सर्व- 4 तैयारी में समय- 10 मिनट बनने में समय- 15 मिनट
सामग्रीः
- पके सख्त टमाटर 4,
- सेब 2,
- शहद 2 छोटे चम्मच
- थोड़े से बर्फ के क्यूब्स।
विधिः
- टमाटरों को गरम पानी में पांच मिनट ब्लांच कर लें।
- अब टमाटर का छिलका उतार लें।
- टमाटर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
- इसी तरह सेब को भी छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें।
- अब मिक्सी में दो कप पानी और बर्फ के टुकड़ों के साथ कटे हुए टमाटर व सेब डालकर प्यूरी बना लें।
- पुदीने की पत्तियों से गार्निश कर सर्व करें।
ये भी पढ़े-
