Plant Based Diet
Plant Based Diet

Plant Based Diet: अगर आप एक नए वेजिटेरियन या विगन बने हैं और प्लांट बेस्ड डाइट का पालन करना चाहते हैं तो आप के लिए यह एक अति उत्तम चॉइस साबित हो सकती है क्योंकि प्लांट बेस्ड डाइट के कई सारे लाभ देखने को मिले हैं। स्वास्थ्य की नजरों से भी यह काफी बेहतरीन हो सकती है।

हालांकि अगर आप पहले नॉन वेज खाना खाते थे और अब एकदम से इस पर शिफ्ट हो रहे हैं तो यह बदलाव आपके लिए कठिन हो सकता है लेकिन अगर आप धीरे धीरे इसे अपनाएंगे तो इसके आदी हो जाएंगे और पुरानी डाइट को भी भूल जाएंगे।

इस डाइट में सभी तरह के पौष्टिक तत्वों की पूर्ति होगी और इसके शरीर को बहुत से लाभ भी मिलेंगे जिनके बारे में आज हम बात करने वाले हैं। आइए जान लेते हैं प्लांट बेस्ड डाइट को अपनाने के तरीके और इसके लाभों के बारे में।

प्लांट बेस्ड डाइट को अपनाने के तरीके

मीटलेस मंडे से शुरू करें :

एकदम से मीट या नॉन वेज खाना छोड़ देना थोड़ा अवास्तविक हो जाता है और इससे आप के शरीर को उसकी और अधिक क्रेविंग होगी। इसलिए आप हफ्ते में एक दिन ऐसा चुनें जिस दिन आप मीट रहित खाना खाएंगे या पूर्ण रूप से प्लांट बेस्ड डाइट का पालन करेंगे। ऐसा करते करते दिनों की अवधि बढ़ाते जाएं। एक ऐसा समय आएगा की आपको मीट की क्रेविंग होनी बंद हो जाएगी।

प्लांट बेस्ड प्रोटीन के स्रोत चुनें :

बहुत से लोगों का यह मानना होता है कि नॉन वेज डाइट में प्रोटीन के अधिक स्रोत मिल सकते हैं लेकिन प्लांट बेस्ड डाइट में भी आप को प्रोटीन के अच्छे खासे स्रोत मिल जाएंगे। आप को अपने आस पास क्या उपलब्ध है इस बारे में रिसर्च करनी होगी और शुरुआत में प्रोटीन के स्रोतों को डाइट में लाएं।

अधिक से अधिक फल और सब्जियां खाने की कोशिश करें :

आपको डाइट में ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियां को एड करना चाहिए। इससे आप का मन एकदम खुश रहेगा और स्नैक्स भी मिलते रहेंगे जिस कारण ज्यादा बाहर का खाने की क्रेविंग नहीं होगी।

प्लांट बेस्ड डाइट के लाभ

क्रोनिक बीमारियों का रिस्क होता है कम :

प्लांट बेस्ड डाइट का पालन करने से क्रोनिक बीमारियों का रिस्क काफी हद तक कम हो जाता है। यह डाइट आपके दिल और दिमाग की सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसका पालन करने से दिल की बीमारियों, टाइप 2 डायबिटीज, स्ट्रोक और कुछ प्रकार की कैंसर का रिस्क कम हो जाता है।

वजन कम होता है :

अगर आप वेट लॉस करना चाहते हैं तो प्लांट बेस्ड डाइट का पालन करना एक काफी अच्छी चॉइस है। इस डाइट में फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और फैट की कम जिस वजह से यह वजन कम करने वालों के लिए काफी लाभदायक होती है।

पाचन सेहत रहती है अच्छी :

इस डाइट का पालन करने से आपकी पाचन सेहत को भी काफी लाभ मिलता है। आपको पाचन से जुड़ी बीमारियों जैसे कब्ज, लूज मोशन, उल्टी, मितली, अपाचन का रिस्क काफी कम हो जाता है। आपके मेटाबॉलिज्म में भी सुधार देखने को मिलता है।

एनर्जी बढ़ती है :

अगर आप इस डाइट का पालन करते हैं तो आप के एनर्जी लेवल बढ़ जाते हैं। इससे आपका फोकस भी बढ़ता है और मानसिक स्पष्टता भी मिलती है। यह डाइट प्रोटीन, फाइबर, विटामिन, मिनरल और एंटी ऑक्सीडेंट्स आदि से भरपूर होती है इस वजह से भी यह सारे लाभ आप को मिल सकते हैं।

पर्यावरण पर प्रभाव कम होता है :

अगर आप एनिमल डाइट लेते हैं तो वह पर्यावरण और पशुओं के लिए क्रूर साबित होती है जिस वजह से आप को ग्लानि हो सकती है लेकिन प्लांट बेस्ड डाइट में ऐसा कुछ नहीं होता है।

मेरा नाम सुनेना है और मैं बीते पाँच वर्षों से हिंदी कंटेंट लेखन के क्षेत्र में सक्रिय हूं। विशेष रूप से महिला स्वास्थ्य, मानसिक सेहत, पारिवारिक रिश्ते, बच्चों की परवरिश और सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों पर काम किया है। वर्तमान में मैं...