करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व स्वास्थ्य के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद होते हैं। आइए आपको बताते हैं करी पत्ते के कुछ फायदों के बारे में।

वजन कम करना 

करी पत्ता शरीर में शुगर  लेवल को घटाकर बढ़ते वजन पर नियंत्रण करता है। ब्लड-शुगर को नियंत्रित रखने में: करी पत्ते में मौजूद फाइबर इन्सुलिन को प्रभावित करके ब्लड-शुगर लेवल को कम करता है।  साथ ही यह पाचन क्रिया को भी सही रखता है, जिससे मोटापा होने का खतरा कम हो जाता है। 

एनीमिया का खतरा कम होता है 

करी पत्ते में भरपूर मात्रा में आयरन और फॉलिक एसिड होता है। इसलिए करी पत्ता  एनीमिया से बचाव करने में कारगर है। 

लिवर के लिए

यदि किसी वजह से आपका लिवर कमजोर हो गया है जैसे खानपान की गलत आदत या फिर शराब का अधिक सेवन तो करी पत्ता आपके लिए अत्यंत लाभकारी होता है। इसमें मौजूद विटामिन ए और सी लिवर को ठीक करने में मदद करते हैं। ,

दिल की समस्याओं से निजात  

करी पत्ता कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है।  यह ब्लड में गुड कोलेस्ट्रोल की मात्रा बढ़ाकर दिल से जुड़ी बीमारियों से बचाने में भी मदद करता है। 

पाचन क्रिया को सही रखता है

करी पत्ते से कब्ज की समस्या को दूर किया जाता है।  इससे पेट की अन्य समस्याओं में भी आराम मिलता है।  यह एंटी बैक्टीरियल की तरह भी काम करता है, जिसकी वजह से यह पेट से जुड़ी समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है। 

त्वचा और बालों के लिए फायदेमंद 

 इसका रोजाना इस्तेमाल करने से त्वचा में निखार आने के  साथ-साथ बाल भी अच्छे हो जाते हैं। करी पत्ते में मौजूद पोषक तत्व बालों को जल्दी सफेद नहीं होने देते और बालों का झड़ना भी कम करते हैं।  यह डैंड्रफ जैसी समस्याओं में भी कारगर होता है।