अटारेक्स टैबलेट: उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प
Atarax Tablet

अटारेक्स टैबलेट कब और कैसे इस्तेमाल की जाती है, यहाँ जानिए

आइये अटारेक्स टैबलेट के बारे में विस्तार से जानते हैं कि यह कब, कैसे और क्यों इस्तेमाल की जाती है, इसके क्या फायदे व साइड इफेक्ट्स होते हैंI

Atarax Tablet: आजकल लोग कई कारणों से चिंता व तनाव की समस्या से परेशान हैंI अधिकांश लोग अपने अंदर हो रहे इस मानसिक उथल-पुथल को पहचान भी नहीं पाते हैंI अटारेक्स टैबलेट एक ऐसी ही दवा है, जिसका उपयोग चिंता व तनाव को कम करने के लिए किया जाता हैI अटैरक्स टैबलेट एक एंटी-एलर्जी दवा है, जो एक एंटीडिप्रेसेंट के रूप में काम करती है और चिंता व तनाव के मामलों में राहत प्रदान करती हैI इसके अलावा, अटारेक्स टैबलेट को स्किन एलर्जी जैसे-पित्ती या कांटेक्ट डर्मेटाइटिस के ईलाज के लिए भी प्रयोग किया जाता हैI आइये अटारेक्स टैबलेट के बारे में और विस्तार से जानते हैं कि यह कब, कैसे और क्यों इस्तेमाल की जाती है, इसके क्या फायदे व साइड इफेक्ट्स होते हैंI

अटारेक्स टैबलेट की रासायनिक संरचना – Atarax Tablet Composition in Hindi

Atarax Tablet in Hindi
Atarax Tablet Composition

अटारेक्स टैबलेट में हाइड्रोक्सीजिन मुख्य घटक के रूप में मौजूद होता हैI शरीर में   हिस्टामाइन नामक पदार्थ एलर्जी के लक्षणों के लिए जिम्मेदार होते हैं, ऐसे में हाइड्रोक्साइज़िन खुजली, सूजन, लालिमा, लाल चकत्ते, पपड़ीदार व रूखी त्वचा जैसे आम लक्षणों को सुधारने में मदद करता हैI इस दवा का निर्माण डॉ. रेड्डी लेबोरेटरीज लिमिटेड के द्वारा किया जाता हैI इस दवा को हमेशा 30°c  से कम तापमान पर स्टोर करना चाहिएI साथ ही इस दवा को खरीदने के लिए डॉक्टर की पर्ची की जरूरत पड़ती हैI

Read More: निसिप प्लस टैबलेट की रासायनिक संरचना I सिपलॉक्स टीज़ेड 500 एमजी टैबलेट की रासायनिक संरचना 

अटारेक्स टैबलेट के उपयोग- Atarax Tablet uses in Hindi

Atarax Tablet in Hindi
how to take medicine

अटारेक्स टैबलेट का उपयोग निम्न लक्षणों में किया जाता है-

  • त्वचा में एलर्जी होने पर
  • उल्टी होने पर
  • मिचली में
  • उलझन व तनाव की स्थिति में
  • सेडेटिव के रूप में
  • घबराहट होने पर
  • प्रुरिटस में
  • प्रीऑपरेटिव सिडेशन में

अटारेक्स टैबलेट के फायदे- Atarax Tablet Benefits in Hindi

 चिंता के इलाज में

Atarax Tablet in Hindi
treatment of anxiety

कई लोग छोटी-छोटी बातों को लेकर परेशान हो जाते हैंI वे उस बात को लेकर इतना ज्यादा सोचने लगते हैं कि चिंता के कारण बीमार रहने लगते हैं, ऐसे लोगों के लिए अटारेक्स टैबलेट उपयोगी हैI अटारेक्स टैबलेट चिंता व चिंता के लक्षणों को कम करने का काम करती हैI

 त्वचा में सूजन व खुजली से संबंधित समस्याओं के इलाज में

Atarax Tablet in Hindi
treatment of problems related to inflammation and itching in the skin

अटारेक्स टैबलेट इन्फ्लेमेशन और इरिटेशन के साथ-साथ एक्ज़ेमा, डर्मेटाइटिस और सोरायसिस जैसी त्वचा की बीमारियों के ईलाज के लिए एक असरदार दवा हैI यह दवा शरीर में रसायनों के कार्यों को कम करने का काम करती है, जिसकी वजह से त्वचा पर सूजन की समस्या से राहत मिलती हैI ईलाज के लिए यह एक सुरक्षित और प्रभावशाली दवा हैI

Read More: अजीथ्रल 500 एमजी टैबलेट के फायदे I क्रोसिन एडवांस टैबलेट के फायदे

अटारेक्स टैबलेट के साइड इफेक्ट एवं नुकसान- Atarax Tablet Side Effects in Hindi

Atarax Tablet in Hindi
Atarax Tablet Side Effects

अटारेक्स टैबलेट के सेवन के बाद इससे होने वाले अधिकांश साइड इफेक्ट्स में डॉक्टर को दिखाने की जरूरत नहीं पड़ती है, लेकिन अगर आपको इन साइड इफेक्ट्स के कारण ज्यादा परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से सलाह जरूर लेंI ये कुछ सामान्य साइड इफेक्ट्स हैं जो अटारेक्स टैबलेट के कारण होते हैंI

  • दवा के सेवन के बाद बहुत ज्यादा नींद आना
  • मिचली आना
  • उल्टी होना
  • पेट ख़राब होना
  • कब्ज की समस्या
  • चक्कर आना
  • खांसी आना
  • सीने में कठोरता का अनुभव होना
  • दिल की धड़कन का तेज होना
  • मुंह सुखना
  • सिर में तेज दर्द होना
  • हाथ व  पैर कांपना
  • त्वचा पर लाल चकत्ते आना
  • सांस लेने में कठिनाई होना
  • थकान का अनुभव होना
  • चेहरे पर सूजन आना

अटारेक्स टैबलेट का इस्तेमाल कैसे करें- How to Take Atarax Tablet in Hindi

Atarax Tablet in Hindi
Medicine

अटारेक्स टैबलेट एक गोली के रूप में उपलब्ध होती है, इसे हमेशा डॉक्टर को दिखाने के बाद ही लेना चाहिएI इस दवा की खुराक और अनुपान की अवधि डॉक्टर के बताए अनुसार ही करेंI इस दवा को कभी भी तोड़ कर, चबा कर या पानी में मिला कर नहीं खाएंI इसे हमेशा पानी के साथ साबुत निगल कर खाएंI साथ ही कोशिश करें रोजाना इस दवा का सेवन एक ही समय पर ही करें, समय में ज्यादा बदलाव ना करेंI

Read More: अल्लेग्रा 120 एमजी टैबलेट का इस्तेमाल I जिंकोविट टैबलेट का इस्तेमाल

अटारेक्स टैबलेट की कीमत – Atarax Tablet Price 

Atarax Tablet in Hindi
Atarax Tablet Price

अटारेक्स टैबलेट एक सस्ती दवा हैI इसके एक स्ट्रिप में 15 टैबलेट्स होते हैं, जिसकी कीमत 70 -80 रूपए के बीच होती हैI यह दवा आसानी से सभी मेडिकल स्टोर पर उपलब्ध हैI

अटारेक्स टैबलेट की विकल्प – Atarax Tablet Substitute in Hindi

अटारेक्स टैबलेट  के विकल्प के रूप में इन दवाइयों का इस्तेमाल किया जा सकता है, लेकिन कभी भी इनका सेवन खुद से ना करें, पहले डॉक्टर को दिखाएँ, अगर डॉक्टर आपको इन दवाइयों के सेवन की सलाह देते हैं तभी इनका सेवन करेंI

  • अंक्सोरैक्स 25 एमजी टैबलेट
  • हिकोप 25 एमजी टैबलेट
  • ह्य्डोज़ 25 एमजी टैबलेट

दवा के पत्ते पर बनी लाल लाइन का असली मतलब जानिए—डिज़ाइन नहीं, चेतावनी का निशान है

Red Line Medicine Meaning: हम अक्सर दवाइयां लेते हैं, लेकिन कभी-कभी उनके पत्ते (strip) पर बनी लाल रंग की लाइन पर गौर नहीं करते।…

डोलो को ‘चॉकलेट’ की तरह खाना क्यों ठीक नहीं: DOLO Trending

DOLO Trending: हाल ही में अमेरिका के एक डॉक्टर और स्टैंडअप कॉमेडियन डॉ. पलानीअप्पन मणिक्कम का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। उन्होंने…

नेफ्रोसेव्ह टैबलेट (Nefrosave Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Nefrosave Tablet: नेफ्रोसेव्ह टैबलेट का उपयोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए किया जाता है। इसे डॉक्टर द्वारा निर्देशित और निर्धारित खुराक और…

रेलेंट टैबलेट (Relent Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Relent Tablet in Hindi :  रेलेंट टैबलेट का सेवन करने से एलर्जी के लक्षणों में सुधार किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसका उपयोग,…

सुहाग्रा 100 टैबलेट (Suhagra 100 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Suhagra 100 Tablet in Hindi : सुहाग्रा पुरुषों की परेशानियों को दूर करने वाली दवा है, जिसका प्रयोग रेक्टाइल डिसफंक्शन का इलाज करने में होता है।

सेलीन 500 एमजी टैबलेट (Celin 500 MG Tablet): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Celin 500 MG Tablet:विटामिन सी शरीर के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होता हैI इससे हमारे शरीर को सही तरीके से काम करने में मदद…

डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट(Daflon 500 Tablet in Hindi): उपयोग, फायदे, नुकसान, कीमत और विकल्प

Daflon 500 Tablet: डेफलॉन 500 एमजी टैबलेट का उपयोग बवासीर के उपचार के लिए किया जाता है। इसके अलावा इसका इस्तेमाल गुर्दे के नसों में…

अस्वीकरण

इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI गृहलक्ष्मी इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI

FAQ | क्या आप जानते हैं

क्या अटारेक्स टैबलेट के सेवन से लिवर पर कोई असर पड़ता है?

वैसे तो अटारेक्स टैबलेट का लिवर पर कोई हानिकारक प्रभाव नहीं पड़ता है, लेकिन अगर आपको पहले से ही लिवर की कोई समस्या है तो अटारेक्स टैबलेट के सेवन से पहले अपने डॉक्टर को ये बात जरूर बताएं और उनसे सलाह जरूर लेंI

क्या अटारेक्स टैबलेट का दिल पर कोई हानिकारक प्रभाव पड़ता है?

हाँ, अटारेक्स टैबलेट का दिल पर विपरीत प्रभाव पड़ता है, इसलिए इसके सेवन से पहले सावधानी जरूर बरतेंI

क्या अटारेक्स टैबलेट का इस्तेमाल एलर्जी में कर सकते हैं?

जी हाँ, आप अटारेक्स टैबलेट का इस्तेमाल त्वचा में होने वाली एलर्जी में कर सकते हैं, लेकिन खुद से इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर ले लेंI

क्या अटारेक्स टैबलेट के इस्तेमाल से बाल बहुत ज्यादा झड़ने लगते हैं?

जी नहीं, इस टैबलेट का बाल झड़ने की समस्या से कोई भी सम्बन्ध नहीं होता है, फिर भी अगर आपको इसके सेवन के बाद से ऐसी कोई भी दिक्कत आ रही है तो डॉक्टर से जरूर संपर्क करेंI

क्या अटारेक्स टैबलेट का सेवन खाली पेट कर सकते हैं?

जी हाँ, आप इस दवा का सेवन खाली पेट कर सकते हैं, लेकिन आपके लिए बेहतर यही होगा कि आप इस दवा का सेवन खाने के बाद ही करेंI

अगर अटारेक्स टैबलेट की एक खुराक लेना भूल जाएं तो क्या करना चाहिए?

अगर आप किसी कारण से अटारेक्स टैबलेट की एक खुराक लेना भूल गए हैं तो आपको जैसे ही याद आए वैसे ही इस दवा का सेवन करेंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...