इन हर्ब्स की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को मैनेज करने में मिलेगी मदद: Herbs for High Blood Pressure
Herbs for Manage High Blood Pressure

Herbs for High Blood Pressure: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या आज के समय में बेहद ही आम हो चुकी है। कुछ समय पहले तक जहां उम्र बढ़ने के साथ ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझते थे, वहीं आज कम उम्र में भी यह समस्या लोगों को अपनी जद में लेने लगी है। हाई ब्लड प्रेशर कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं का एक बेहद ही आम जोखिम कारक है। इसे बैलेंस करना बेहद ही जरूरी है। अगर इसे नियंत्रित नहीं किया जाता है तो यह आपकी हेल्थ को बहुत अधिक प्रभावित करता है।

अमूमन लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को मैनेज करने के लिए दवाइयों का सेवन करते हैं। लेकिन इसके अलावा आपको अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करना जरूरी है। हेल्दी लाइफस्टाइल और खान-पान की सही आदतें आपकी स्थिति को बहुत अधिक मैनेज कर सकती हैं। वास्तव में, कुछ ऐसी हर्ब्स होती हैं, जो नेचुरल तरीके से हाई ब्लड प्रेशर को कम कर सकती हैं। अगर इन हर्ब्स को डेली डाइट में शामिल किया जाता है तो इससे खाने का स्वाद भी कई गुना बढ़ जाता है। साथ ही साथ, हर्ब्स की मदद से ओवर ऑल हेल्थ पर अच्छा असर पड़ता है। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए इन हर्ब्स को डाइट में शामिल किया जा सकता है। तो चलिए जानते हैं इन हर्ब्स के बारे में-

Herbs for High Blood Pressure
Herbs for High Blood Pressure-Basil Leaves

ब्लड प्रेशर को कम करने में तुलसी बहुत अधिक मददगार साबित हो सकता है। तुलसी को इसके औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। तुलसी में यूजेनॉल होता है। यह एक कंपाउंड है, जो ब्लड वेसल्स को टाइटन करने वाले कुछ पदार्थों को रोकने में मदद कर सकता है, जिससे रक्तचाप कम होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज भी पाई जाती है। आप तुलसी को यूं ही चबा सकते हैं या फिर इसे अपने भोजन में मिला सकते हैं। इसके अलावा, तुलसी की चाय बनाकर उसका सेवन भी किया जा सकता है। 

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इलायची को अपनी डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। इलायची में एंटीऑक्सीडेंट और मूत्रवर्धक गुण होते हैं, जो रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकते हैं। यह हार्ट रेट को कम करके और ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके भी मदद कर सकता है। आप इलायची को भोजन में शामिल कर सकते हैं या फिर इसे चाय में मिलाया जा सकता है। आप चाहें तो इलायची को पाउडर के रूप में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। आप नियमित रूप से 1 चम्मच पिसी इलायची खाकर अपने ब्लड प्रेशर को आसानी से मैनेज कर सकते हैं।

अदरक को सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी माना गया है। जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, वे अदरक का सेवन कर सकते हैं। अदरक ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करने और ब्लड वेसल्स के आस-पास की मसल्स को आराम देने में मदद करता है, जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है। आप अदरक का सेवन चाय के रूप में या भोजन के रूप में भी कर सकते हैं।

जिन लोगों को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है, उन्हें लहसुन का सेवन करने से बहुत अधिक फायदा मिल सकता है। लहसुन में एलिसिन होता है, जो रक्त वाहिकाओं को आराम देने, रक्त परिसंचरण में सुधार करने और हृदय पर दबाव को कम करने में मदद करता है। इसका वासोडिलेटरी प्रभाव होता है, जिसका अर्थ है कि यह रक्त वाहिकाओं को चौड़ा करने में मदद कर सकता है, जो रक्तचाप को कम करता है। लहसुन के सेवन के लिए आप रोजाना ताजा लहसुन की कलियां खा सकते हैं या इसे खाने में भी शामिल किया जा सकता है। हालांकि, ब्लड प्रेशर को मैनेज करने के लिए कच्चा लहसुन सबसे प्रभावी है, इसलिए इसे सलाद में शामिल करें या पानी के साथ लें।

Cinnamon
Cinnamon

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को दालचीनी को अपनी डाइट का हिस्सा जरूर बनाना चाहिए। दालचीनी ब्लड वेसल्स को फैलाने और आराम देने, ब्लड फ्लो में सुधार करने और प्रेशर को कम करने में बहुत अधिक कारगर साबित हो सकती है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं, जो हार्ट हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। आप दालचीनी पाउडर को अपने खाने में शामिल कर सकते हैं।

कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं को दूर करने में हल्दी सहायक साबित हो सकती है। यहां तक कि हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत होने पर भी हल्दी का सेवन किया जा सकता है। हल्दी में करक्यूमिन होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज होती हैं। यह ब्लड फ्लो को बेहतर बनाने और ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट प्रभाव भी पाए जाते हैं जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को सपोर्ट करते हैं। हल्दी का सेवन भोजन में, चाय के रूप में या सप्लीमेंट के रूप में किया जा सकता है। अगर हल्दी को काली मिर्च के साथ मिलाने से इसका अवशोषण बढ़ जाता है।

अगर किसी को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है तो उसे अश्वगंधा का सेवन जरूर करना चाहिए। यह एक और लोकप्रिय आयुर्वेदिक हर्ब है, जिसे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह इम्यून सिस्टम को बूस्ट अप करने, एंग्जाइटी और तनाव से राहत दिलाने व ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में मदद करता है। अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत है या फिर हार्ट से जुड़ी अन्य समस्या है तो ऐसे में आप अश्वगंधा पाउडर को गर्म पानी में मिलाकर पीएं। हालांकि, अगर आप पहली बार अश्वगंधा का सेवन कर रहे हैं तो एक बार हेल्थ केयर एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...