Broccoli and Almond Soup
Broccoli and Almond Soup

सर्दियों में बीमारियों से दूर रहने के लिए हर दिन डाइट में शामिल करें सूप

सर्दियों में रात में डिनर के पहले बस एक कप सूप हर दिन पीना शुरू कर दीजिए और फिर देखिए आपको इसके कितने सारे फ़ायदे मिलेंगे।

Winter Soups: सर्दियों के मौसम में गर्माहट लाने के लिए सूप से बेहतर और क्या हो सकता है? रात में डिनर के पहले बस एक कप सूप हर दिन पीना शुरू कर दीजिए और फिर देखिए आपको इसके कितने सारे फ़ायदे मिलेंगे। इससे ना सिर्फ़ रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि इससे शरीर की थकान और कमजोरी भी दूर होती है और वजन कम होने के साथ ही  पाचन तंत्र भी सही रहता है। इस मौसम में तरह-तरह की सब्ज़ियां भी आती हैं जिनसे आप हर दिन अलग-अलग तरह के सूप बनाकर पी सकते हैं। चलिए आज हम आपको ऐसे 10 सूप बताते हैं जिन्हें आप आसानी से सर्दियों के मौसम में घर में बना सकते हैं और अपने परिवार के साथ इनका आनंद ले सकते हैं।

Also read: युवाओं में डायबिटीज़ का खतरा बढ़ रहा है, तो अब क्या करें?: World Diabetes Awareness Day

स्वीट कॉर्न सूप

वजन घटाने के लिए करें पत्ता गोभी के सूप का सेवन, तेजी से होगा वेट लॉस: Cabbage Soup Recipe For Weight Loss
Enjoy soup everyday

रेस्टोरेंट में अक्सर लोग स्वीट कॉर्न सूप लेते हैं। लेकिन, इसको आप आराम से घर में बना सकते हैं। बच्चों को भी यह सूप खूब पसंद आता है। यह इम्युनिटी तो बढ़ाता ही है, ओमेगा 3 और एंटी-ऑक्सीडेंट होने की वजह से यह हृदय की बीमारियों से भी बचाता है। फ़ाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण इसके सेवन से पाचन तंत्र भी दुरुस्त बना रहता है। इसमें मौजूद विटामिन बी शरीर में प्रोटीन, लिपिड और कार्बोहाइड्रेट मेटाबॉलिज्म को नियमित करने में काफी सहायक होता है। ठंड के मौसम में स्वीट कॉर्न सूप पीने से डायबिटीज को भी नियंत्रित रखा जा सकता है।

टमाटर का सूप   

टमाटर का सूप तो हर किसी को पसंद आता है। इसको बनाना भी बहुत ही आसान है। फ्रेश क्रीम, बटर और काली मिर्च डालकर इसको सर्दियों में हर दिन पीना चाहिये। टमाटर में विटामिन ए, के और सी होते हैं। यह आँखों की रोशनी बढ़ाने, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और हड्डियों को मज़बूत बनाने का काम करता है। पानी और फ़ाइबर से भरपूर होने के कारण यह वेट लॉस का भी काम करता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। लाइकोपीन और कैरोटिनॉइड जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट होने के कारण यह कैंसर जैसी बीमारियों से बचाता है।

Tomato Soup
Tomato Soup

मशरुम सूप

मशरुम में बहुत से ऐसे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर के लिए फ़ायदेमंद हैं। इसलिए कई बीमारियों की दवाइयों में मशरुम का उपयोग किया जाता है। मशरूम का सूप बहुत ही स्वादिष्ट और स्वास्थ्यवर्धक होता है। प्रोटीन से भरपूर यह सूप सर्दियों में शरीर को गरम रखने का काम करता है। फ्रेश क्रीम, बटर और काली मिर्च के साथ बना मशरुम का यह सूप बच्चों के साथ ही घर के सभी लोगों को खूब पसंद आएगा। इनमें विटामिन बी, डी, पोटैशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम की पर्याप्त मात्रा होती है। सेलिनियम का अच्छा स्रोत होने के कारण मशरूम का सूप शरीर को डिटॉक्स करने का काम करता है।

मिक्स वेज सूप

सर्दियों के मौसम में बहुत सी सब्ज़ियाँ आती हैं, इन्हें मिलाकर आप  मिक्स वेज सूप का आनंद ले सकते हैं। इसमें आप गाजर, मटर, गोभी, चुकंदर आदि का सूप बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। सब्जियों में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स अधिक मात्रा में होते हैं जो शरीर के लिए ज़रूरी होते हैं। अलग-अलग सब्ज़ियों को मिलाकर सूप बनाने से कई सारे फ़ायदे शरीर को मिल जाते हैं।

Mix Vegetable Soup
Mix Vegetable Soup

पम्पकिन सूप

कद्दू की सब्ज़ी कई लोगों को पसंद नहीं आती है लेकिन इसका सूप इतना स्वादिष्ट बनता है कि हर किसी को पसंद आता है। अदरक, लहसुन के साथ काली मिर्च और दालचीनी डालकर बनाया हुआ कद्दू का सूप बहुत ही होता है। कद्दू में विटामिन-ए और  एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है, इसलिए वेट लॉस करने वालों के यह सूप बहुत लाभदायक है।

Pumpkin soup

ब्रोकली सूप

सर्दियों के मौसम में गोभी और ब्रोकली खूब मिलती हैं। इस मौसम में हर दिन ब्रोकली का सूप पीना चाहिये। फ्रेश क्रीम के साथ यह सूप बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। ब्रोकली को प्रोटीन का पॉवर हाउस माना जाता है यानी हर दिन एक कप ब्रोकोली का सूप पीने से आप अपनी प्रोटीन की आवश्यकता को काफ़ी कुछ पूरा कर सकते हैं। शाकाहारी लोगों के लिए तो यह वरदान है। आयरन, जिंक, सेलेनियम, विटामिन-ए और सी की प्रचुर मात्रा होने की वजह से ब्रोकली का सूप हमें बहुत से फ़ायदे पहुँचाता है। ब्रोकली में पॉलीफेनोल, क्वेरसेटिन और ग्लूकोसाइड होते हैं जो डायबिटीज को दूर रखते हैं। इससे लिवर स्वस्थ रहता है क्योंकि इससे शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते है। फैटी लिवर के मरीज़ों को इस सूप का सेवन ज़रूर करना चाहिये। यह सूप गर्भवती महिलाओं के लिए भी बहुत लाभदायक है, इससे भ्रूण का विकास अच्छे से होता।

Brocoli soup

पालक का सूप

सर्दियों के मौसम में पालक आसानी से मिल जाती है। इसलिए इस पूरे मौसम में पालक के ताजे पत्तों का अदरक, लहसुन और मसालों के साथ सूप बनाकर ज़रूर पीना चाहिये। इसमें कैलोरी कम होती है और पोषक तत्व भरपूर होते हैं। आयरन की प्रचुर मात्रा के कारण शरीर में खून की कमी नहीं होने देता है। विटामिन ए होने के कारण यह आँखों को स्वस्थ बनाकर रखता है। पालक में कैल्शियम, मैग्नीज़ और विटामिन के  भी अच्छी मात्रा में होते हैं, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं।

soup for weight loss
Spinach soup

गाजर-चुकंदर का सूप

सर्दियों के मौसम में गाजर खूब आती है इसलिए इस समय इसको चुकंदर के साथ मिलाकर सूप बनाया जा सकता है। बीटा केरोटीन की अच्छी मात्रा होने के कारण यह सूप आँखों और त्वचा के लिए लाभदायक होता है। इसके अलावा यह क़ब्ज़, पेट दर्द और पाचन से जुड़ी दूसरी समस्याएं भी दूर करता है।

चिकन सूप

अगर आप मांसाहारी हैं तो चिकन सूप आपके लिये बहुत फ़ायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें मौजूद मिनरल्स और ट्रिप्टोफैन सर्दियों में जुकाम, कफ और  फ्लू से बचाने में मदद करते हैं। अगर आपके शरीर में खून की कमी है तो कुछ दिन लगातार चिकन सूप पीकर देखिए, खून की कमी तो दूर होती ही, इससे होने वाली कमजोरी भी दूर हो जाएगी। प्रोटीन की भरपूर मात्रा होने के कारण यह सूप मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है।

Chicken Soup

लेमन-कोरिएंडर सूप

सर्दियों के मौसम में नींबू और ताजे हरे धनिए से बना यह सूप बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। इसको बहुत कम समय में आसानी से तैयार किया जा सकता है। यह हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर बनाने  में काफ़ी लाभकारी है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत ही कम होने के कारण यह वजन कम करने वाले लोगों के लिए सबसे अच्छा विकल्प है। यह क़ब्ज़, गैस, ऐसिडिटी आदि की समस्याओं को भी दूर करता है और पाचन तंत्र को सुचारू बनाता है। 

Lemon coriander soup

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...