Kidney Health
Kidney

Foods for Kidney: किडनी हमारे शरीर का एक अहम हिस्सा है। यह हमारे शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालती है और बॉडी को डिटॉक्स करती है। किडनी हमारा ब्लड प्यूरिफाई करने का काम करती है, जिससे ब्लड में मौजूद हानिकारक तत्व यूरिन के जरिए बाहर निकल जाते हैं। बढ़ती उम्र के साथ, किडनी कमजोर हो सकती है या उससे जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं। इसलिए किडनी को हेल्दी बनाए रखने के लिए हमें अच्छी डाइट, नियमित व्यायाम और भरपूर मात्रा में पानी पीना बेहद जरूरी होता है। कुछ फूड्स किडनी को हेल्दी रखने में काफी मददगार होते हैं, जिन्हें अपनी डाइट में शामिल करने से किडनी की सेहत दुरुस्त रहती है। आइए जानते हैं, किन फूड्स से किडनी को हेल्दी रखने में मदद मिलती है-

फूल गोभी

प्रोटीन, कैल्शियम, फॉस्फोरस, विटामिन ए और विटामिन सी से भरपूर फूल गोभी किडनी के लिए बेहद चमत्कारी मानी जाती है। इसके सेवन से किडनी को हेल्दी रखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें निकोटीनिक एसिड जैसे पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

सेब

नियमित सेब खाने से कई बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। इसमें विटामिन ए, विटामिन बी 6, विटामिन सी, विटामिन ई, विटामिन के, आयरन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, कैल्शियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस, पोटेशियम, सोडियम, जिंक समेत पेक्टिन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा यह घुलनशील फाइबर होने से किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करता है।

लाल अंगूर

जिन लोगों को किडनी की प्राब्लम होती है, उनके लिए लाल अंगूर खाना अधिक फायदेमंद माना जाता है। बता दें कि, लाल अंगूर में कुछ एंटीऑक्सीडेंट्स और विटामिन सी होते हैं, जो एक खास प्रकार के फ्लेवोनाइड्स के साथ आते हैं और किडनी के काम को आसान बनाते हैं। इसके अलावा इसमें रेसवेरट्रोल भी पाया जाता है, जो किडनी डैमेज को कम करने में मदद कर सकता है।

लहसुन

किडनी की परेशानी को दूर करने के लिए लहसुन किसी बेस्ट फूड से कम नहीं होता है। लहसुन न केवल रोगी की डाइट में स्वाद लाने का काम करता है, बल्कि उनके लिए एक अच्छी औषधि के रूप में भी काम आता है। बता दें कि, किडनी की दिक्कत में सोडियम का सेवन भी कम करने की ज़रूरत होती है, जिसमें नमक भी शामिल है। ऐसे में लहसुन नमक का सेवन अच्छा माना जाता है। ये मैंगनीज़, विटामिन-सी और विटामिन-बी6 का भी अच्छा स्रोत हैं।

ब्लूबेरीज

ब्लूबेरीज खाने के कई फायदे हैं। ये एंटीऑक्सीडेंट और एंथोसायनिन से भरपूर होती है, जो हृदय रोग, मधुमेह और अन्य बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं। इसमें सोडियम, फॉस्फोरस और पोटैशियम भी कम मात्रा में मौजूद होता है, इसलिए ब्लूबेरीज किडनी को स्वस्थ रखने के लिए फायदेमंद मानी जाती है।

फिश

फिश किडनी के लिए लाभदायक होती है। जी हां फिश का सेवन किडनी के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। फिश में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो शरीर को कई तरह की बीमारियों से दूर रखता है। अगर आप फिश का सेवन डाइट में शामिल करते हैं तो किडनी की परेशानियों के हम दूर रह सकते हैं।

लाल शिमला मिर्च

पोटेशियम की मात्रा कम होने से किडनी मरीजों के लिए लाल मिर्च आदर्श मानी जाती है। लाल शिमला मिर्च एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होती हैं। इसमें विटामिन-सी, ए, बी6, फाइबर और फोलिक एसिड भी पर्याप्त होते हैं। यही कारण है कि शिमला मिर्चा हमारी किडनी को हेल्दी रखने में मददगार हो सकती है।

मेरा नाम श्वेता गोयल है। मैंने वाणिज्य (Commerce) में स्नातक किया है और पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी डिजिटल प्लेटफॉर्म से बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हूं। यहां मैं महिलाओं से जुड़े विषयों जैसे गृहस्थ जीवन, फैमिली वेलनेस, किचन से लेकर करियर...