बालों में इन 5 तरीकों से लगाएं प्याज का रस
बालों के लिए प्याज का रस फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इसे बालों में कैसे लगाएं?
Onion Juice for Hair: गर्मी में लू से बचाव करना हो या फिर बालों की केयर, आपकी हर तरह की समस्या के लिए प्याज का रस फायदेमंद हो सकता है। प्याज के रस में कई बालों की कई परेशानियां कम होती हैं। इससे आपके बालों की खूबसूरती बेहतर ढ़ंग से बढ़ सकती है। साथ ही यह बालों का कालापन बढ़ाता है। साथ ही डैंड्रफ की परेशानी भी कम कर सकता है। बालों में आप प्याज के रस को कई तरह से लगा सकते हैं। आइए जानते हैं बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कैसे लगाएं प्याज का रस?
प्याज का रस और शहद
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए प्याज का रस और शहद का प्रयोग कर सकते हैं। इससे बालों की चमक बढ़ सकती है। बालों में प्याज का रस और शहद लगाने के लिए सबसे पहले एक कटोरी लें। इसमें 2 चम्मच प्याज का रस और शहद मिक्स करें। अब इस मिश्रण को अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की चमक अच्छी होगी।

प्याज का रस और टी ट्री
प्यार का रस और टी ट्री ऑयल का हेयर मास्क बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकता है। इसका प्रयोग करने के लिए सबसे पहले 1 कटोरी लें। इसमें 2 चम्मट नारियल का तेल, 5 से 6 बूंद टी ट्री ऑयल और प्याज का रस डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस मिश्रण को रुई की मदद से अपने बालों के स्कैल्प पर लगाएं और हाथों से अच्छी तरह से मसाज कर लें। बाद में नॉर्मल पानी से अपने बालों को धो लें। इससे आपके बालों की चमक अच्छी होगी। साथ ही बालों की समस्याएं भी कम हो सकती हैं।

प्याज और ऑलिव ऑयल
बालों में प्याज के रस के साथ-साथ ऑलिव ऑयल भी फायदेमंद होता है। इसका प्रयोग बालों में करने के लिए सबसे पहले 1 चम्मच प्याज का रस लें। इसमें आधा चम्मच करीब ऑलिव ऑयल डालें। अब दोनों को अच्छे से मिक्स करके इसे अपने बालों में लगाएं और करीब 2 घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में शैंपू से अपने बालों को धो लें। इससे बालों की खूबसूरती बढ़ेगी।

बालों में लगाएं प्याज और अंडा
बालों की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए आप प्याज का रस और अंडे का मिश्रण बालों में लगा सकती हैं। इसके लिए 1 अंडा लें, इसे कटोरी में फोड़ लें। इसके बाद इसमें प्याज का रस मिक्स करके इसे बालों पर लगाएं और करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल शैंपू से अपने बालों को धो लें। इससे बालों की गहराई से क्लीनिंग होगी।

प्याज और नींबू का रस
बालों के लिए प्याज और नींबू का रस भी फायदेमंस साबित हो सकता है। इस हेयर मास्क को तैयार करने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में प्याज का रस लें। इसमें नींबू के रस की कुछ बूंदों को मिक्स कर लें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दें। बाद में नॉर्मल पानी से बालों को धो लें।

प्याज का रस बालों की कई परेशानियों को कम कर सकता है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपके बालों की समस्या काफी ज्यादा बढ़ रही है, तो इस स्थिति में एक्सपर्ट की मदद जरूर लें।