Black Spots Remedy: बढ़ती उम्र में जहां महिलाओं को मेनोपॉज और हार्मोनल बदलाव का सामना करना पड़ता है वहीं चेहरे पर काले और भूरे दाग या धब्बों भी परेशान करने लगते हैं। हालांकि बढ़ती उम्र में इस प्रकार की समस्याएं होना आम बात है लेकिन चेहरे के धब्बे आपकी पर्सनेलिटी को खराब कर देते हैं। काले धब्बे एजिंग, एक्ने, हेयर रिमूवल और दवाईयों के कारण हो सकते हैं जिसे मेकअप या महंगे ट्रीटमेंट की मदद से कुछ समय के लिए छुपाया जा सकता है। लेकिन यदि आप इन काले धब्बों से परमानेंट छुटकारा पाना चाहते हैं तो दादी मां का सदियों पुराना नुस्खा आपकी परेशानी को कम करने में जरूर मदद कर सकता है। ये नुस्खा न केवल चेहरे के काले धब्बों को कम कर सकता बल्कि एंटी-एजिंग का काम भी बखूबी करेगा। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में।
चिकपीज मास्क

चिकपीज यानी छोले का मास्क, आपकी त्वचा को निखारने के साथ दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है। ये दादी मां का बेहद असरदार और पुराना नुस्खा है जिसका उपयोग करके चेहरे को बेदाग बनाया जा सकता है। चिकपीज में मौजूद डिटॉक्सिफाईंग गुण रंगत निखारने और त्वचा की बनावट में सुधार करने का काम कर सकता है। मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में 3 चम्मच पीसे हुए चिकपीस का पाउडर और दो चम्मच नींबू का रस लेना है। इन सामग्रियों को अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार कर लें। फिर इस पेस्ट को चेहरे पर लगभग 20 मिनट के लिए लगा रहने दें। ये मास्क दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकता है।
आलू का रस
आलू में ब्लीचिंग एजेंट होते हैं तो त्वचा की रंगत को निखारने के साथ काले धब्बों को कम करने में भी मदद कर सकते हैं। आलू का रस विशेष रूप से सूर्य के संपर्क से हुए काले धब्बों और मस्सों के उपचार में सहायक हो सकता है। इस मास्क को बनाने के लिए एक कटोरी में आलू का रस और दही बराबर मात्रा में ले लें और उसमें नींबू का रस मिला लें। इस मास्क को लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा कर सूखने दें। फिर इसे ठंडे पानी से धो लें।
चावल का आटा
चावल के आटे में एंटी-एजिंग गुण होते हैं जो त्वचा को एक्सफोलिएट करके काले धब्बों को कम करने में मदद करता है। चावल के आटे का नियमित इस्तेमाल करने से चेहरे को चमकदार बनाया जा सकता है। मास्क बनाने के लिए दो चम्मच चावल का आटा, एक चम्मच मलाई और एक चम्मच नींबू का रस मिक्स करके स्मूद पेस्ट बना लें। फिर इस मास्क को 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। फिर ठंडे पानी से चेहरा साफ कर लें। इसे हफ्ते में दो बार लगाएं।
छाछ क्लींजर

त्वचा पर मौजूद डैड सेल्स और गंदगी को हटाने के लिए छाछ को क्लींजर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। छाछ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं तो त्वचा को चमकाने और दाग-धब्बों को कम करने में मदद कर सकते हैं। 4 चम्मच छाछ में एक एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर रूई कर सफायता से लगभग 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। फिर ठंडे पानी से धो लें।
टमाटर और नींबू मास्क
बढ़ती उम्र के कारण यदि चेहरे पर काले धब्बे दिखाई देने लगे हैं तो टमाटर और नींबू का मास्क बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। एक कटोरी में 2 चम्मच टमाटर और 1 चम्मच नींबू का रस मिला लें। इस मास्क को 25 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें। कुछ ही दिनों में धब्बे कम हो जाएंगे।
