Rose Tea Benefits: गुलाब को सिर्फ सुंदरता का प्रतीक ही नहीं माना जाता, बल्कि यह तरह-तरह के व्यंजनों में भी इस्तेमाल किया जाता है। इसे मिठाइयों को सजाने से लेकर गुलकंद बनाने और इसकी सूखी पंखुड़ियों से शरबत बनाने तक, कई तरह से इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा, ब्यूटी प्रोडक्ट्स में भी गुलाब का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि गुलाब की चाय पीने से सेहत को कई फायदे मिल सकते हैं? गुलाब की चाय में विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, आयरन और कई तरह के एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। ये सभी पोषक तत्व शरीर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। आइए जानें इसके फायदों के बारे में-
वजन घटाने में मददगार
रोज टी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन सी पाचन को बेहतर बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। यह शरीर में फैट जमा होने को रोकता है और वजन घटाने में मदद करता है। इसके अलावा, रोज टी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है, जिससे वेट लॉस करने वाले लोगों के लिए इसे डाइट में शामिल करना सेफ होता है।
त्वचा की चमक बढ़ाए
गुलाब में मौजूद विटामिन सी त्वचा को कोलेजन प्रोडक्शन में मदद करता है, जिससे त्वचा टाइट और यंग दिखती है। यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर त्वचा को नुकसान से बचाती है और दाग-धब्बों को कम करती है। रोज टी का नियमित सेवन त्वचा को हाइड्रेट रखता है और उसे नेचुरन शाइन देने में मदद करता है।
पाचन को करे दुरुस्त
गुलाब की पंखुड़ियों से तैयार चाय एक बेहतरीन हर्बल टी है, जो पाचन के लिए काफी बेहतर होता है। दिन में 2 बार रोज टी के सेवन से आपकी पाचन शक्ति मजबूत होती है। इसके साथ ही पेट में होने वाली परेशानियां दूर हो सकती हैं।
सूजन की परेशानी करे दूर
गुलाब एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है। इसके साथ-साथ इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाया जाता है, जिसका सेवन करने से शरीर में होने वाली सूजन की परेशानी दूर होती है।
इम्यूनिटी बूस्ट करे
इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए आप गुलाब की चाय का सेवन कर सकते हैं, क्योंकि गुलाब की चाय में विटामिन सी, एंटीऑक्सिडेंट जैसे गुण पाए जाते हैं, जो इम्यूनिटी को बूस्ट करने में मददगार है।
स्ट्रेस होगा कम
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल, खान-पान के चलते ज्यादातर लोगों में स्ट्रेस की समस्या देखी जाती है। आपको बता दें कि गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद गुण स्ट्रेस को दूर करने में मदद कर सकते हैं। गुलाब की चाय का सेवन करने से नींद में बढ़ावा मिल सकता है।
