कीवी खाने के हैं ढेरों फायदे, खाने का सही तरीका भी जानिए
कीवी का सेवन करने से स्किन से लेकर हार्ट हेल्थ की परेशानी को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं कीवी खाने से सेहत को होने वाले फायदे और नुकसान क्या है?
Kiwi Fruit Benefits: क्या आप जानते हैं कि कीवी में संतरे की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक विटामिन सी होता है? ऐसे में यह आपके रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने के साथ-साथ कई तरह की परेशानियों को दूर कर सकता है। हम में से कई लोगों ने अपने ब्लड में प्लेटलेट्स की संख्या को बढ़ाने के लिए कीवी का सेवन किया होगा, लेकिन यह फल न सिर्फ प्लेटलेट्स के काउंट को बढ़ाता है बल्कि यह कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। इसलिए इसे आप सुपरफ्रूट भी कह सकते हैं। आइए जानते हैं कीवी का सेवन करने से स्वास्थ्य को होने वाले फायदे और इसके क्या हैं नुकसान?
कीवी में मौजूद पोषक तत्व – Kiwi Nutrition Facts in hindi

कीवी एक पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जिसमें डायट्री फाइबर का अच्छा स्रोत हो सकता है। इतना ही नहीं, इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है और यह अपनी उच्च विटामिन सी सामग्री के लिए जाना जाता है। इसके अलावा कीवी में कई अन्य जरूरी पोषक तत्व जैसे – मैग्नीशियम, विटामिन ए, पोटेशियम, विटामिन सी, विटामिन ई और विटामिन के इत्यादि होते हैं।
कीवी फल की उत्पत्ति – Origins of the Kiwi Fruit in Hindi
कीवी भले का निर्यात न्यूजीलैंड में काफी ज्यादा होता है, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि यह न्यूजीलैंड का फ्रूट नहीं है। बल्कि यह वास्तव में चीन से आते हैं और मूल रूप से इसे चीनी करौंदा भी कहा जाता था। 1950 के दशक में इसका नाम चीनी करौंदा से बदलकर कीवी फ्रूट हो गया।
कीवी खाने के फायदे – Health Benefits of Kiwi Fruit in Hindi
आज के समय में दुनियाभर के लोग कीवी का सेवन कर रहे हैं, क्योंकि इससे कई तरह के लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इन लाभ के बारे में विस्तार से-
नींद की गुणवत्ता बढ़ाए
कीवी खाने से आपकी नींद की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप लगातार 4 सप्ताह तक कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे अच्छी और गहरी नींद लाने में मदद मिल सकती है। इससे आपका मूड बेहतर होता है। साथ ही वजन को भी कंट्रोल करने में काफी हद तक मदद मिल सकती है।

फैटी एसिड की समस्या से राहत
कीवी में कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जिसमें से इसके काले-काले हीजों में हेल्दी फैट, विशेष रूप से पॉलीअनसेचुरेटेड और मोनोअनसेचुरेटेड फैट होता है। जो आपके फैटी एसिड की परेशानी को दूर कर सकता है। इसके अलावा कीवी में अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (एएलए) होता है, जो एक्टिव ओमेगा 3फैट, डीएचए और ईपीए का आगे का फैटी एसिड है। इस फल को नियमित रूप से खाने से फैटी एसिड की परेशानी को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
पाचन स्वास्थ्य में करे सुधार
एक कीवी में लगभग दो ग्राम से अधिक फाइबर होता है, जो आपके स्वस्थ पाचन तंत्र के लिए बेहद जरूरी है। कुछ रिसर्च में बताया गया है कि कीवी में लगभग एक तिहाई घुलनशील फाइबर और दो तिहाई अघुलनशील फाइबर होता है।

घुलनशील फाइबर पानी में आसानी से घुल जाता है। यह आपके पेट के लिए पेट में लाभकारी बैक्टीरिया के लिए प्रीबायोटिक के रूप में कार्य कर सकता है। वहीं, इसमें मौजूद अघुलनशील फाइबर पानी में नहीं घुलता है। यह मुख्य रूप से मल त्याग की परेशानी को दूर करने में काफी हद तक प्रभावी होता है।
एंटीऑक्सीडेंट का अच्छा स्रोत
कीवी पॉलीफेनोल्स नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है। इसके अलावा, कीवी में फिनोल और कैरोटीनॉयड जैसे फाइटोकेमिकल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट, ऑक्सीडेटिव तनाव और फ्री रेडिकल्स के हानिकारक प्रभावों को कम करने में मदद कर सकते हैं, जो आपके समग्र स्वास्थ्य के लिए हानिकारक माना जाता है। इसमें मौजूद फिनोल, बढ़ती उम्र से संबंधित बीमारियों के जोखिमों को भी कम कर सकता है।
स्किन को रखे स्वस्थ
कीवी आपकी स्किन संबंधई समस्याओं को दूर करने में भी काफी हद तक फायदेमंद हो सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स कोलेजन उत्पादन स्किन की मदद करता है। साथ ही यह विटामिन सी का अच्छा स्त्रोत है, जो स्किन के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकता है। विटामिन सी की मदद से स्किन की इलास्टिटी यानी लोच में सुधार किया जा सकता है। साथ ही यह स्किन के टेक्चर और रंगत में भी सुधार कर सकता है। स्किन के लिए कीवी के कुछ निम्न फायदे हैं-

- स्किन में कोलेजन जीन को देता है बढ़ावा
- काले धब्बों को बढ़ावा देने वाले मार्गों को अवरुद्ध करने में मदद करता है।
- इससे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिलती है, जो स्किन को नुकसान होने से बचा सकता है।
- यह स्किन की रंगत में सुधार कर सकता है।
- इसकी मदद से चेहरे पर झुर्रियां और झाइयों की परेशानी कम हो सकती है।
बेहतर मेटाबॉलिक स्वास्थ्य
कीवी का सेवन करने से भरपूर रूप से एंटीऑक्सीडेंट्स, फाइबर जैसे पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। साथ ही इसमें जीआई कम होता है, जो आपके समग्र स्वास्थ्य को संतुलित कर सकते हैं। यह स्वादिष्ट फल बेहतर चयापचय स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
एक अध्ययन में पाया गया कि अगर आप लगातार तीन सप्ताह तक प्रतिदिन तीन कीवी का सेवन करते हैं, तो इससे ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद मिल सकती है। अन्य शोध से पता चलता है कि फाइबर से भरपूर कीवी का सेवन करने से ब्लड शुगर की समस्याओं को कंट्रोल किया जा सकता है। साथ ही इसमें प्रोटीन भी पाया जाता है। ऐसे में यह आपके समग्र मेटाबॉलिक स्वास्थ्य के लिए एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
इम्यूनिटी करे बूस्ट
कीवी का सेवन करने से प्रतिरक्षा प्रणाली को बूस्ट करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, कीवी विटामिन सी का काफी अच्छा स्त्रोत है, जो प्रतिरक्षा सेल्स को स्वस्थ रखने में मददगार हो सकते हैं। साथ ही यह रोगाणुरोधी गतिविधि को बढ़ाकर प्रतिरक्षा प्रणाली का समर्थन करता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम, एलर्जी जैसी परेशानियों को काफी हद तक कम किया जा सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक कीवी में लगभग 75 मिलीग्राम विटामिन सी होता है। ऐसे में यह फल आपके लिए बेस्ट साबित हो सकता है।

अस्थमा की परेशानी
कीवी का सेवन करने से श्वसन संक्रमण और इसके लक्षणों को कम करने में मदद मिल सकती है। दरअसल, इसमें विटामिन सी होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ावा दे सकता है। इसके सेवन से सांसों में होने वाली घरघराहट, खांसी, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को कम किया जा सकता है। कुछ रिसर्च में पाया गया है कि बच्चों में घरघराहट के लक्षणों को कम करने में कीवी फ्रूट फायदेमंद हो सकता है।
हार्ट हेल्थ के लिए है बेस्ट
कीवी फल हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मददगार होता है। कई अध्ययनों में इस बात को साबित किया गया है कि कीवी का सेवन करने से हार्ट संबंधी परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और गैर-एंटीऑक्सीडेंट गुण आपके हार्ट के लिए काफी बेहतर साबित हो सकते हैं।

इन लाभों में प्लेटलेट में होने वाली कमी, लो ब्लड प्रेशर की परेशानी और हेल्दी ब्लड लिपिड या ब्लड फैट के स्तर को बढ़ावा देना शामिल है।
कीवी का उपयोग कैसे करें? – How to Use Kiwi in hindi
कीवी का उपयोग कई तरह से किया जा सकता है, जैसे-
- इसका उपयोग मिठाइयों या फिर सलाद को तैयार करने के लिए कर सकते हैं।
- कई वाइन उत्पादन कीवी का इस्तेमाल करते हैं।
- इसके छिलकों को छीलकर सीधे तौर पर भी खाया जा सकता है।
- इसके अलावा इसका सेवन जैम, जूस, मुरब्बा, अमृत, जेली इत्यादि रूप में भी कर सकते हैं।
- कुछ लोग कीवी का सेवन जूस बनाकर भी करते हैं।

कीवी से होने वाले नुकसान – Side Effects of Kiwi in Hindi
कीवी एक फल है, जो पौधों से प्राप्त होता है। ऐसे में इससे नुकसान होने की संभावना कम होती हैं। हालांकि, कुछ लोगों को इसमें मौजूद तत्वों से एलर्जी हो कई लोगों को कीवी फ्रूट का सेवन करने से एलर्जी हो सकती है, जिसकी वदह से उन्हें सांस लेने में परेशानी, बोलने में दिक्कत, स्किन पर रैशेज या खुजली हो सकती है। ध्यान रखें कि एलर्जी के लक्षण खाने के तुरंत बाद या फिर फल खाने के 30 मिनट के भीतर दिखाई दे सकते हैं और मुख्य रूप से इसके लक्षण छोटे बच्चों में देखे जाते हैं। अगर आपको कीवी खाने के बाद किसी तरह की परेशानी महसूस हो रही है, तो ऐसी स्थिति में तुरंत अपने डॉक्टर से सलाह लें।
DISCLAIMER
इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैंI
GREHLAKSHMI इनकी पुष्टि नहीं करताI इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करेंI
FAQ | क्या आप जानते हैं
कीवी फल खाने के क्या फायदे हैं?
कीवी फल कब नहीं खाना चाहिए?
कीवी खाने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?
क्या कीवी खून बढ़ाता है?
