Curry Leaves Water Benefits
Curry Leaves Water Benefits

Curry Leaves Water Benefits: करी पत्ता, जिसे कढ़ी या कड़ी पत्ता भी कहा जाता है कई स्वास्थ्य लाभों से भरपूर होता है। हम सभी अपनी दाल, चटनी, सांभर और कई अन्य सब्जियों आदि में तड़का लगाने के लिए करी पत्ता का प्रयोग करते हैं। करी पत्ता में बहुत ही अच्छी सुगंध होती है, जिससे यह हमारे भोजन को बेहतरीन स्वाद और खुशबू प्रदान करता है। साथ ही हम में से बहुत से लोग करी पत्ता की चाय पीना भी बहुत पसंद करते हैं, वहीं कुछ लोग करी पत्ता के पानी का सेवन करते हैं। किसी भी रूप में करी पत्ता का सेवन करने से आपको कई फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं, अगर आप करी पत्ते को पानी में उबालकर इसका सेवन करते हैं, तो यह कई गंभीर रोगों से आपको सुरक्षित रखने में सहायक है। आइये जानते हैं करी पत्ते का पानी पीने से सेहत को क्या फायदे मिलते हैं-

इम्यूनिटी बनाए मजबूत

एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक गुणों से भरपूर करी पत्ता का पानी आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। यह आपको सर्दी-जुकाम, खांसी जैसे संक्रमणओं से बचाता है। साथ ही वायरल फीवर और कई अन्य समस्याओं से दूर रखता है।

खून की कमी से बचाता है

आयरन से भरपूर होने के कारण एनीमिया के उपचार में करी पत्ता का पानी बहुत लाभकारी है। साथ ही इसमें फोलिक एसिड भी मौजूद होता है। ये दोनों ही पोषक तत्व रक्त में ऑक्सीजन और हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।

ब्लड शुगर रखे कंट्रोल

सुबह खाली पेट करी पत्ते का पानी पीना डायबिटीज रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद है, क्योंकि यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मदद करता है। साथ ही यह कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी को कंट्रोल करके हृदय रोगों को दूर रखने में भी सहायक है।

बालों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद

करी के पत्तों में मौजूद विटामिन और मिनरल्स बालों के विकास को बढ़ावा देते हैं और उन्हें जड़ों से मजबूत बनाते हैं। इसके पानी का सेवन बालों की समस्याओं जैसे बालों का झड़ना, डैंड्रफ, और समय से पहले सफेदी को रोकने में मदद करता है।

पाचन तंत्र को दुरुस्त करता है

फिट रहने के लिए पाचन का स्वस्थ रहना काफी जरूरी है। करी पत्ते में कुछ ऐसे एंजाइम होते हैं, जो पाचन शक्ति बढ़ाते हैं। अगर आप रोजाना सुबह में करी पत्ते का पानी पीते हैं, तो इससे मल त्याग की क्रिया आसान होती है और आप पाचन से जुड़ी समस्याओं से बच सकते हैं।

हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है

करी पत्ते में एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा अधिक होती है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद कर सकते हैं। नियमित रूप से करी पत्ते का पानी पीने शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल कम हो सकता है, जिससे हृदय रोग के जोखिम कम हो सकते हैं।

मस्तिष्क को रखे शांत

करी पत्ता चिंता, तनाव जैसी समस्याओं से राहत पाने में मदद करता है। यह आपकी नसों और मस्तिष्क को शांत और आरामदायक महसूस कराता है। यह आपके मूड को बेहतर बनाने में मदद करता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...