Overview:
अनजाने में लोग कुछ फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, लेकिन आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने पड़ते हैं। ये खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन आपको बीमारियों की सौगात दे सकते हैं।
Bad Food Combinations: बात जब स्वाद की आती है तो अक्सर लोग सेहत तक को भूल बैठते हैं। वहीं कई बार ऐसा भी होता है कि कुछ फूड कॉम्बिनेशन सही हैं या गलत लोगों को इसकी जानकारी ही नहीं होती। अनजाने में लोग इन फूड कॉम्बिनेशन का सेवन करते हैं, लेकिन आगे चलकर इसके गंभीर परिणाम उन्हें भुगतने पड़ते हैं। ये खतरनाक फूड कॉम्बिनेशन आपको बीमारियों की सौगात दे सकते हैं। आज इस आर्टिकल में जानते हैं, ऐसे ही सबसे मशहूर लेकिन खतरनाक फूड्स कॉम्बिनेशन के के बारे में।
Also read: रोजाना सिर्फ एक केला खाने से सुपरवूमन बन सकती हैं आप, जानिए इसके फायदे: Benefits of Banana for Women
पिज्जा के साथ कोल्ड ड्रिंक

यूएस के मशहूर हेमेटोलॉजिस्ट-ऑन्कोलॉजिस्ट और एमडी डॉ. रवि के गुप्ता ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर सबसे खतरनाक 5 फूड कॉम्बिनेशन बताएं हैं। जिसमें पहला है पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक। पिज्जा और कोल्ड ड्रिंक का साथ बरसों पुराना है। दुनियाभर के लोग इस फूड कॉम्बो के दीवाने हैं। बच्चे हो या बड़े ये सभी का फेवरेट है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। पिज्जा का फैट और कोल्ड ड्रिंक के तत्व डाइजेशन को धीमा कर देते हैं। जिससे आपको पाचन संबंधी कई परेशानियां हो सकती हैं।
व्हाइट ब्रेड और जैम
दूसरा फेमस और लोगों का पसंदीदा फूड कॉम्बिनेशन है व्हाइट ब्रेड और जैम। जैम-ब्रेड बच्चों से लेकर बड़ों तक की फेवरेट लिस्ट में शामिल होता है। जब भी फेवरेट ब्रेकफास्ट की बात आती है तो इन दोनों का नाम जरूर लिया जाता है। लेकिन व्हाइट ब्रेड और जैम का यह टेस्टी कॉम्बो आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक है। ये कॉम्बो हाई शुगर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। इसके सेवन से आपका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके साथ कि यह आपकी शुगर क्रेविंग को भी बढ़ा देता है।
पालक पराठा और चाय
पालक का गरमागरम पराठा और उसके साथ कड़क चाय, यह फूड कॉम्बिनेशन हर भारतीय को पसंद है। लेकिन हेल्थ स्पेशलिस्ट इसे भी खतरनाक श्रेणी में डालते हैं। क्योंकि इससे न तो आपको पालक का फायदा मिलता है और न ही चाय का। दरअसल, चाय में मौजूद टैनिन आयरन के अवशोषण को कम करता है। ऐसे में आपको पालक में मौजूद आयरन का फायदा ही नहीं मिल पाता। वहीं अगर आप चाय की जगह कॉफी लेते हैं तो उसका कैफीन नुकसानदायक होता है। ये दोनों ही अगर आप पराठे के साथ पीते हैं तो पेट में एसिड बनेगा, जिससे आपको पाचन संबंधी परेशानियां होना तय है।
दूध के साथ खट्टे फल
कई लोग सुबह ब्रेकफास्ट में दूध लेना पसंद करते हैं। साथ ही वे कुछ फलों का सेवन भी करते हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आप दूध के साथ खट्टे फल, जैसे संतरा, मौसंबी, नींबू आदि का सेवन कर रहे हैं तो इससे आपको न दूध का फायदा मिलेगा, न ही फल का। क्योंकि खट्टी चीजें दूध को खराब कर देती हैं, जिससे उसके गुण खत्म हो जाते हैं।
शराब के साथ स्नैक्स
भारत ही नहीं दुनियाभर में शराब यानी एल्कोहल के साथ स्नैक्स खाने का चलन है। आमतौर पर लोग मानते हैं कि इससे शराब का नुकसान कम होता है। लेकिन असल में ऐसा नहीं है। अल्कोहल के साथ कोई भी कैलोरी बदलकर एंटी कैलोरी हो जाती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती हैं। इससे कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है।
