वजन बढ़ने की है टेंशन तो ये इफेक्टिव एक्‍सरसाइज करेंगी मदद: Holiday Workout
Holiday Workout Credit: Istock

Holiday Workout-  समर विकेशन का इंतजार बच्‍चों को ही नहीं बल्कि बड़ों को भी होता है। बच्‍चों के बहाने ही सही लेकिन पेरेंट्स भी अपने रोजमरर्रा के कामों से ब्रेक लेकर छुट्टियां इंज्‍वॉय करना चाहते हैं। समर विकेशन में अधिकांश फैमिली ट्रेवल प्‍लान करती हैं जिसमें घूमना, विभिन्‍न व्‍यंजनों का आनंद लेना, नाच-गाना या पूरे दिन सिर्फ सोफे पर लेटे रहना जैसी गतिविधियां शामिल होती हैं। इस दौरान एक्‍सरसाइज और फिटनेस को भी नजरअंदाज किया जाता है जिसका नतीजा होता है मोटापा और वजन बढ़ना। लेकिन छुट्टियों का आनंद लेने के साथ यदि आप इन सिंपल और इफेक्टिव एक्‍सरसाइज को अपने रूटीन में शामिल करेंगे तो मोटापे के गिल्‍ट से जरूर छुटकारा पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं समर विकेशन के दौरान आप कौन सी एक्‍सरसाइज का अभ्‍यास कर सकते हैं।

एयर स्‍क्‍वैट्स

Holiday Workout
Holiday Workout-Air squats

एयर स्‍क्‍वैट्स एक इफेक्टिव एक्‍सरसाइज है जो आपके शरीर को स्‍ट्रॉन्‍ग और बैलेंस को बनाएं रखने में मदद करती है। ये एक्‍सरसाइज आपके ग्‍लूट्स, जांघों और हैमस्टिंग को टारगेट करती है। इसके अलावा इससे कोर को मजबूती मिलती है। इसके आप एक बार में 20 स्‍क्‍वैट्स लगा सकते हैं।

हाई नीज

हाई नीज आपके पैरों और कोर मसल्‍स को टोन करने का काम करती है। ये एक्‍सरसाइज शरीर के निचले हिस्‍से को मजबूत बनाए रखने में भी मदद करती है। हाई नीज का नियमित अभ्‍यास करने से कैलोरी बर्न करने में भी सहायता मिलती है। समर विकेशन के दौरान इसे आप कहीं भी कर सकते हैं, इसके लिए किसी विशेष जगह और इक्‍यूपमेंट की आवश्‍यकता नहीं होती। हाई नीज के आप 100-100 के तीन सेट लगा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: घर में रखी इन चीजों से बढ सकती हैं मुसीबतें, तुरंत घर से कर दें बाहर: Vastu Tips for Home

जंपिंग जैक

वजन घटाने के लिए सबसे अच्‍छी एक्‍सरसाइज में से एक है जंपिंग जैक। ये एक्‍सरसाइज पेट की चर्बी को जलाने में मदद करती है, साथ ही हाथ व पैरों को भी टोन करती है। ट्रेवल के दौरान एक्‍स्‍ट्रा कैलारी के सेवन से बढ़ने वाले फैट को कंट्रोल करती है। जंपिंग जैक करने से मेटाबॉलिज्‍म बढ़ता है जो वजन कम करने में मदद करता है। आप जंपिंग जैक के 100 जंप लगा सकते हैं।

रनिंग

Running
Holiday Workout-Running

ट्रेवलिंग के दौरान कई बार एक्‍सरसाइज करने का वक्‍त नहीं मिलता। कई बार आलस भी एक्‍सरसाइज में बाधा डाल सकता है। ऐसे में आप रनिंग का सहारा ले सकते हैं। यदि आप हिली एरिया में घूमने का प्‍लान बना रहे हैं तो ट्रेकिंग करके एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी को बर्न किया जा सकता है। इसके अलावा होटल या रिसॉट के गार्डन एरिया में 30 मिनट रनिंग कर सकते हैं।

इंक्‍लाइन क्‍लाइंबर

इंक्‍लाइन क्‍लाइंबर कोर स्‍ट्रेंथ को बनाने और पेट पर जमी चर्बी को कम करने के लिए एक बेहतरीन एक्‍सरसाइज हो सकती है। ये एक्‍सरसाइज आपकी ओवरऑल बॉडी को टोन करने का काम करती है। ट्रेवल के दौरान इसका अभ्‍यास करने से वजन को भी नियंत्रित किया जा सकता है।

योगा

जिन लोगों को हार्ड कोर एक्‍सरसाइज करना पसंद नहीं है वह योगा का अभ्‍यास भी कर सकते हैं। पहाड़ों का मौसम और वातावरण योगा के लिए परफेक्‍ट हो सकता है। दिनभर की थकान को मिटाने में योगा आपकी मदद करेगा साथ ही एक्‍स्‍ट्रा कैलोरी को भी बर्न करने का काम करेगा। इसमें आप बच्‍चों को भी शामिल कर सकते हैं। सुबह के समय 30 मिनट किया गया योगा आपको पूरे दिन एनर्जेटिक बनाए रखने में मदद करेगा।