Weight According To Height : स्वस्थ जीवन जीने के लिए सही वजन बनाए रखना बेहद जरूरी होता है। शरीर का वजन न तो अधिक होना चाहिए और न ही बहुत कम, क्योंकि दोनों ही स्थितियाँ सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। लंबाई के अनुसार सही वजन का पता लगाकर आप अपने फिटनेस स्तर को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। पुरुषों और महिलाओं के लिए सही वजन अलग-अलग होता है, क्योंकि उनके शरीर की संरचना और मेटाबॉलिज्म अलग होता है। आइए जानते हैं लंबाई के अनुसार सही वजन की जानकारी और इसे संतुलित रखने के आसान उपाय।
लंबाई के अनुसार वजन तय करने के तरीके
शरीर का वजन तय करने के कई वैज्ञानिक तरीके हैं, जिनमें सबसे सामान्य है बॉडी मास इंडेक्स बीएमआई।बीएमआई एक समान्य तरीका है जो किसी व्यक्ति की लंबाई और उम्र के मुताबिक वजन का अनुमान लगाता है। यदि बीएमआई 18.5 से कम है, तो आप अंडरवेट माने जाते हैं। बीएमआई 18.5 से 24.9 के बीच हो, तो आपका वजन सामान्य है। बीएमआई 25 से 29.9 के बीच हो, तो आप ओवरवेट की श्रेणी में आते हैं। बीएमआई 30 या उससे अधिक हो, तो आप मोटापे की श्रेणी में माने जाते हैं।
लंबाई के अनुसार कितना होना चाहिए वजन
पुरुषों और महिलाओं का वजन उनकी उम्र, जीवनशैली और जेनेटिक कारणों के अनुसार भिन्न हो सकता है। ऐसे में पहले यह जान लेते हैं कि लंबाई के अनुसार उनका वजन कितना होना चाहिए-
1-पुरुषों के लिए लंबाई के अनुसार वजन चार्ट
150 सेमी – 42 से 56 किलो ग्राम
155 सेमी – 45 से 60 किलो ग्राम
160 सेमी – 48 से 64 किलो ग्राम
165 सेमी – 51 से 68 किलो ग्राम
170 सेमी – 54 से 72 किलो ग्राम
175 सेमी – 57 से 77 किलो ग्राम
180 सेमी – 60 से 81 किलो ग्राम
185 सेमी – 67 से 90 किलो ग्राम वजन होना चाहिए
2-महिलाओं के लिए लंबाई के अनुसार वजन चार्ट
145 सेमी – 40 से 50 किलो ग्राम
150 सेमी- 41 से 54 किलो ग्राम
155 सेमी- 45 से 58 किलो ग्राम
160 सेमी – 48 से 62 किलो ग्राम
165 सेमी – 51 से 66 किलो ग्राम
170 सेमी – 54 से 70 किलो ग्राम
175 सेमी – 57 से 75 किलो ग्राम
180 सेमी – 60 से 79 किलो ग्राम
185 सेमी – 64 से 84 किलो ग्राम वजन होना चाहिए
वजन संतुलित रखने के लिए आहार और जीवनशैली
सही वजन बनाए रखने के लिए संतुलित आहार और नियमित व्यायाम जरूरी है। इसके लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों का ध्यान रखना चाहिए जैसे– प्रोटीन, विटामिन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट की उचित मात्रा लें। जंक फूड, तले-भुने और अत्यधिक मीठे पदार्थों का सेवन कम करें। प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट नियमित व्यायाम करें। दिनभर में कम से कम 7-8 गिलास पानी जरूर पिएं। वजन संतुलित रखने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें। अच्छी नींद शरीर के मेटाबॉलिज्म को ठीक रखती है।
कम वजन या अधिक वजन होने के खतरे
अगर आपका वजन सामान्य से कम या ज्यादा है, तो यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है।
अंडरवेट होने के नुकसान- कमजोर इम्यून सिस्टम, हड्डियों की कमजोरी (ऑस्टियोपोरोसिस), थकान और ऊर्जा की कमी।
ओवरवेट या मोटापे के नुकसान- हृदय रोग और हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हार्मोनल असंतुलन, जोड़ों का दर्द और शारीरिक सक्रियता में कमी।
वजन संतुलित करने के लिए करें ये बदलाव
अगर आप अपने वजन को संतुलित करना चाहते हैं, तो आपको अपने दैनिक जीवन में छोटे बदलाव लाने होंगे। आप अपने खाने में ज्यादा फाइबर और प्रोटीन शामिल करें। रोजाना हल्की एक्सरसाइज, योग या वॉक करें।खाने के बाद तुरंत न लेटें और सोने से 2-3 घंटे पहले हल्का भोजन करें। तनाव कम करने के लिए मेडिटेशन और रिलैक्सिंग एक्टिविटी अपनाएं।
