Chaitra Navratri 2024
Fruits for Mahashivratri Fasting

Fruits Keep You Active: आज के समय में हर व्यक्ति के काम का समय अलग-अलग होता है। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो दिन के समय में ड्यूटी करते हैं। वहीं अधिकतर लोग नाइट शिफ्ट में काम करते हैं और जब उन्हें काम के बीच में भूख लगती है तो वे कुछ ना कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं। इतना ही नहीं, रात में काम करते समय खुद को एक्टिव रखना भी एक टफ टास्क होता है। ऐसे में अधिकतर लोग खुद को जगाए रखने के लिए चाय या कॉफी का सेवन करते हैं। बार-बार कैफीन युक्त ड्रिंक लेने से आप भले ही देर तक ना सोएं, लेकिन इनका सेहत पर बुरा असर पड़ता है।

ऐसे में अगर आप चाहें तो कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। फलों में ना केवल कई तरह के विटामिन्स व मिनरल्स होते हैं, बल्कि वे आपको एक्टिव रखने में भी मदद करते हैं। जी हां, ऐसे कई फल होते हैं, जो रात में भी आपको एक्टिव रखते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बता रहे हैं, जो रात में भी आपको एक्टिव रखने में मदद कर सकते हैं- 

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं केले

Fruits Keep You Active
Fruits Keep You Active-Banana

जब बात रात में खुद को एक्टिव रखने की हो तो ऐसे में केले का सेवन करना काफी अच्छा माना जाता है। केले में पोटेशियम, विटामिन बी 6 और कार्बोहाइड्रेट आदि पाया जाता है। ऐसे में जब इनका सेवन किया जाता है तो इससे शरीर को लगातार एनर्जी मिलती रहती है। इसे अगर नेचुरल एनर्जी बार कहा जाए तो गलत नहीं होगा। इसलिए, रात के समय खुद को एक्टिव रखने के लिए केले का सेवन किया जा सकता है।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं सेब

सेब का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन अगर आप रात में काम करते हुए खुद को एक्टिव रखना चाहते हैं तो आपको अपने स्टडी टेबल पर सेब जरूर रखना चाहिए। सेब में ना केवल फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, बल्कि इसमें जो नेचुरल शुगर होती है वह आपके ब्लड शुगर लेवल को स्टेबल करने में मदद करती है। अमूमन रात में काम करते हुए एनर्जी क्रैश हो जाता है, लेकिन सेब आपको इससे बचाता है।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं बेरीज

Fruits Keep You Active
Fruits Keep You Active-Berry

बेरीज का सेवन करना सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें ना केवल एंटी-ऑक्सीडेंट्स होते हैं, बल्कि जब आप अपनी डाइट में स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी, रास्पबेरी आदि को रात में खाते हैं तो आप खुद को अधिक एक्टिव फील करते हैं। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद विटामिन्स और नेचुरल शुगर आपको काम में ध्यान लगाने में मदद करते हैं। जिन लोगों को रात में काम करते हुए मेंटल क्लीयेरिटी ना होने की समस्या होती है, उनके लिए बेरीज का सेवन करना यकीनन काफी अच्छा है।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं अनार

रात में अनार का सेवन करना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह वास्तव में एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। जब आप इसका सेवन करते हैं तो यह आपके ब्लड फ्लो को बेहतर बनाता है, जिससे आपको लगातार एनर्जी मिलती है और आप खुद को अधिक एक्टिव फील करते हैं।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं अंगूर

Fruits Keep You Active
Fruits Keep You Active-Grapes

जो लोग रात में काम करते हुए बहुत अधिक थकान का अनुभव करते हैं या फिर उन्हें लगता है कि अब उनका माइंड एक्टिव नहीं है और उन्हें कुछ भी समझ नहीं आ रहा है तो उन्हें खुद को एक्टिव रखने के लिए अंगूर का सेवन करना चाहिए। दरअसल, अंगूर में नेचुरल शुगर और रेस्वेराट्रोल की मात्रा अधिक होती है, यह एक ऐसा कंपाउंड है, जो आपके मस्तिष्क की कार्यक्षमता को बढ़ा सकता है और आपको थकान से बचा सकता है।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं संतरे

रात के समय में खुद को एक्टिव रखने के लिए संतरे का सेवन भी किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन सी से ना केवल आपके इम्यून सिस्टम पर पॉजिटिव असर डालता है, बल्कि इससे आपको अपने वजन को बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं, संतरे में मौजूद नेचुरल शुगर आपकी एनर्जी को इंस्टेंट लिफ्ट करती है। जिससे आप खुद को अधिक फ्रेश व एक्टिव फील करते हैं।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं कीवी

Fruits Keep You Active
Fruits Keep You Active-Kiwi

कीवी का सेवन ना केवल आपको हेल्दी रखता है, बल्कि यह आपको एक्टिव रखने में भी मददगार है। दरअसल, कीवी विटामिन सी, पोटेशियम और फाइबर का एक बड़ा स्रोत है, इसलिए जब आप इसका सेवन करते हैं तो ना केवल इससे आप अधिक एक्टिव फील करते हैं, बल्कि यह आपके कॉग्निटिव फंक्शन को भी इंप्रूव कर सकता है।

रात में एक्टिव रहने के लिए खाएं अनानास

यूं तो अनानास में ऐसा कोई विशिष्ट गुण नहीं होता है, जो आपको रात में जगाए रखने में मदद करे। लेकिन फिर भी इसके सेवन से आपको लाभ मिल सकता है। दरअसल, अनानास में नेचुरल शुगर होती है, मुख्य रूप से फ्रुक्टोज के रूप में। ऐसे में जब आप इसका सेवन करते हैं तो संभावित रूप से आपके लिए सोना मुश्किल हो सकता है। इतना ही नहीं, अनानास में ब्रोमेलैन नामक एंजाइम भी होता है, जो पाचन में सहायता कर सकता है। यदि आप रात के समय में अनानास खाते हैं तो आपको असुविधा या अपच की समस्या हो सकती हैं, जिससे आपकी नींद में खलल पड़ सकता है। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि रात के समय में अनानास का सेवन सीमित मात्रा में करना चाहिए, जिससे आप एक्टिव भी फील कर सके और आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या भी ना हो।

मैं मिताली जैन, स्वतंत्र लेखिका हूं और मुझे 16 वर्षों से लेखन में सक्रिय हूं। मुझे डिजिटल मीडिया में 9 साल से अधिक का एक्सपीरियंस है। मैं हेल्थ,फिटनेस, ब्यूटी स्किन केयर, किचन, लाइफस्टाइल आदि विषयों पर लिखती हूं। मेरे लेख कई प्रतिष्ठित...