Increase Male Fertility: यदि आप और आपका पार्टनर फर्टिलिटी संबंधित समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो जान लें कि आप अकेले नहीं हैं। हर छह में से एक कपल इस समस्या से जूझ रहा है। हर तीन मामलों में से एक में पुरुष को फर्टिलिटी से जुड़ी समस्या होती है। इनफर्टिलिटी या बांझपन की समस्या महिला और पुरुष दोनों के लिए चिंता का विषय है। मेल इनफर्टिलिटी तब होती है जब एक पुरुष अपने पार्टनर को गर्भवती करने में सक्षम नहीं होता। ये समस्या आमतौर पर उसके स्पर्म सेल्स की गुणवत्ता पर निर्भर करता है। मेल फर्टिलिटी को बढ़ाने में उनकी लाइफस्टाइल और डाइट का अहम रोल होता है। यदि आप भी मेल फर्टिलिटी को प्राकृतिक तौर पर बढ़ाना चाहते हैं तो ये घरेलू चीजें आपके काम आ सकती हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में।
अश्वगंधा

अश्वगंधा एक प्राकृतिक हर्ब है जिसका प्रयोग सदियों से मेल फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। अश्वगंधा के नियमित सेवन से शरीर की इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद मिलती है जिससे एनर्जी का विकास होता है। जिन पुरुषों को इनफर्टिलिटी की समस्या है उन्हें रात को सोने से पहले 5 ग्राम अश्वगंधा चूर्ण का सेवन गुनगुने पानी या दूध के साथ करना चाहिए। कुछ ही दिनों में आप फर्क महसूस करने लगेंगे।
शतावरी
इनफर्टिलिटी की समस्या को दूर करने में शतावरी काफी लाभदायक साबित हो सकती है। ये एक प्राकृतिक औषधि है जो यौन इच्छा को बढ़ा सकती है। इसके नियमित सेवन से शरीर में एस्ट्रोजेन हार्मोन की मात्रा को बढ़ाने में मदद मिलती है। इसके अलावा ये मेल टिशू को पोषण प्रदान करता है जिससे तनाव और चिंता भी कम हो सकती है।
यह भी देखें-पीरियड्स के दर्द को कम करने के लिए खाएं ये चीजें: Food For Period Pain
खजूर
खजूर का सेवन कई स्वास्थ्य समस्याओं में किया जाता है। ये आयरन की कमी को दूर करने के साथ इनफर्टिलिटी का भी इलाज कर सकता है। इसमें पर्याप्त मात्रा में विटामिन ए, विटामिन बी और मिनरल पाएं जाते हैं जो एनर्जी बढ़ाने में मदद करते हैं। रात को सोने से पहले यदि दूध में खजूर मिलाकर पिया जाए तो मेल फर्टिलिटी को बढ़ाया जा सकता है। इसका सेवन महिलाएं भी कर सकती हैं।
दालचीनी

मेल फर्टिलिटी को बढ़ाने के लिए दालचीनी का प्रयोग किया जा सकता है। दालचीनी एक बेहतरीन औषधी है जो हर घर में आसानी से मिल जाती है। दालचीनी का सेवन पुरुष और महिलाएं दोनों कर सकते हैं। दालचीनी में कई महत्वपूर्ण कंपाउंड होते हैं जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच दालचीनी पाउडर को डालकर ड्रिंक तैयार कर लें और प्रतिदिन इसका सेवन करें। इसका स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें शहद भी डाला जा सकता है।
गोखरू
गोखरू के हेल्थ बेनिफिट्स से अधिकतर लोग अनभिज्ञ हैं। गोखरू महिला और पुरुष दोनों की फर्टिलिटी बढ़ाने में मदद कर सकता है। इसके सेवन से यौन इच्छा में बढ़ोतरी होती है। साथ ही ये स्पर्म काउंट बढ़ाने में भी मदद करता है। ये एक पावरफुल औषधी है जिसका सेवन चिकित्सक की सलाह पर ही करना चाहिए। इसके साइड इफेक्ट्स भी हो सकते हैं।