Tamannaah Bhatia diet and fitness: तमन्ना भाटिया बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ-साथ साउथ इंडियन फिल्मों में भी बेहद प्रसिद्ध हैं। सुपर-डुपरहिट फिल्म ‘बाहुबली’ की सक्सेसफुल एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की चमकती त्वचा और टोंड बॉडी के सभी कायल हैं। तमन्ना भाटिया अपनी एक्टिंग के साथ अपने फिटनेस से भी फैंस को दीवाना बना देती हैं। वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। लस्ट स्टोरी मूवी में काफी इंटीमेट सीन देने की वजह से यह अभिनेत्री काफी चर्चे में रही। वहीं इस मूवी में इनकी फिटनेस काफी इंस्पायरिंग और अट्रैक्टिव रही। बाहुबली एक और दो में अवंतिका का किरदार लोगों को बहुत पसंद आया। तमन्ना भाटिया के आइटम सॉन्ग्स बेहद हिट होते हैं। बॉलीवुड की सबसे सुंदर और सेक्सी एक्ट्रेस में इनका नाम भी शामिल है। अपनी एक्टिंग के साथ कातिल फिगर और अदाओं के लिए भी वह खूब फेमस हैं। तमन्ना अपनी डांस वीडियो से अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। यह एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। यह अपने फिटनेस का खास ख्याल रखती हैं। खुद को फिट रखने के लिए वह स्ट्रिक्ट रूटीन और डाइट प्लान फॉलो करती हैं।
Also read: रश्मिका मंदाना इस डाइट और फिटनेस रूटीन से खुद को रखती हैं फिट एंड हेल्दी: Rashmika Mandanna Fitness
तमन्ना का वर्कआउट प्लान (Tamannaah Bhatia’s workout routine)
मुंबई में तमन्ना योगेश भाटेजा से ही ट्रेनिंग लेती हैं। सोनू सूद उनके पर्सनल ट्रेनर हैं। तमन्ना के फिटनेस रूटीन और डाइट के बारे में बताते हुए भाटेजा कहते हैं कि तमन्ना फिट रहना काफी पसंद करती हैं और फिर रहने के लिए योग और कार्डियो दोनों का सहारा लेती हैं। योगेश भाटेजा कहते हैं कि तमन्ना मीडियम वेट से स्ट्रेंथ ट्रेनिंग करना पसंद करती हैं। यह मसल्स मेंटेन करने में मदद करता है। तमन्ना फंक्शनल ट्रेंनिंग ज्यादा करती हैं। कार्डियो और स्ट्रेचिंग उनके फिटनेस रूटीन का अहम हिस्सा है। वह कम से कम 20 मिनट तो रोजाना ही कार्डियो सेशन की प्रैक्टिस करती हैं। तमन्ना भाटिया दिन में रोज कम से कम 1 घंटे वर्कआउट करती हैं। कार्डियो एक्सरसाइज में अप क्रंच, फ्री हैंड एक्सरसाइज और वेट ट्रेनिंग तमन्ना के वर्कआउट सेशन में शामिल है। एक्ट्रेस अपने शरीर को लचीला और संतुलित रखने के लिए फंक्शनल ट्रेंनिंग करती हैं। इससे उन्हें ताकत मिलती है और सहनशक्ति में सुधार होता है। वह रोजाना थोड़ा समय पिलेट्स करती हैं।
तमन्ना आइटम सॉन्ग्स पर जबरदस्त डांस करने के लिए सबकी फेवरेट हैं। वह डांस प्रैक्टिस करती हैं, जिससे उनकी काफी कैलोरीज बर्न होती है।फ्लैक्सिबिलिटी को मेंटेन करने के लिए तमन्ना योग करती हैं। अपनी शारीरिक और मानसिक शांति के लिए वह योग का सहारा लेती हैं। तनाव मुक्त रहने और मन को शांत रखने के लिए वह नियमित रूप से ध्यान और योग करती हैं। उनके डेली रूटीन में मेडिटेशन भी शामिल है। अपने वर्कआउट रूटीन में कुछ नया करने के लिए वह एरोबिक्स को शामिल करती हैं। जब भी तमन्ना को समय मिलता है तो वह स्विमिंग करना पसंद करती हैं। वैसे तो तमन्ना कभी भी जिम मिस नहीं करती हैं लेकिन अगर कभी वह जिम जाना स्किप करें तो वह रनिंग के लिए जरूर जाती हैं। रनिंग एक फुल बॉडी एक्सरसाइ है।इसके अलावा उन्हें ग्रुप सेशन बहुत पसंद है। दरअसल, उन्हें ग्रुप सेशन एक पार्टी की तरह लगता है, जो उन्हें काफी इंस्पायर करता है। वह HIIT यानीहाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेंनिंग करती हैं। इसे करने से मांसपेशियों की एक्सरसाइज होती है। हृदय स्वास्थ्य बेहतर होता है और काफी कैलोरीज बर्न होती हैं।
तमन्ना का डाइट प्लान (Tamanna Bhatia’s Diet Plan )
तमन्ना काफी फूडी हैं। उन्हें खाना बहुत पसंद है। सुबह उठने के बाद वह खूब सारा पानी पीती हैं लेकिन 2 से 3 घंटे के बाद वह कुछ नहीं खाती हैं। ब्रेकफास्ट में तमन्ना खजूर, फ्रूट्स, अंडा, बादाम, मिल्क और नट्स लेना पसंद करती हैं। वह खाने से परहेज नहीं करती है लेकिन जिम में काफी कैलोरीज बर्न करती हैं। तमन्ना नट्स, बेरीज , मूसली और केले खाना बहुत पसंद करती हैं। उन्हें उबले अंडे खाना पसंद है। लंच में तमन्ना सब्जी, दाल, ब्राउन राइस खाना पसंद करती हैं। स्नेक्स में तमन्ना नट्स खाना पसंद करती हैं। प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए वह चिकन अंडे और हरी सब्जियां खाती हैंऔर डिनर में तमन्ना काफी लाइट खाना खाती हैं। इडली डोसा और अंडा उन्हें काफी पसंद है। वह अपने डाइट में दही और जूस जैसी चीजें जरूर शामिल करती हैं। तमन्ना की डाइट काफी सिंपल होती है। उन्हें घर का खाना-खाना ही पसंद है। ग्रेनोला बेरीज और बादाम मिल्क से बना हुआ स्मूदी पीना उन्हें अच्छा लगता है। हर 10 दिन में उनका एक चीज डे होता है जब वह पिज्जा नूडल्स आइसक्रीम खाना पसंद करती हैं।
