हर महिला को हर महीने पीरियड्स का दर्द सहना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं को पेट दर्द, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द जैसी समस्याओं से गुजरना पड़ता है। ऐसे में पीरियड्स के दौरान दर्द की समस्या तो सभी महिलाओं को होती है, लेकिन कुछ महिलाओं को हद से ज्यादा दर्द का सामना करना पड़ता है। तेज दर्द और क्रैम्पस को सहन कर पाना बहुत ही मुश्किल होता है। ऐसे दर्द के साथ अपने अन्य कामों को करने में महिलाओं को कठिनाई का सामना करना पड़ता है।
यह भी पढ़ें-नाराज है पार्टनर, तो इन तरीकों से मनाएं: Angry Partner
कई लोग दर्द से राहत के लिए दवाई लेते हैं, लेकिन इस समय में किसी भी तरह की दवाई के सेवन से बचना चाहिए। ऐसे में आप तेज दर्द से राहत पाने के लिए कुछ देसी नुस्खों का सहारा ले सकते हैं। दर्द को कम करने के लिए आप डाइट में कुछ चीजों को शामिल कर सकती हैं, जिनके सेवन से आपको काफी राहत मिल सकती है।
सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर ने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने पीरियड्स के दर्द से आराम पाने के लिए डाइट में कुछ चीजों को शामिल करने के बारे में जानकारी शेयर की है।
भिगोए हुए किशमिश और केसर खाएं

सुबह उठकर आपको सबसे पहले भिगोए हुए केसर और किशमिश का सेवन करना चाहिए। ये आपके पेट के लिए भी बहुत ही फायदेमंद है। इन दोनों चीजों को पानी में भिगोकर खाने से पीरियड्स के दौरान ना केवल पेट के दर्द से राहत मिलती है, बल्कि इससे कमर और पैर में होने वाले दर्द से भी आराम मिलता है। काली किशमिश और केसर के कॉम्बिनेशन से पीरियड के दर्द और ऐंठन में मदद मिल सकती है।
घी से कम होगा दर्द
अपने हर मील में आप 1-2 टी स्पून घी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके सेवन से भी पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत मिल सकती है। नाश्ते, दोपहर और रात के भोजन में घी को शामिल करने से आपको ऐंठन और मतली जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
दही चावल से मिलेगी दर्द से राहत

दही चावल का सेवन करने से आपको दर्द से आराम मिल सकता है। इसके अलावा आप खिचड़ी भी बनाकर खा सकते हैं। पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द से राहत पाने के लिए साबुत अनाज काफी लाभकारी है। इसके साथ आप चाहें, तो मूंग दाल से बना पापड़ भी खा सकते हैं। इससे पीरियड्स के दौरान क्रेविंग से भी आपको राहत मिलेगी।
ड्राई फ्रूट्स का करें सेवन

मुट्ठी भर काजू या मूंगफली का सेवन आपको पीरियड्स के असहनीय दर्द से राहत मिल सकती है। ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए काफी लाभकारी माना जाता है। इसके साथ ही न्यूट्रिशनिस्ट ऋजुता दिवेकर इन दिनों में महिलाओं को चीनी के सेवन से परहेज करने की सलाह देती हैं। दोपहर के वक्त आप काजू या मूंगफली के साथ गुड़ का भी सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से आपको कब्ज से भी राहत मिल सकती है।
खिचड़ी औऱ कुट्टू का सेवन

रात को डिनर में आप दाल खिचड़ी और कुट्टू से बनी चीजों को सेवन कर सकते हैं। आप चाहें तो किसी भी अनाज का सेवन कर सकती हैं। इनकी मदद से आपको एनर्जी मिलेगी। आप रात को सोते समय राजगीरा से बने लड्डू और दूध का सेवन भी कर सकते हैं। ये आपके शरीर में हो रहे दर्द को कम करने का काम करते हैं।
आप भी एक्सपर्ट के बताए इस डाइट प्लान को फॉलो करके पीरियड्स के दर्द से राहत पा सकते हैं।
