Isabgol
Health Benefits Credit: Istock

Overview: वेट लॉस से लेकर हाई बीपी के लिए रामबाण है ईसबगोल, बस इसके साथ करें सेवन

ईसबगोल के सेवन से पाचन सुधरता है, वजन घटता है, कोलेस्ट्रॉल-बीपी-शुगर कंट्रोल रहता है। साथ ही ये शरीर को डिटॉक्स कर त्वचा चमकाता है।

Benefits of Isabgol: पेट खराब होने पर अक्‍सर हमारी दादी-नानी ईसबगोल का सेवन किया करती थीं। ईसबगोल पाचन तंत्र का सदियों पुराना साथी है। भारतीय घरों में यह भूसी के नाम से मशहूर है। कब्ज दूर करने के साथ ये भूसी कई समस्‍याओं में आश्‍चर्यजनक तरीके से काम करती है। आपको बता दें कि इसका सेवन वजन घटाने के लिए भी किया जाता है। ईसबगोल क्‍या है और इसका सेवन कैसे किया जाना चाहिए, चलिए जानते हैं इसके बारे में।

क्‍या है ईसबगोल

Benefits of Isabgol-ईसबगोल का ऐसे करें इस्‍तेमाल
What is Isabgol

प्लांटागो ओवाटा पौधे के बीजों की बाहरी परत से तैयार ईसबगोल में घुलनशील फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। पानी मिलाने पर यह फूलकर गाढ़ा जेल बन जाता है, जो आंतों को बल्क देता है और पाचन को सहज बनाता है। पाउडर या फ्लेक्स रूप में मिलने वाला ईसबगोल पानी, दूध, दही या स्मूदी में आसानी से घुल जाता है। आयुर्वेद से लेकर आज की डाइट प्लान तक, यह हर जगह फिट बैठता है। लेकिन इसका पूरा फायदा तभी मिलता है जब इसे पानी या गर्म दूध के साथ लिया जाए।

ईसबगोल के फायदे

पाचन में लाभदायक: पाचन स्वास्थ्य के लिए ये बेहद फायदेमंद होता है। फाइबर मल की मात्रा बढ़ाता है, आंतों में पानी खींचता है और मल को नरम बनाता है। इसके सेवन से कब्ज या अनियमित मल त्याग से तुरंत राहत मिलती है। यह आंतों पर कोमल रहता है, फिर भी नियमितता लाता है।

वजन घटाए: ईसबगोल पेट में फैलता है और भूख को काबू में रखता है। इसके सेवन से बेवजह की भूख या ज्यादा खाने की आदत रुक जाती है। घुलनशील फाइबर पाचन धीमा करता है, जिससे ऊर्जा स्थिर रहती है और कैलोरी कम होती है। कम कैलोरी वाले आहार में इसे शामिल करें तो वजन तेजी से घटता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल: ईसबगोल फाइबर पित्त अम्लों से चिपक कर उन्हें बाहर निकालता है। लीवर रक्त से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल खींचता है, साथ ही एलडीएल कम होता है। संतुलित भोजन और व्यायाम के साथ इसके नियमित सेवन से हार्ट मजबूत होता है।

अच्छी स्किनकेयर: स्किन के लिए ईसबगोल वरदान साबित हो सकता है। इसके अलावा ये कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को नियंत्रित करता है, रक्त संचार बेहतर करता है। लिपिड स्तर और बीपी पर सकारात्मक असर से हार्ट डिजीज का खतरा कम होता है।

इन चीजों के साथ करें ईसबगोल का सेवन

ईसबगोल का ऐसे करें इस्‍तेमाल
Consume Isabgol with these things

– कब्ज या पाचन के लिए 5-10 ग्राम (1-2 चम्मच) पानी के साथ दिन में एक-दो बार लें। वजन घटाने के लिए भोजन से पहले।

– कोलेस्ट्रॉल या बॉडी को डिटॉक्स के लिए भोजन के साथ, पानी या जूस में ले सकते हैं। छोटी मात्रा से शुरू करें, धीरे-धीरे बढ़ाएं। हमेशा खूब तरल पिएं।

– वजन कम करने के लिए गर्म पानी में ईसबगोल डालकर खाने से लगभग 30 मिनट पहले इसका सेवन करें।

– पेट खराब होने पर इसका सेवन योगहर्ट के साथ करना चाहिए। इसे नास्‍ते के साथ लिया जा सकता है।

– जिन लोगों को ईसबगोल खाने में कठिनाई होती है वह इसे स्‍मूदी में भी डालकर खा सकते हैं।

ईसबगोल के साइड इफेक्‍ट्स

– इसके नियमित इस्‍तेमाल से ब्‍लोटिंग या गैस हो सकती है।

– ईसबगोल डिहाइड्रेशन को बढ़ावा दे सकता है।

– अधिक मात्रा में पानी न पीने से इसके कारण पेट में दर्द हो सकता है।

– इसके सेवन से एलर्जी रिएक्‍शन भी हो सकता है।