Kantola vegitable
Weight Loss by Kantola

Summary:कंटोला वजन घटाने में कैसे करता है मदद

फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर कंटोला लंबे समय तक पेट भरा रखता है। यह मेटाबॉलिज्म तेज कर तेजी से कैलोरी बर्न करने में मदद करता है।

Weight Loss by Kantola: आज के समय में बढ़ते वजन से हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। वे वजन घटाने के लिए जिम से लेकर योगा और सख्त डाइट अपनाने में भी पीछे नहीं रहते हैं। लेकिन वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है प्राकृतिक चीजों को अपनाकर वजन घटाया जाए, ताकि शरीर भी स्वस्थ रहे और वजन भी कम हो। वजन घटाने का सबसे अच्छा तरीका है मौसमी सब्ज़ियों का सेवन करना। इन्हीं में से एक मौसमी सब्जी है कंटोला, यह वजन कम करने में काफी असरदार सब्जी मानी जाती है।

Kantola vegetable
What is Kantola?

‘कंटोला’ एक प्रकार की सब्जी होती है। इसे कई अलग-अलग नामों से जाना जाता है, जैसे ककोड़ा, ककोरा, खेखसा, मीठा करेला, काकरोल, कर्कोटकी, स्पाइन लौकी, कंटीला और किेकोड़ा। इसका वैज्ञानिक नाम मोमोरडिका डायोइका है। कंटोला एक साधारण सब्जी नहीं है, बल्कि इसे सेवन से स्वास्थ्य को कई तरह से लाभ होते है। साथ ही यह वजन घटाने में भी काफी असरदार है।

How is Kantola helpful in weight loss
How is Kantola helpful in weight loss

कंटोला प्रोटीन और आयरन का सबसे अच्छा स्रोत है। इसमें फाइबर की भी अच्छी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में इसे खाने से लंबे समय तक पेट भरे होने का अहसास रहता है। यानी इसे खाने के बाद जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है और आप कम कैलोरी इनटेक करते हैं। इस तरह कंटोला बढ़ते वजन को कंट्रोल करने और कम करने में सहायक है। इसके अलावा कंटोला एंटी- ऑक्सीडेंट से भी भरपूर है, जिसकी वजह से यह शरीर को डिटॉक्‍स करने में भी मदद करता है। साथ ही कंटोला में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व शरीर के मेटाबॉलिज़्म को मजबूत बनाते हैं। ऐसे में जब मेटाबॉलिज़्म तेज होता है, तो शरीर तेजी से कैलोरी बर्न करता है और शरीर में चर्बी बनने नहीं देता है। इसके अलावा कंटोला में फैट बहुत ही कम मात्रा में होता है, इसलिए भी इससे वजन घटाना आसान होता है।

Kantola vegetable
Eating Kantola has many health benefits
  • कंटोला में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जो पेट को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं। इस सब्जी के सेवन से गैस, बवासीर और कब्ज जैसी समस्याओं में काफी हद तक राहत मिलती है।
  • कंटोला हाई बीपी को भी नियंत्रित करने में मदद करती है, इससे हृदय स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।
  • कंटोला में ल्यूटिन पाया जाता है, जो कैंसर जैसी गंभीर स्थिति के खतरे को कम करने में सहायक होता है। साथ ही कंटोला में एंटी एलर्जिक और एनाल्जेसिक गुण भी होता है, जो सर्दी जुकाम और खांसी से आराम दिलाने में भी असरदार होता है।
women eating Kantola
How to eat Kantola to lose weight
  • कंटोला का सेवन आप कई अलग-अलग प्रकार से कर सकते हैं। आप इसकी सब्ज़ी बना सकते हैं, भुजिया या फिर करी बनाकर भी खा सकते हैं। कंटोला का सेवन कम तेल और कम मसाले के साथ ज्यादा फायदेमंद होता है।
  • आप चाहें तो कंटोला उबालकर सलाद या फिर सूप में भी शामिल करके खा  सकते हैं।
  • वजन घटाने के लिए हफ्ते में 2 से 3 बार इसका सेवन जरूर करें।

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...