रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन सहित कई सेलेब्स पीते हैं घी कॉफी, जानिए क्यों बनी हुई है सबकी हॉट फेवरेट: Ghee Coffee Benefits
Health may be harmed

Overview:

घी कॉफी को बटर कॉफी और बुलेट कॉफी भी कहा जाता है। इसमें रेगुलर मिल्क कॉफी का इस्तेमाल नहीं होता है। बल्कि इसमें ब्लैक या एस्प्रेसो कॉफी में एक टीस्पून देसी घी मिलाया जाता है। कॉफी में कैफीन होता है, जो आपको एनर्जी देती है।

Ghee Coffee Benefits: फिटनेस की दुनिया में हर रोज नित नए ट्रेंड्स और कल्चर सामने आ रहे हैं। ऐसा ही एक नया ट्रेंड है ‘घी कॉफी’। बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह, कृति सेनन, शिल्पा शेट्टी सहित कई अभिनेत्रियां खुलकर बता चुकी हैं कि वे अपने दिन की शुरुआत घी कॉफी से करती हैं, जिसके काफी फायदे हैं। एक्ट्रेसेज का मानना है कि उनकी फिटनेस में घी कॉफी का अहम रोल है। आइए जानते हैं कि क्या है घी कॉफी और सुबह खाली पेट इसे पीने के फायदे।  

Ghee Coffee Benefits-घी कॉफी को बटर कॉफी और बुलेट कॉफी भी कहा जाता है।
Ghee coffee is also known as butter coffee and bullet coffee.

घी कॉफी को बटर कॉफी और बुलेट कॉफी भी कहा जाता है। इसमें रेगुलर मिल्क कॉफी का इस्तेमाल नहीं होता है। बल्कि इसमें ब्लैक या एस्प्रेसो कॉफी में एक टीस्पून देसी घी मिलाया जाता है। कॉफी में कैफीन होता है, जो आपको एनर्जी देती है। वहीं देसी घी में कैल्शियम, विटामिन ए-डी-के, आयरन और फास्फोरस होता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन शानदार है। इसके कई फायदे हैं और यह इम्यूनिटी बूस्टर का काम करती है।  

अगर आप अपने दिन की शुरुआत एनर्जी के साथ करना चाहते हैं तो देसी घी की कॉफी आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इससे उठते ही आपको एनर्जी मिलेगी, जो दिनभर आपका साथ देगी। दरअसल, जब आप कैफीन को हेल्दी फैट के साथ मिलाकर पीते हैं तो कैफीन का अब्जॉब्र्शन धीमा हो जाता है, जिससे आपको सारे दिन ऊर्जा मिलती है।  

कुछ लोगों को खाली पेट कॉफी पीने से एसिडिटी और गैस की समस्या हो जाती है। अगर आप भी ऐसी ही परेशानी महसूस करते हैं तो कॉफी में एक टीस्पून देसी घी डालकर पिएं। इससे न सिर्फ एसिडिटी, गैस, अपच जैसी परेशानियां दूर होंगी, बल्कि इससे आपका पाचन तंत्र भी मजबूत होगा। आपकी आंतें सेहतमंद रहेंगी और पोषक तत्वों का अवशोषण भी बेहतर तरीके से होगा।

शरीर को सुचारू रूप से चलाने के लिए हेल्दी फैट्स की आवश्यकता होती है। घी कॉफी इसके लिए अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें हेल्दी फैट्स होते हैं। देसी घी में कई महत्वपूर्ण तत्व होते हैं। इससे मेटाबॉलिज्म बेहतर होता है, हार्ट हेल्थ सही रहती है और मानसिक सेहत भी दुरुस्त रहती है।  

भागदौड़ भरी आज की जिंदगी में हर इंसान कई टेंशन से घिरा है। ऐसे में मेंटल हेल्थ पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। घी कॉफी आपके शारीरिक और मानसिक दोनों सेहत के लिए अच्छी है। इससे आपका माइंड फ्रेश फील करता है। आपका तनाव दूर होता है और आप अपने काम पर पूरी तरह से फोकस कर पाते हैं।  

भारत सहित दुनियाभर में डायबिटीज के रोगी लगातार बढ़ रहे हैं। इस साइलेंट किलर बीमारी से बचने में घी कॉफी मददगार हो सकती है। देसी घी आपके ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करता है। बुलेट कॉफी से आपको मीठे की क्रेविंग भी कम होती है। ऐसे में डायबिटीज से पीड़ित लोगों के लिए यह दोगुनी फायदेमंद है।

मैं अंकिता शर्मा। मुझे मीडिया के तीनों माध्यम प्रिंट, डिजिटल और टीवी का करीब 18 साल का लंबा अनुभव है। मैंने राजस्थान के प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थानों के साथ काम किया है। इसी के साथ मैं कई प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों की एडिटर भी...