Overview:
50 साल की उम्र में भी मलाइका एकदम फिट हैं। अपनी फिटनेस से उन्होंने उम्र को पीछे छोड़ दिया है। नियमित रूप से वर्कआउट करने वाली मलाइका के रूटीन में एक्सरसाइज के साथ ही योग भी शामिल है।
Shoulder Pain Relief: बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस के साथ ही अपनी फिटनेस को लेकर भी हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं। 50 साल की उम्र में भी मलाइका एकदम फिट हैं। अपनी फिटनेस से उन्होंने उम्र को पीछे छोड़ दिया है। नियमित रूप से वर्कआउट करने वाली मलाइका के रूटीन में एक्सरसाइज के साथ ही योग भी शामिल है। वे अक्सर अपने वर्कआउट की फोटोज और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हाल ही में मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने शोल्डर मोबिलिटी एक्सरसाइज शेयर की है। इसपर उन्होंने लिखा, ‘मलाइका का मंडे मोटिवेशन।’ क्या है यह एक्सरसाइज और क्यों आपको इसे अपने वर्कआउट में शामिल करना चाहिए, जानते हैं।
Also read: 21 दिन में 13 किलो वजन कम करके सुर्खियों में आया युवक, जानें कैसे हुआ ये चमत्कार: Water Fasting News
ऐसे करें ये शानदार एक्सरसाइज
शोल्डर मोबिलिटी एक्सरसाइज एक इंटेंस वर्कआउट है। यह आपको कंधे और पीठ दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। इससे कंधे फ्लैक्सीबल होते हैं। शेयर किए गए वीडियो में मलाइका कैमरे की ओर पीठ करके खड़ी हैं। उनकी पीठ सीधी है और चेस्ट बाहर की ओर है। मलाइका ने अपने हाथों में एक छड़ी ले रखी है, जिसका एक छोर उन्होंने पकड़ा है, फिर वह इसे पीठ पर रखती है। फिर अपने दूसरे हाथ से छड़ी का दूसरा छोर पकड़ती हैं और यही प्रैक्टिस दोनों हाथों से कर रही हैं। इस पूरी एक्सरसाइज के दौरान मलाइका ने अपनी कोहनी को शरीर के पास रखा है। नियमित रूप से दो मिनट इस एक्सरसाइज को करने से आपके कंधे और पीठ दर्द गायब हो सकता है।
जानिए क्या है शोल्डर मोबिलिटी एक्सरसाइज
आजकल हर एक शख्स कंप्यूटर-लैपटॉप पर घंटों काम करता है। इसी के साथ मोबाइल पर भी काफी समय बिताते हैं। घर के कामकाज में भी कंधों का काम बहुत ज्यादा होता है। ऐसे में अधिकांश लोग कंधे और पीठ के दर्द से परेशान रहते हैं। इसलिए कंधों और पीठ का हेल्दी व फ्लैक्सीबल होना बहुत जरूरी है। शोल्डर मोबिलिटी एक्सरसाइज इसमें मददगार होती है।
ये है मलाइका का वर्कआउट प्लान
मलाइका अरोड़ा हमेशा से ही अपने वर्कआउट पर पूरा ध्यान देती हैं। वह कार्डियो वर्कआउट रोज करती हैं। इससे उनका बैली फैट लॉस होता है और वह एकदम फिट रहती हैं। मलाइका नियमित रूप से रस्सी कूदना पसंद करती हैं। वह रोज करीब 100 स्किपिंग करती हैं। इससे चर्बी तेजी से कम होती है। साथ ही मांसपेशियां भी मजबूत होती हैं। इससे हड्डियों का घनत्व बढ़ता है और तनाव भी कम होता है। इसी के साथ यह खूबसूरत एक्ट्रेस 50 जंपिंग जैक भी करती हैं। पॉप स्क्वाट्स भी मलाइका के रूटीन का अहम हिस्सा है। इसी के साथ माउंटेन क्लाइंबर्स और रशियन ट्विस्ट भी वह नियमित रूप से करती हैं। इन सभी से मसल्स सपोर्ट मिलता है। हड्डियां और लोअर बॉडी को मजबूती मिलती है।
