Ornidazole Tablet: ऑर्निडाजोल एक ऐसी दवाई है जिसका प्रयोग बहुत सी अलग अलग शारीरिक स्थितियों को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। आम तौर पर इसका प्रयोग एमिबियोसिस में प्रयोग किया जाता है लेकिन साथ ही में बैक्टिरियल इन्फेक्शन और जलन होना आदि में भी यह लाभ पहुंचाती है। इसका प्रयोग करने से पहले आपको इसके बारे में पर्याप्त जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए जैसे की इसकी कितनी डोज लेनी चाहिए और इसका सेवन किन दवाइयों के साथ नहीं करना चाहिए या फिर किन लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे आपको इसके साइड इफेक्ट्स का रिस्क कम होता है। आइए जानते हैं ऑर्निडाजोल टैबलेट के बारे में।
ऑर्निडाजोल टैबलेट: उपयोग- Ornidazole Tablet Uses In Hindi
मुख्य रूप से इस दवाई का प्रयोग एमिबियोसिस के लिए किया जाता है। लेकिन इसका सेवन करने से और भी शारीरिक स्थितियों में लाभ मिल सकता है जैसे वेजाइना में खुजली या जलन होना या फिर बैक्टिरियल इन्फेक्शन, वेजिनोसिस, पेचिश, मल में खून आना, मसूड़ों में खून आना और दांत में दर्द होना आदि।
Read more: एस्थेलीन 2 MG टैबलेट के उपयोग | क्रोसिन एडवांस टैबलेट के उपयोग
ऑर्निडाजोल टैबलेट डोज – Ornidazole Tablet Doses In Hindi
इस दवाई का सेवन आपको डॉक्टर द्वारा सुझाई गई डोज में ही करना चाहिए। यह हर व्यक्ति के शरीर पर निर्भर करता है कि उसे कितनी मात्रा में दवाई सूट करेगी। इसलिए आपके डॉक्टर ही आपको व्यक्तिगत रूप से एग्जामिन करके यह सलाह दे सकते हैं कि आपको किस मात्रा में इस दवाई का सेवन करना चाहिए।
ऑर्निडाजोल टैबलेट: साइड इफेक्ट – Ornidazole Tablet Side Effects In Hindi
अगर आप ज्यादा सेंसटिव हैं या फिर आप गलत मात्रा में इस डोज का सेवन कर लेते हैं तो आपको कुछ साइड इफेक्ट्स का सामना भी करना पड़ सकता है। इन साइड इफेक्ट्स में उल्टी आना, सिर में दर्द होना, मितली आना, कम भूख लगना और कमजोरी आना, दर्द होना या बेचैनी होना और दस्त लगना, थकान होना आदि शामिल हैं। यह साइड इफेक्ट्स कुछ समय के बाद अपने आप खत्म हो जाते हैं लेकिन अगर आपको ज्यादा समय तक यह देखने को मिलते हैं तो डॉक्टर से जरूर राय ले लेनी चाहिए।
Read more: एस्थेलीन 2 MG टैबलेट साइड इफेक्ट्स | क्रोसिन एडवांस टैबलेट साइड इफेक्ट्स
ऑर्निडाजोल टैबलेट: कीमत- Ornidazole Tablet Price In Hindi
ऑर्निडाजोल टैबलेट की कीमत मात्र 110 रूपए है।
ऑर्निडाज़ोल टैबलेट का विकल्प -Ornidazole Tablet Sustitute in hindi
- मेट्रोनिडाज़ोल: एक अन्य एंटीबायोटिक और एंटीप्रोटोज़ोअल दवा जिसका उपयोग अक्सर समान संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है।
- टिनिडाज़ोल: ऑर्निडाज़ोल और मेट्रोनिडाज़ोल की तरह, टिनिडाज़ोल का उपयोग बैक्टीरिया और प्रोटोज़ोअल संक्रमण के इलाज के लिए भी किया जाता है।
- सेक्निडाज़ोल: यह एक अन्य एंटीप्रोटोज़ोअल दवा है जिसका उपयोग कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए किया जाता है।
- सिप्रोफ्लोक्सासिन: यह एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग कुछ मामलों में कुछ संक्रमणों के इलाज के लिए किया जा सकता है।
- लेवोफ़्लॉक्सासिन: सिप्रोफ़्लोक्सासिन के समान, लेवोफ़्लॉक्सासिन एक एंटीबायोटिक है जिसका उपयोग विशिष्ट मामलों में विकल्प के रूप में किया जा सकता है।
यह ध्यान रखना महत्वपूर्ण है कि विकल्प का चुनाव इलाज की जा रही विशिष्ट चिकित्सा स्थिति और स्वास्थ्य सेवा प्रदाता के मूल्यांकन पर निर्भर करता है। अपने चिकित्सक से परामर्श किए बिना कभी भी दवाएँ न बदलें
इस दवाई का प्रयोग करना एकदम सुरक्षित है। लेकिन इसके लिए आपको सावधानी भी बरतनी जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के आपको केवल यही नहीं बल्कि किसी भी दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर कोई साइड इफेक्ट देखने को मिलता है तो इसका प्रयोग करना बंद कर दें।
दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है
Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…
डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending
DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…
इपटोइन 100 टैबलेट(Eptoin 100 Tablet in Hindi) उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Eptoin 100 Tabletin Hindi: इपटोइन 100 टैबलेट का इस्तेमाल मिर्गी के दौरे के इलाज और रोकथाम के लिए किया जाता है l यह मस्तिष्क…
नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…
रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Relent Tablet in Hindi : रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…
लूझ सिरप (Looz Syrup in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Looz Syrup: बहुत से लोगों की यह समस्या होती है कि उनका पेट सही से साफ नहीं होता है, जिसकी वजह से उन्हें बेचैनी महसूस…
सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।
सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…
डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…
अस्वीकरण
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
क्या गर्भवती महिलाओं को इस दवाई का सेवन करना चाहिए?
क्या बच्चे को दूध पिलाने वाली महिलाओं इस दवाई का सेवन करना चाहिए?
किन लोगों को इस दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए?
किन दवाइयों का सेवन कर रहे लोगों को भी इस दवा का सेवन नहीं करना चाहिए ?
ऑर्निडाजोल टैबलेट क्या है?
ऑर्निडाजोल टैबलेट किसे निर्धारित किया जाता है?
ऑर्निडाजोल टैबलेट का सेवन कैसे करें?
