Home Remedy for Pain
Home Remedy for Pain

Home Remedy for Pain: दर्द शरीर में किसी भी भाग में हो सकता है और इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे कोई चोट लगना, उम्र बढ़ना या एक्सीडेंट आदि हो जाना। सर्दियों में दर्द और अधिक महसूस होता है जिस वजह से काफी तकलीफ होती है। अगर आपका दर्द बहुत अधिक बढ़ गया है या उसमें गुदगुदाहट भी महसूस हो रही है तो आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिए। लेकिन अगर दर्द हल्का है तो आप उसे अपने घर पर भी ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। इसके कई तरीके हो सकते है जैसे कंप्रेस का प्रयोग करना या कुछ घरेलू नुस्खों का प्रयोग करना। आइए जान लेते हैं घर पर दर्द कम करने के कुछ आम तरीकों के बारे में।

ओवर द काउंटर एंटी इन्फ्लेमेटरी :

एस्प्रिन या इबुप्रोफेन जैसी दवाइयों का प्रयोग कर सकते हैं। यह आसानी से आपकी पास वाली केमिस्ट शॉप पर मिल जाएंगी। इससे सूजन और दर्द में भी आराम मिलेगा और साथ में होने वाले लक्षणों से भी राहत मिलेगी।

गर्म पानी से नहाएं :

सर्दियों में खास कर अगर आप को कहीं दर्द हो रहा है तो आपको थोड़े अधिक गर्म पानी से नहाना चाहिए। इससे ब्लड फ्लो शरीर के सभी हिस्सों तक पहुंचता है। इससे आपकी मसल्स की अकड़न भी काफी हद तक कम हो जाती हैं। हालांकि ज्यादा अधिक गर्म पानी भी नहीं लेना चाहिए।

मसाज करें :

आप अपने किसी दोस्त या किसी प्रोफेशनल से मसाज करवाएं। इससे आपके सारे शरीर की मसल्स को रिलेक्स मिलेगा और दर्द भी काफी हद तक कम हो जाएगा।

सन ग्लासेस का प्रयोग करें :

कई बार हमारी आंखों पर ज्यादा एक्सपोजर के कारण हमें माइग्रेन या इरीटेशन महसूस होने लगती है। इसके अलावा प्रदूषण आदि भी हमारी आंखों में जा सकता है जो ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए बाहर निकलते समय सन ग्लासेस का प्रयोग जरूर करें।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...