चबी चीक्स का टैग पाकर खुश हैं तो जान लें ये नुकसान: Chubby Cheeks Effects
Chubby Cheeks Effects

गोल मटोल गाल हैं खतरे की निशानी

आमतौर पर गोल मटोल गालों वाली महिलाओं का चेहरा काफी भरा हुआ नज़र आता है। लोग उन्हें बड़े ही प्यार से चब्बी चीक्स का टैग दे देते हैं।

Chubby Cheeks Effects: हम सभी अपने शरीर की बनावट को ले कर हमेशा सजग रहते हैं। कभी हमें अपने शरीर की कोई चीज बेहद पसंद आती है और कोई अंग बिलकुल ख़राब दिखाई देता है। कई लोग तो जिम जा कर या योगा और एक्सरसाइज का सहारा ले कर अपने आप को फिट बना लेते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन हे लगता है हम जैसे हैं वैसे ही अच्छे हैं। आमतौर पर गोल मटोल गालों वाली महिलाओं का चेहरा काफी भरा हुआ नज़र आता है। लोग उन्हें बड़े ही प्यार से चबी चीक्स का टैग दे देते हैं। जो महिलाओं को पसंद भी आता है। लेकिन क्या कभी आपने सोचा है आपके उभरे हुए और गोल मटोल गालों का इशारा आपकी खराब सेहत की तरह तरफ भी हो सकता है। कई बार हमारे गालों में सूजन या कोई अन्य समस्या होती है लेकिन हम समझ नहीं पाते हैं।

आइये जानते हैं गोल मटोल गालों के क्या नुक्सान हो सकते हैं।

 Chubby Cheeks Effects
Salivary gland disorder

सलाइवरी ग्लैंड जिसे लार ग्रंथि भी कहा जाता है। इस लार ग्रंथि में जब इन्फेक्शन होता है तब आपके गाल फूले फूले नज़र आने लगते हैं। कई बार ये दर्द न होने की वजह से महसूस नहीं होता है। लेकिन कुछ समय बाद इसमें अचानक से दर होने लगता है और ये इन्फेक्शन हमारे गले के काफी अंदर तक फ़ैल चुका होता है। जब कभी अचानक से आपके गाल फूले फूले दिखाई दें, ऍबे डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। एक चेकउप के बाद ही आपको किसी भी तरह की समस्या का अंदाजा हो जाएगा।

Hormone imbalance
Hormone imbalance

कई बार महिलाओं को पीरियड्स के दौरान या उसके तरहीक पहले और बाद में अपने चेहरे पर फर्क नज़र आने लगता है। पतली दुबली काय वाली महिलाएं अक्सर अपना चेहरा भरा हुआ देख कर खुश हो जाती हैं। उन्हें लगता है शायद उन्होंने थोड़ा वजन बढ़ाया है। लेकिन अक्सर ये सच नहीं होता। पीरियड्स के आस पास होर्मोनेस डिस्बैलेंस होने की वजह से ये परेशानी होती है। समय रहते हार्मोनल ट्रीटमेंट जरूर लें ।

Sinus problem
Sinus problem

साइनस एक तरह का इन्फेक्शन है जो हमें ठण्ड लगने की वजह से हो सकता है। सर्दी जुकाम की समस्या वाले लोगों को अधिकतर साइनस से ग्रस्त देखा जाता है। ये बहुत बड़ी समस्या नहीं है। समय के साथ ये अपने अआप ख़तम हो जाती है। इसमें भी आपको अपने गाल और उसके आस पास का चेहरा उभरा हुआ और गोल मटोल नज़र आने लगता है। अपने डॉक्टर से मिलें और इस समस्या का हल पूछें।

chubby cheeks
Take good care of yourself

सादा सफ़ेद नमक एक गहरे तले वाले बर्तन में अच्छी तरह गरम कर के भून लें। इस नमक के ठन्डे होने के बाद एक मलमल के कपडे में इसे बाँध कर इसकी एक पोटली बना लें। जब जा आपको गालों मोठे नज़र आने लगें। इस पोटली को तवे पर हल्का हल्का सेंकें और गालों पर रख लें। तापमान का विशेष ध्यान रखें।

खाने में नमक का काम से काम इस्तेमाल करें। पके हुए खाने में ऊपर से नमक ना डालें।

ताज़े फल सब्जियों का सेवन करें। फाइबर की उचित मात्रा शरीर में जाने से आपके गालों का मोटापन धीरे धीरे काम होने लगेगा।

उत्तराखंड से ताल्लुक रखने वाली तरूणा ने 2020 में यूट्यूब चैनल के ज़रिए अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद इंडिया टीवी के लिए आर्टिकल्स लिखे और नीलेश मिश्रा की वेबसाइट पर कहानियाँ प्रकाशित हुईं। वर्तमान में देश की अग्रणी महिला पत्रिका...