Dry Dates
Dadi Maa Ke Nuskhe Credit: Istock

Overview: वजन कम करना हो या बढ़ानी हो इम्युनिटी, तो दादी मां की तरह खाएं छुहारा

छुहारा एक सुपरफूड है जो ओवरऑल हेल्‍थ के लिए फायदेमंद होता है। इसे पाचन सुधारने, त्वचा व बालों और वजन कम करने के लिए खाया जा सकता है।

Benefits of Chuara: छुहारे, जिन्हें हम सूखा खजूर के नाम से भी जानते हैं, ये न केवल एक पारंपरिक मिठास देता है, बल्कि पोषक तत्वों से भरपूर एक सुपरफूड भी है। बिना किसी साइड इफेक्ट के छुहारे आपके डेली डाइट में आसानी से शामिल हो सकते हैं। बस इसे कब और कैसे खाना चाहिए ये पता होना जरूरी है। वैसे तो छुहारे को ऐसे ही ड्राय फ्रूट के तौर पर खाया जा सकता है लेकिन यदि आपको इसका भरपूर लाभ लेना है तो दादी मां के नुस्‍खों को अपनाना न भूलें। तो चलिए जानते हैं छुहारे के फायदे और दादी मां के नुस्‍खों के बारे में।

तुरंत एनर्जी देता है

Benefits of Chuara-अच्‍छी सेहत के लिए खाएं छुहारा
Gives instant energy

छुहारे ग्लूकोज और फ्रक्टोज जैसे प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होते हैं, जो तुरंत एनर्जी प्रदान करते हैं। सुबह या वर्कआउट से पहले 2-3 छुहारे खाने से आप दिनभर एक्टिव रह सकते हैं। यह रिफाइंड शुगर या एनर्जी ड्रिंक्स के विपरीत, एनर्जी का एक बेहतरीन स्रोत है, जो बिना क्रैश के फाइबर और पोषक तत्व प्रदान करता है।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मददगार

छुहारे आयरन का बेहतरीन स्रोत हैं, जो एनीमिया को रोकने में मदद करता है। अगर आप थकान, चक्कर या ठंडक महसूस करते हैं, तो यह कम हीमोग्लोबिन का संकेत हो सकता है। रोजाना कुछ छुहारे खाने से ब्‍लड हेल्‍थ में भी सुधार होता है। पालक, चुकंदर या गोभी जैसे विटामिन बी12 युक्त सब्जियों के साथ छुहारे खाने से आयरन बेहतर एब्‍जॉर्ब होता है।

पाचन को बेहतर बनाता है

पाचन की समस्याएं, सूजन या अनियमित मल त्याग से परेशान लोगों के लिए छुहारे एक वरदान हैं। इनमें मौजूद प्राकृतिक फाइबर पाचन को नियमित करता है, कब्ज को रोकता है और पेट को स्वस्थ रखता है। रोजाना छुहारे खाने से आपका पाचन तंत्र बिना किसी जलन के सुचारू रूप से काम करता है।

क्रेविंग को रोकता है

छुहारे में मौजूद हाई फाइबर आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराती है, जिससे जंक फूड खाने की इच्छा कम होती है। यह वजन कम करने या अधिक खाने से बचने की कोशिश करने वालों के लिए आइडियल है। अगर आप सोच रहे हैं कि पेट की चर्बी को कैसे कम करें, तो छुहारे को अपने स्नैक्स में शामिल करना एक अच्छी शुरुआत हो सकती है।

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद

अच्‍छी सेहत के लिए खाएं छुहारा
Beneficial for skin and hair

छुहारे में फ्लेवोनॉइड्स और विटामिन-ए जैसे एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं, जो त्वचा की उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं और प्राकृतिक चमक प्रदान करते हैं। यह बालों की गुणवत्ता में सुधार करता है और बालों का झड़ना कम करता है। अगर आप बालों के लिए केराटिन युक्त आहार की तलाश में हैं, तो छुहारे को अपनी डाइट में शामिल करें।

फिटनेस और मांसपेशियों की रिकवरी

नियमित एक्‍सरसाइज करने वालों के लिए छुहारे मांसपेशियों की रिकवरी और प्रदर्शन में मदद करते हैं। इनमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट वर्कआउट के बाद ऊर्जा भंडार को भरते हैं। बादाम के साथ या प्रोटीन शेक में छुहारे मिलाकर खा सकते हैं।

वजन कम करने में मदद

छुहारे का फाइबर और प्राकृतिक मिठास भूख को नियंत्रित करता है और अधिक खाने से रोकता है। यह वजन कम करने की कोशिश करने वालों के लिए एक पौष्टिक स्नैक है। इसे प्रोटीन पाउडर के साथ मिलाकर खाने से वजन प्रबंधन आसान हो सकता है।

दादी मां का नुस्‍खा

छहारे की चटनी: छुहारे में प्राकृतिक मिठास होती है। यदि आप इसे दूध में डालकर नहीं पीना चाहते तो इसकी चटनी बना सकते हैं। जैसे आप खजूर की खट्टी-मीठी चटनी बनाते हैं। इसे कई दिनों तक इस्‍तेमाल भी किया जा सकता है।

भिगोकर खाएं: छुहारे को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। फिर सुबह  इसे दूध और ड्राय फ्रूट्स के साथ अच्‍छी तरह पीस लें। इस शेक को पीने से आप दिनभर तरोताजा महसूस करेंगे।

छुहारे की खीर: जो लोग डाइटिंग कर रहे हैं वह ये खीर आसानी से खा सकते हैं। इस खीर में चावल या साबूदाने का उपयोग नहीं होता। इसे ड्रायफ्रूट और खजूर से तैयार किया जाता है।