गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओट्स: Top Oats
Grehlakshmi Top Oats

Oats: ओट्स, सेहत के लिए बेहद ही फायदेमंद होते हैं। इसमें फाइबर एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई भरपूर होते हैं तो हर तरीके से आपको हेल्दी रखते हैं और ब्रेकफास्ट में तो इसका सेवन बहुत ही अच्छा होता है। ब्रेकफास्ट में ओट्स खाकर आप काफी एनर्जेटिक फील करते हैं। इसमें जिंक कैल्शियम प्रोटीन आयरन, विटामिन, बी विटामिन ई और मैग्नीशियम भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह वजन कम करके इम्यूनिटी भी बढ़ाता है। हम आपके लिए लेकर आए हैं गृहलक्ष्मी टॉप 10 ओट्स की सीरीज, आइए डालते हैं एक नजर।

Also read : ओट्स से बनाएं हेल्दी नाश्ता: Oats Recipe for Breakfast

क्वेकर

Quaker Oats
Quaker Oats

ये 100 प्रतिशत साबुत अनाज से तैयार किया गया ओट्स है। इसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसको पकाने में सिर्फ 3 मिनट का समय लगता है।

भार: 400 ग्राम
कीमत: 75 रुपए

योगा बार

इसमें कोई चीनी नहीं है। यह काफी पौष्टिक होता है। वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए अच्छा है क्योंकि इसमें बहुत कम कैलोरी होती है। यह नाश्ते के लिए एक प्रीमियम और स्वादिष्ट विकल्प है।

भार: 1 किलोग्राम
कीमत: 435

सफोला

Saffola Oats
Saffola Oats

100 प्रतिशत साबुत अनाज से बने ये ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरे हुए हैं। इसमें आपको कई फ्लेवर्स मिल जाएंगे। अगर आप नाश्ते में ओट्स खा रहे हैं तो प्लेन ओट्स बेहतर हैं। ये कोलेस्ट्रॉल और वजन कम करने के लिए बेहतर विकल्प है।

भार: 500 ग्राम
कीमत: 90 रुपए

केलॉग्स

पूरी तरह से प्राकृतिक तरीके से बना ये ओट्स बीटा-ग्लुकन नामक एक घुलनशील फाइबर से युक्त है। ये ई ब्लड प्रेशर के जोखिम को कम करने में मदद करता है और दिल की सेहत का ख्याल रखता है। इसका सेवन करने से खराब कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम होता है।

भार: 900 ग्राम
कीमत: 151 रुपए

बैग्रीज़

Bagrry's Oats
Bagrry’s Oats

इस ओट्स में भरपूर मात्रा में फाइबर और प्रोटीन पाया जाता है। ये वजन को नियंत्रित करने के साथ खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। दिन की शुरुआत हेल्दी डाइट से करने वाले लोगों के लिए ये ओट्स एक अच्छा विकल्प है।

भार: 1 किलोग्राम
कीमत: 151

मन्ना

ज्वार से तैयार ये ओट्स फाइबर और प्रोटीन से भरपूर है। डायबिटीज के मरीजों के लिए ये एक अच्छा नाश्ता हो सकता है। वजन कम करने की चाह रखने वाले लोग एक संतुलित, बढ़िया स्वाद वाले नाश्ते के साथ अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं।

भार: 500 ग्राम
कीमत:
145

जेस्टी वाइब

Zesty Vibe Oats
Zesty Vibe Oats

ये ओट्स पूरी तरह से प्राकृतिक है, इसमें उच्च प्रोटीन और फाइबर पाया जाता है। इसको खाने से आपका पाचन दुरुस्त रहता है। एक अच्छे और हेल्दी नाश्ते की तलाश कर रहे लोगों के लिए ये ओट्स एक अच्छा विकल्प है।

भार: 200 ग्राम
कीमत: 99

लॉरेंस मिल्स

हाई प्रीमियम वाले ये ओट्स उच्च गुणवत्ता साबुत जई से तैयार किए गए हैं। दिन की शुरुआत इन ओट्स से कर आप दिनभर ताजगी महसूस कर सकते हैं। इसके रोजाना दो कटोरे का सेवन घुलनशील फाइबर बीटा ग्लूकन कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद कर सकता है।

भार: 1 किलोग्राम
कीमत: 144

मसल ब्लाजेफिट

एक्सरसाइज करने वाले लोगों के लिए इन ओट्स से अच्छा नाश्ता हो ही नहीं सकता। इसमें प्रोटीन की भरपूर मात्रा पाई जाती है। इसका सेवन आपके पाचन को स्वस्थ रखता है। इसमें आयरन, मैग्नीशियम और जिंक जैसे आवश्यक खनिजों का भंडार है।

भार: 1 किलोग्राम
कीमत: 299

बीबी रॉयल

Bibi Royal Oats
Bibi Royal Oats

ये ओट्स प्रोटीन, आयरन, मैग्नीशियम, कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व से भरपूर हैं। इसको आप पानी या दूध में मिलाकर अपनी पसंद के अनुसार पका सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक लोगों के लिए ये अच्छा खाद्य है।

भार: 1 किलोग्राम
कीमत: 149