Onion Juice Benefits: प्याज का इस्तेमाल खानपान में तो शायद आप भी करते होंगे, लेकिन क्या आप इसके जूस से सेहत को मिलने वाले लाजवाब फायदों के बारे में जानते हैं? जी हां, एंटी-एलर्जिक, एंटी इंफ्लेमेटरी, एंटी-कार्सिनोजेनिक और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर प्याज का जूस आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करता है। आइए जानते हैं प्याज का रस पीने से क्या फायदे मिलते हैं-
इम्यूनिटी मजबूत होती है
कमजोर इम्यूनिटी के चलते लोग सर्दी-जुकाम, खांसी, बुखार और वायरल संक्रमण की चपेट में बहुत जल्दी आ जाते हैं। प्याज के रस में एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी प्रचुर मात्रा में मौजूद होते हैं, जिससे यह आपकी इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में सहायक है और आपको संक्रमण से बचाता है।
वेट लॉस में मददगार
प्याज का रस एक फैट फ्री ड्रिंक है। इसमें कैलोरी बहुत कम होती है। साथ ही प्याज का रस पीने से पाचन बेहतर होता है और मेटाबॉलिज्म तेज होता है। जब आपका मेटाबॉलिज्म ठीक काम करता है, तो दिन भर के दौरान सामान्य गतिविधियां करते समय भी कैलोरी बर्न होती रहती है। इस तरह वेट लॉस और फैट लॉस दोनों में मदद मिलती है। वजन कंट्रोल रखने की कोशिश करने वालों के लिए यह एक बेहतरीन ड्रिंक साबित हो सकती है।
ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है
प्याज के रस में क्वेरसेटिन नामक फ्लेवोनोइड मौजूद होता है, जिसे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने के लिए जाना जाता है। यह हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल और एथेरोस्क्लेरोसिस के जोखिम को कम करने में मददगार है। साथ ही इससे हृदय संबंधी समस्याओं का जोखिम भी कम होता है।
ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होता है
शरीर में ब्लड सर्कुलेशन का बेहतर होना बहुत जरूर है। अगर ब्लड सर्कुलेशन ठीक से नहीं होता है तो इससे हाथ-पैरों का सुन्न होना या झुनझुनी और सनसनी का अनुभव होना, सूजन, मांसपेशियों में अकड़न, थक्के जमना के साथ ही त्वचा और बालों से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं। प्याज का रस पीने से ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद मिलती है, जिसका लाभ आपके पूरे शरीर को मिलता है।
दांतों-मसूड़ों के लिए फायदेमंद
प्याज का रस दांतों-मसूड़ों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। बता दें, कि यह न सिर्फ इन्हें मजबूत बनाने का काम करता है, बल्कि दांतों-मसूड़ों में होने वाले दर्द से भी काफी राहत दिलाता है। इसके लिए आप रोजाना इसके सेवन के साथ-साथ सुबह खाली पेट इसे गुनगुने पानी में मिलाकर गरारे भी कर सकते हैं।
सूजन करे दूर
प्याज का जूस पीने से शरीर को एनर्जी तो मिलती ही है, साथ ही एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होने के कारण यह शरीर की सूजन को भी दूर करने का काम करता है। इसके अलावा खून में घुलने के बाद यह न सिर्फ इसे शुद्ध करता है, बल्कि स्किन और बालों को भी काफी फायदे पहुंचाता है।
