Saenggang-cha
Saenggang-cha

Overview: सर्दियों में सेहत के लिए वरदान है अदरक वाली चाय

5 Health Benefits Of Having Ginger In Winter: हर भारतीय रसोई में अदरक एक मेन इंग्रीडिएंट है। आम तौर पर इसे चाय में डाला जाता है ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए। अदरक के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा यह आपके कई डिशेज में भी डाला जाता है। इसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं। अदरक का सेवन सर्दियों के मौसम में सबसे अच्छा माना जाता है।

Ginger Tea Benefits: हर भारतीय रसोई में अदरक एक मेन इंग्रीडिएंट है। आम तौर पर इसे चाय में डाला जाता है ताकि इसका स्वाद और भी बढ़ जाए। अदरक के कई स्वास्थ्य लाभ हैं। इसके अलावा यह आपके कई डिशेज में भी डाला जाता है। इसमें शक्तिशाली औषधीय गुण होते हैं। अदरक का सेवन सर्दियों के मौसम में सबसे अच्छा माना जाता है।

अदरक में प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, विटामिन्स, फोलिक एसिड, मैग्नीज, और कोलीन जैसे तत्व मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद माने जाते हैं। सर्दियों के मौसम में इसकी चाय पीने से सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। आइए जानें अदरक वाली चाय पीने से फायदों के बारे में…

Also read: डायबिटीज और हार्ट रिस्क को बढ़ाती है आपकी फेवरेट मेयोनीज, खाने से बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा: Mayonnaise Health Risks

जोड़ों के दर्द से राहत दिलाए

अदरक में सूजन-रोधी गुण होते हैं, इसलिए यह सूजन को कम करने में सहायक होता है। यह गठिया के लक्षणों को प्रबंधित करने के लिए उपयोगी हो सकता है। इसका नियमित सेवन दर्द और सूजन से राहत दिला सकता है। इसका सेवन करने से आपको हड्डियों और जोड़ों से जुड़ी समस्याओं में काफी आराम मिल सकता है। 

फ्लू के लक्षणों को कम करे

Ginger Tea Benefits
reduce flu symptoms

सर्दियों के महीनों में फ्लू और सामान्य सर्दी होने की संभावना अधिक होती है। अदरक का इस्तेमाल लंबे समय से सर्दी और जुकाम के लिए घरेलू उपचार के रूप में किया जाता रहा है। अगर आप सर्दी-जुकाम या फ्लू के लक्षणों से जूझ रहे हैं, तो आपको रोजाना अदरक वाली गरम चाय का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी और बदलते मौसम में भी फ्लू की समस्या नहीं होगी। 

पाचन में लाए सुधार

अदरक में जिंजरोल नामक प्राकृतिक तत्व पाया जाता है, जो पाचन शक्ति को बेहतर करता है। इससे पाचन से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप सर्दियों में गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं, तो आपको अदरक वाली चाय का सेवन करना चाहिए। इससे आपको काफी राहत मिलेगी। इसके सेवन से मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है।

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करे

cholesterol
control cholesterol

अदरक के दैनिक सेवन से आपके “खराब” या एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित किया जा सकता है। दिल से जुड़े रोगों में इसका सेवन बहुत ही लाभकारी माना जाता है। इसके सेवन से शरीर में मौजूद बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। 

वजन घटाने में मददगार

अदरक भूख को कम करने में कारगर साबित हुआ है, जिससे लोगों को वजन कम करने में मदद मिल सकती है। इससे बनी चाय पीने से शरीर का मेटाबॉलिक रेट बेहतर होता है और वजन कम करने में मदद मिलती है। इसका सेवन आप रोजाना सुबह के वक्त कर सकते हैं। 

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करे

Blood Pressure
Blood Pressure

हाई ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों के लिए अदरक किसी वरदान से कम नहीं है। इसके सेवन से इपरटेंशन का खतरा कम होता है। ऐसे में ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने के लिए रोजाना अदरक वाली चाय का सेवन करें। इसे ओवरऑल हेल्थ के लिए भी बहुत ही फायदेमंद माना जाता है। 

मेरा नाम निक्की कुमारी है। मैं पिछले 2 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मैंने अब तक कई बड़े मीडिया हाउस के साथ फ्रीलांसर के तौर पर काम किया है। मैंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है। मुझे...