Hunger
hunger problem Credit: Istock

Always Feeling Hungry: पेटभर खाना खाने के बाद भी बार-बार कुछ लोगों को भूख का अहसास होता है। उनका मन कुछ मीठा या चटपटा खाने का करता है या फिर खाना देखते ही भूख लग जाती है। क्‍या आप भी इन समस्‍याओं का सामना कर रहे हैं। तो घबराइए मत, ये कोई बीमारी नहीं बल्कि संकेत हैं शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी के। डाइट, हार्मोन और लाइफस्‍टाइल की गड़बड़ी के चलते कई बार खाने के बाद भी भूख लग सकती है। हालांकि कुछ अन्‍य कारण भी इसके लिए जिम्‍मेदार हो सकते हैं जिसे नजरअंदाज करना हेल्‍थ प्रॉब्‍लम्‍स को बढ़ावा दे सकता है। तो चलिए जानते हैं बार-बार भूख लगने के कारणों के बारे में।

Also read: इस हरे जूस से एसिडिटी का करें खात्मा, पीते ही दिखेगा असर: Amla Juice for Acidity

फाइबर की कमी

क्‍यों लगती है बार-बार भूख
lack of fiber

भूख को कंट्रोल करने के लिए फाइबर बेहद जरूरी होता है। जब हम पर्याप्‍त मात्रा में फाइबर को अपनी डाइट में शामिल नहीं करते तो हमारा पेट जल्‍दी खाली हो जाता है। कम फाइबरयुक्‍त डाइट खाने को तेजी से तोड़ती है जिसके कारण खाने के बाद भी भूख का अहसास हो सकता है। बार-बार भूख न लगे इसके लिए आपको अपनी डाइट में हरी सब्जियां, साबुत अनाज और फलियों को शामिल करना चाहिए।

पानी की कमी

कई बार पानी की प्‍यास को हम भूख समझ लेते हैं। जब बॉडी डिहाइड्रेट हो जाती है तो कुछ खाने का मन करता है। ब्रेन शरीर को भूख के सिग्‍नल देने लगता है। इस स्थिति में आप जरूरत से ज्‍यादा खाना खा लेते हैं जिस वजह से वजन बढ़ने और आलस की समस्‍या हो सकती है। भूख को कंट्रोल करने और बॉडी को हाइड्रेटेड रखने के लिए दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी पीना चाहए। इससे भूख के संकेतों को नियंत्रित करने में भी मदद मिल सकती है।

खाते समय डिस्‍टर्बेंस

अधिकांश लोग खाते समय टीवी या मोबाइल देखना पसंद करते हैं। ब्राउजिंग करते समय आप ये भूल जाते हैं कि आपको कितना और क्‍या खाना है। ध्‍यान भटकने की वजह से आप खाने का स्‍वाद और आनंद नहीं उठा पाते। जिस वजह से आपको बार-बार भूख का अहसास होता है। पेट भरा होने के बावजूद भूख लगती है। इसलिए खाना खाते समय हमारा पूरा ध्‍यान बस खाने पर होना चाहिए। इससे संतुष्‍टी महसूस होती है।

पर्याप्‍त नींद न आना

क्‍यों लगती है बार-बार भूख
not getting enough sleep

जब आप पर्याप्‍त नींद नहीं लेते हैं तो आपका शरीर अधिक घ्रेलिन और कम लेप्ट्रिन बनाता है, जिससे भरपेट खाना खाने के बाद भी भूख का अहसास होता है। सही ढंग से नींद न लेने से हार्मोनल इम्‍बैलेंस की समस्‍या हो सकती है जिससे भूख लगना, वजन बढ़ना और आलस म‍हसूस करने जैसी समस्‍याओं का सामना करना पड़ता है।

Also Read: अंगूठे में रिंग पहनने से होते हैं ये 5 फायदे: Rings on Thumbs

अधिक एक्‍सरसाइज करना

जब आप अधिक एक्‍सरसाइज करते हैं तो आपका शरीर अधिक कैलोरी बर्न करता है। जिस वजह से शरीर को थकान और भूख लगती है। एक्‍सरसाइज के बाद यदि पर्याप्‍त मात्रा में प्रोटीन और फाइबर का सेवन किया जाए तो हंगर पैंग्‍स को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा हैवी वेट एक्‍सरसाइज के बाद भी शरीर को अधिक खाने की जरूरत महसूस होती है। लेकिन एक्‍सरसाइज के बाद अधिक मात्रा में खाना आपको मोटापे का शिकार बना सकता है।