गर्मियों में ज्यादा खेलते हैं बच्चे तो उन्हें दें सत्तू से बनी यह ड्रिंक: Sattu Drink Benefits
Sattu Drink Benefits

Sattu drink: गर्मियों में ज्यादा खेलते हैं बच्चे तो उनको दें सत्तू से बनी ये ड्रिंक: Sattu drink

आप घर में सत्तू से बच्चों के लिए एक ख़ास ड्रिंक बना सकते हैं और यह हेल्दी ड्रिंक आप उन्हें खेलने जाने से पहले हर दिन दे सकते हैं। इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी और गर्मी भी नहीं लगेगी।

Sattu Drink Benefits: गर्मियों के कारण हम भले ही घर या ऑफिस का एसी छोड़कर बाहर नहीं निकलें लेकिन बच्चों को इस बात का कोई असर नहीं होता है। कितनी भी गर्मी क्यूँ ना हो, बच्चों को खेलने से रोकना संभव नहीं है। लेकिन, ऐसे में उनके शरीर में कमजोरी आने और एनर्जी के कम होने का खतरा बढ़ जाता हैं। कुछ बच्चे तो इस समय समर कैम्प और दूसरी स्पोर्ट्स क्लास भी जॉइन करते हैं। इस कारण उन्हें ऐसी ठंडी चीज़ों की ज़रूरत होती है जो उन्हें लू और गर्मी से बचाये। ऐसे में आप घर में बच्चों के लिए एक ख़ास ड्रिंक बना सकते हैं और यह हेल्दी ड्रिंक आप उन्हें खेलने जाने से पहले हर दिन दे सकते हैं। इससे उन्हें एनर्जी भी मिलेगी और गर्मी भी नहीं लगेगी। ये ड्रिंक आप सत्तू से बना सकते हैं। आप चाहें तो मार्केट से सत्तू ले सकते हैं या फिर इसे घर पर ही बना सकती हैं। चलिए आज हम आपको सत्तू शेक बनाने की रेसिपी बताते हैं।

Also read: बच्चों के लिए मैंगो जैम बनाने के लिए फॉलो करें ये रेसिपी: Mango Jam Recipe

सत्तू के फ़ायदे

Sattu drink

सत्तू एक प्राकृतिक रूप से ठंडा पेय है जो शरीर के तापमान को नियंत्रित करने के लिए बहुत अच्छा है। यह पाचन ठीक रखता है और आंतों को साफ करके डिटॉक्सिफिकेशन में भी मदद करता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होने के कारण इसका सेवन डायबिटिक मरीज़ भी कर सकते हैं। इससे भूख भी बढ़ती है इसलिए यह बच्चों के विकास के लिए बहुत अच्छा है।

सत्तू शेक बनाने के लिए सामग्री

Sattu drink ingredients
Sattu drink ingredients
  • सत्तू- 1 टेबल स्पून
  • केला- 1
  • शहद- 1 टी स्पून
  • काजू-बादाम- 1 टेबल स्पून
  • दूध- 1 कप

सत्तू शेक बनाने की विधि

Sattu shake
Sattu shake

सत्तू शेक बनाने के लिए सबसे पहले केले को काटकर अच्छे से मेश कर लें।

  • अब इसमें शहद, काजू बादाम और सत्तू मिलाकर एक बार ब्लैंडर में चला लें।
  • अच्छे से सब चीज़ें मिक्स होने के बाद इसमें दूध डालें और एक बार फिर अच्छे से ब्लांडर में चला लें।
  • ग्लास में निकालकर ऊपर से थोड़े कटे हुए काजू, बादाम और पिस्ता डालें।
  • तैयार हो गया बच्चों के लिए टेस्टी और हेल्दी सत्तू शेक।
  • इसको ठंडा-ठंडा सर्व करें।

अगर आपके बच्चे को चॉकलेट फ्लेवर अच्छा लगता है तो आप इसमें कोको पाउडर और चॉकलेट सिरप डालकर उन्हें दे सकती हैं। अगर बच्चा दूध पीने में आनाकानी करता हो आप सत्तू को पानी में घोलकर इसमें एक नींबू का रस, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और चीनी या गुड़ डालकर भी इसका बढ़िया शरबत बनाकर गर्मियों में बच्चों को दे सकती हैं।

Sattu
Sattu

तो, आप भी अब चिलचिलाती धूप से बच्चों को बचाने और उन्हें खेलने के लिए एनर्जी देने के लिए सत्तू से बनायी ये ड्रिंक उन्हें ज़रूर दें। यह हेल्दी और टेस्टी ड्रिंक आपके बच्चों को खूब पसंद आएगी।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...