे दोनों को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को भी मोरिंगा के पत्तों का ज्यादा मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए।

खून करें पतला

जो लोग खून को पतला करने की दवाएं खाते हैं, उन्हें रोजाना मोरिंगा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा इसमें लैक्सेटिव प्रॉपर्टीज होती है। जिस वजह से उल्टी की समस्या होने लगती है।

मैं आयुषी जैन हूं, एक अनुभवी कंटेंट राइटर, जिसने बीते 6 वर्षों में मीडिया इंडस्ट्री के हर पहलू को करीब से जाना और लिखा है। मैंने एम.ए. इन एडवर्टाइजिंग और पब्लिक रिलेशन्स में मास्टर्स किया है, और तभी से मेरी कलम ने वेब स्टोरीज़, ब्रांड...