Overview: मेयोनीज खाने से कौन सी बीमारियां होती हैं?
What can mayo do to your body: सैंडविच में मेयोनीज लगाकर तो आपने जरूर खाई होगी। बच्चों को मेयोनीज का स्वाद बहुत पसंद होता है। यह सैंडविच, सलाद और डिप्स के स्वाद को बढ़ाता है। इसको लेकर अक्सर ये सवाल उठते हैं कि क्या यह मलाईदार स्प्रेड हृदय संबंधी समस्याओं का एक छिपा हुआ अपराधी हो सकता है।
Mayonnaise Health Risks: सैंडविच में मेयोनीज लगाकर तो आपने जरूर खाई होगी। बच्चों को मेयोनीज का स्वाद बहुत पसंद होता है। यह सैंडविच, सलाद और डिप्स के स्वाद को बढ़ाता है। इसको लेकर अक्सर ये सवाल उठते हैं कि क्या यह मलाईदार स्प्रेड हृदय संबंधी समस्याओं का एक छिपा हुआ अपराधी हो सकता है।
एमजीएम हेल्थकेयर के सीनियर कंसल्टेंट डी मदन मोहन कहते हैं कि मेयोनीज के बारे में सबसे बड़ी चिंता यह है कि इसमें कैलोरी बहुत ज्यादा होती है। डॉक्टर बताते हैं, “मेयोनीज का सेवन सीमित मात्रा में किया जा सकता है, लेकिन इसमें मौजूद हाई कैलोरी आपके कोलेस्ट्रॉल के लेवल पर प्रभाव डाल सकती है।”
कैसे बनती है मेयोनीज?

मेयोनीज अंडा, सिरका और तेल से बनी एक मलाईदार ड्रेसिंग है। इसे अक्सर सैंडविच, सलाद और डिप्स में स्वाद जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।
मेयोनीज खाने के नुकसान

हाई कैलोरी
मेयोनीज में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। ये एक हाई कैलोरी फूड है। इसके सिर्फ एक चम्मच में लगभग 90 कैलोरी होती है। बहुत अधिक कैलोरी लेने से वजन बढ़ सकता है और समय के साथ ये आपके ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को भी बढ़ा सकता है, जिससे संभावित रूप से डायबिटीज और हृदय रोग जैसी स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ सकती हैं।
शरीर में सूजन हो सकती है

मेयोनीज के बहुत ज्यादा सेवन करने से ओमेगा-6 और ओमेगा-3 फैटी एसिड का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे शरीर में सूजन हो सकती है, जो दिल की समस्याओं से जुड़ा एक कारक है। इन फैटी एसिड के बीच एक स्वस्थ संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। शरीर में होने वाली ये सूजन वक्त के साथ शरीर में कई अन्य समस्याओं को जन्म दे सकती है।
फूड पॉइजनिंग हो सकती है
मेयोनीज अंडे से बनाया जाता है, जो हानिकारक बैक्टीरिया को पनपने में मदद कर सकता है। यदि मेयोनीज दूषित है, तो यह फूड पॉइजनिंग पैदा करने वाले बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा दे सकता है, जिससे मतली, उल्टी और दस्त जैसे लक्षण हो सकते हैं। ऐसे में इसके ज्यादा सेवन से बचें।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ाए

नियमित रूप से मेयोनीज खाने से ब्लड शुगर के लेवल में उतार-चढ़ाव हो सकता है। चूँकि मेयोनीज में कैलोरी और वसा अधिक होता है लेकिन फाइबर और प्रोटीन कम होता है, इसलिए यह आपके ब्लड शुगर को बिगाड़ सकता है। समय के साथ ब्लड शुगर के स्तर में वृद्धि से मधुमेह विकसित होने का खतरा बढ़ सकता है।
कोलेस्ट्रॉल और हार्ट रिस्क
कई प्रकार के मेयोनीज में संतृप्त और ट्रांस फैट होते हैं, जो लिपोप्रोटीन कोलेस्ट्रॉल को बढ़ा सकते हैं, जिसे अक्सर “खराब” कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के उच्च स्तर से आपकी धमनियों में प्लाक का निर्माण हो सकता है, जिससे हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। वक्त के साथ ये कोलेस्ट्रॉल हार्ट अटैक का कारण भी बन सकता है।
वजन बढ़ सकता है

मेयोनीज का अधिक सेवन करने से वजन बढ़ सकता है क्योंकि इसमें कैलोरी की मात्रा अधिक होती है। जब आपका वजन बढ़ता है, तो इससे एलडीएल कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। अगर आप पहले से ही वजन बढ़ने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको इसके सेवन से बचना चाहिए।
