Milk vs Ragi: कैल्शियम एक ऐसा पौष्टिक तत्व है जो हमारे दांतों और हड्डियों को मजबूत रखने के लिए जरूरी होता है इसलिए व्यक्ति के शरीर में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होना जरूरी है। आपने ज्यादातर कैल्शियम के स्रोतों के बारे में डेयरी प्रोडक्ट्स के बारे में ही सुना होगा लेकिन अब कैल्शियम के अन्य स्रोत जैसे कुछ प्रकार का अनाज जैसे रागी आदि की भी काफी चर्चा होने लगी है। ऐसा माना जाता है की रागी में भी दूध के समान ही या फिर दूध से भी अधिक मात्रा में कैल्शियम होता है। तो आइए आज जान लेते हैं रागी या दूध किसमें अधिक मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है।
Also read: Calcium: गर्भावस्था में क्यों जरूरी है कैल्शियम?
दूध में कैल्शियम
एक कप दूध में करीब 300 mg कैल्शियम होता है। इतना कैल्शियम आपकी रोजाना की जरूरतों को पूरा करने के लिए काफी होता है। इसलिए अगर आप एक कप रोजाना दूध पी रहे हैं तो कैल्शियम की जरूरतें पूरी हो जाएंगी। कैल्शियम के साथ साथ दूध में विटामिन डी, पोटैशियम, फास्फोरस आदि जैसे पौष्टिक तत्व भी होते हैं जो दांतों और हड्डियों की सेहत मजबूत बनाने में मदद करते हैं। दूध में लैक्टोज़ होता है और बहुत सारे लैक्टोज़ इंटॉलरेंट लोग इसका सेवन नहीं कर पाते हैं। हालांकि दूध में होने वाला कैल्शियम ज्यादा बायो अवेलेबल होता है।
रागी में कैल्शियम
100 ग्राम रागी में लगभग 344 mg कैल्शियम होता है। यह दूध से भी अधिक होता है। इसलिए कैल्शियम प्रदान करने के मामले में रागी दूध से आगे निकल चुकी है। रागी में केवल कैल्शियम ही नहीं बल्कि अन्य पौष्टिक तत्व भी पाए जाते हैं जैसे आयरन, अमीनो एसिड और डाइट्री फाइबर आदि। रागी डायबिटिक लोगों के लिए लाभदायक रहती है क्योंकि इसका ग्लाइकेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें फाइबर भी होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में लाभदायक होता है।
