Iron Deficiency for Skin: पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में आयरन की कमी ज्यादा पाई जाती है और हमारा शरीर समय समय पर हमें बताता है कि हमारे शरीर में आयरन की कमी तो नहीं है। आइए जानें कि हम अपने शरीर के द्वारा दिए गए संकेतों को कैसे पहचाने और अपनी सुंदरता को खोने से बचाएं।
हमारे शरीर को ठीक तरह से काम करने के लिए आयरन आवश्यक जरूरतों में से एक
है। आयरन की कमी शरीर में खून की कमी को बढ़ावा देती है। हमे हमेशा यह ध्यान रखना चाहिए कि हमारे शरीर में आयरन की कमी नहीं हो क्योंकि आयरन ब्लड सर्कुलेशन को बेहतरकरता है, जिससे हमारी हेल्थ, स्किन और बालों को फायदा होता है।
Also read: गर्भवती महिला आयरन युक्त पदार्थ-प्रतिदिन लें
शरीर का पीला पड़ना
जब शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं की कमी हो जाती है तब हमारी त्वचा पीली दिखने लगती है। यह आयरन की कमी से होता है। इस बात का पता होठों के अंदर के भाग अथवा आंखों के निचले हिस्से से भी लगाया जा सकता है। आयरन की कमी से हीमोग्लोबिन कम हो जाता है, जिससे स्किन का रंग पीला पड़ जाता है। ऐसा ना हो इसके लिए अपनी डाइट में हमें भोजन में आयरन युक्त तत्व ज्यादा ग्रहण करना चाहिए। आयरन युक्त खाना शामिल करने से स्किन भी ग्लो करती है। आयरन शरीर और दिमाग दोनों में ऑक्सीजन सह्रश्वलाई करने में मददगार है, इससे शरीर को मानसिक और शारीरिक दोनों रूपों में एनर्जी मिलती रहती है। इससे आप
एनर्जेटिक नजर आते हैं जिससे खूबसूरती निखरती है।
बाल झड़ना रोके

एक रिसर्च के मुताबिक ज्यादा बाल तब झड़ते हैं जब शरीर में आयरन की कमी होती है। आयरन बालों को मजबूती के साथ मुलायाम भी बनाता है। बालों का लगातार झड़ना आयरन की कमी की ओर इशारा करता है। जब शरीर में किसी चीज की कमी होती है तो शरीर उन चीजों की देखभाल पहले करता है, जो
ज़्यादा जरूरी है। जैसे कि दिल और दिमाग का ठीक से काम करना, बालों की देखभाल से अधिक महत्वपूर्ण है। इसलिए शरीर बालों की देखभाल बंद कर देता है और बाल झड़ने लगते हैं।
नाखूनों का जल्द टूट जाना

अगर आपके नाखून जल्दी टूट जाते हैं या बार-बार मुड़ जाते हैं अथवा नाखूनों में पीलापन आ गया है तो आपको आयरन की कमी हो सकती है। नाखून बहुत सॉफ्ट हैं और अंदर से खोखले नजर आते हैं, तो यह लीवर प्रॉब्लम या शरीर में आयरन की कमी का संकेत है। आयरन की कमी से ये टूटना भी शुरू हो जाते हैं।
