Sleep
Sleep

Insomnia Causes: परिवार के हर एक सदस्य का ध्यान रखने वाली महिलाएं अकसर खुद की केयर करना भूल जाती हैं। डिनर के बाद किचन को संभालकर सोना और सुबह बच्चों व पति का टिफिन तैयार करने के लिए सबसे पहले जागना, यह रूटीन भारत की लगभग हर महिला का है। ऐसे में अधिकांश महिलाओं की नींद पूरी नहीं हो पाती। वे छह घंटे से भी कम समय तक रात की नींद ले पाती हैं। इस साल 17 मार्च को वर्ल्ड स्लीप डे मनाया जाएगा, जिसकी थीम है, ‘सेहत के लिए नींद जरूरी है’। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं की लिस्ट में शामिल हैं तो संभलने की जरूरत है। नहीं तो कई रोग आपके शरीर में घर कर जाएंगे- 

Insomnia Causes: क्या आप भी महसूस करती हैं दिनभर थकान 

नींद पूरी न हो पाना महिलाओं की एक कॉमन परेशानी है, जिसे अकसर वे नजरअंदाज करती हैं। द सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के अनुसार किसी भी व्यस्क को दिन में कम से कम सात घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। अगर आप दिन में पांच से छह घंटे ही सो पाती हैं तो यह शरीर के लिए घातक है। शोध बताते हैं कि कम सोने से आपके शरीर की क्षमताएं लगातार कम होती चली जाती हैं। इसलिए सात से आठ घंटे की नींद रोज लेना जरूरी है। इससे कम सोने पर शरीर की इम्यूनिटी भी वीक होती है और आप दिनभर थकान महसूस करती हैं। 

बढ़ सकता है आपका वजन  

Insomnia
Weight Gain

अगर आप भी दिन में छह घंटे से कम सो रही हैं तो ऐसा करना मोटापे और डायबि​टीज का कारण बन सकता है। कम नींद के कारण शरीर में कोर्टिसोल, लेप्टिन, घ्रेलिन का लेवल बढ़ जाता है, ये सभी भूख को कंट्रोल करते हैं। जब इनका लेवल बढ़ता है तो हम ज्यादा खाना खाने लगते हैं। जिससे वेट बढ़ता है। 

क्या आप भी भूल जाती हैं छोटी-छोटी बातें 

क्या आप भी अकसर कोई सामान या पेपर रखकर भूल जाती हैं। क्या छोटी-छोटी बातें आपके दिमाग से भी स्किप हो जाती हैं, आप डेट्स भूल जाती है। अगर हां, तो आपको पूरी नींद लेने की जरूरत है। दरअसल, नींद और मेमोरी का गहरा रिश्ता है। कम नींद का असर सीधे आपकी मेमोरी पर पड़ जाता है। जब हम कम नींद लेते हैं तो शरीर के हानिकारक प्रोटीन बाहर नहीं निकल पाते हैं। जिससे हमारी मेमोरी वीक हो जाती है। इतना ही नहीं डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसी बीमारियां भी हो सकती हैं। 

कमजोर हो जाती है इम्यूनिटी 

Causes of Insomnia
Weak Immunity

सोने के दौरान हमारा शरीर अपने आपको रिपेयर करता है। लेकिन जब हम कम नींद लेते हैं तो शरीर को ऐसा करने का भरपूर समय नहीं मिल पाता है। जिससे आपकी इम्यूनिटी वीक हो जाती है। इससे हानिकारक कीटाणुओं और इंफेक्शन से लड़ने की शरीर की क्षमता कम हो जाती है। छह घंटे से कम सोने से हाई कोलेस्ट्रॉल, हाइपरटेंशन और हार्ट अटैक की आशंका बढ़ती है। 

यह भी पढ़ें | Weight Loss tips at home: वर्क फ्रॉम होम के दौरान करना है वेट लॉस तो अपनाएं यह टिप्स

हो सकती है कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी 

कम नींद लेना आपके लिए बेहद घातक हो सकता है। यह कैंसर का भी कारण बन सकती है। विशेषज्ञों के अनुसार कम सोने से ओवरी, कोलन, ब्रेस्ट और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा बढ़ता है।इतना ही नहीं छह घंटे से कम की नींद बॉवेल कैंसर के खतरे को 50 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है।  

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...