सर्दियों में गठिया का दर्द करेंगी दूर ये जादुई पत्तियां,ऐसे करें इस्तेमाल
शरीर को कई तरह के दर्द और परेशानी से निजात दिलाने वाला अजवाइन का पत्ता घर में लगाना भी बेहद आसान है, ये काफी तेज़ी से बढ़ता है।
Ajwain Leaf Benefits: अजवाइन का पौंधा अपनी पत्तियों के आकार की वजह से देखने में जितना खूबसूरत लगता है, असल में उसके गुण भी उतने ही खूबसूरत हैं। इसकी पत्तियों का उपयोग गठिया के दर्द से छुटकारा पाने के लिए भी किया जाता है। तो वहीं दूसरी तरफ इसके पत्तों के पकोड़े बना कर भी खाए जाते हैं। शरीर के कई रोगों को ठीक करने में हमारे पूर्वज सदियों से इसका उपयोग करते आ रहें हैं। शरीर को कई तरह के दर्द और परेशानी से निजात दिलाने वाला अजवाइन का पत्ता घर में लगाना भी बेहद आसान है, ये काफी तेज़ी से बढ़ता है।

आइये जानते हैं इसका उपयोग किस किस परेशानी में किया जा सकता है।
सांसों की दुर्गन्ध दूर करे

अगर बात करते वक़्त आपके मुंह से दुर्गन्ध आती है यो आपका आत्मविश्वास कम होने लगता है। इसके लिए आप अजवाइन की पत्तियों को या तो कच्चा चबा कर थोड़ा थोड़ा खाएं। इसके अलावा 4 से 5 पत्तियां ले कर पानी में उबाल लें और उस पानी में हल्का सा नमक डाल कर थोड़ी थोड़ी देर में पीते रहें। चाहें तो इस पानी के गुनगुना रहने पर गार्गल भी कर सकते हैं।
Also Read: सर्दी-जुकाम के लिए रामबाण है अजवाइन, जानिए इसके चमत्कारी लाभ
गठिया के लिए वरदान

10 से 12 पत्तियां पानी में अच्छी तरह उबलने दें, उबाल आने पर जितना गरम पानी आप सहन कर सकें, उतने में अपने पैर डाल कर घुटनों की सिकाई करें, अगर आप के पूरे शरीर और हड्डियों में दर्द है तो सबसे अच्छा उपाय है इस पानी से रोज़ नहाएं इस तरह आपको हड्डियों के दर्द के साथ साथ गठिया के दर्द से काफी हद तक राहत मिलेगी। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट्स और एंटी इन्फ्लामेट्री तत्व भरपूर मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से ये हड्डियों का दर्द और सूजन कम करता है। सर्दियों में गठिया के दर्द के लिए ये रामबाण उपाय है।
सर्दी जुकाम का करे सफाया

जाड़े के मौसम में सर्दी ख़ासी होना आम बात है। इस से तुरंत छुटकारा पाने के लिए अजवाइन की पत्तियों को मसलकर इसका रस निकालें और थोड़े से शहद के साथ इसका सेवन करें। जमा हुआ कफ आसानी से निकल जाएगा। अगर आप काढ़ा बना कर इसका सेवन करना चाहतें तो इसके लिए 8 से 10 पत्तियां 2 गिलास पानी में डाल कर 5 से 6 उबाल लगा लें और इसे छान कर एक पिंच काली मिर्च पाउडर साथ में 2 से 4 बूँद शहद मिला लें और धीरे धीरे पिएं।
पाचन तंत्र बनाएगा मजबूत

शरीर को सुचारु रूप से चलने के लिए खाना और उसका समय पर पचना बेहद जरुरी है। लेकिन अगर आप पाचन तंत्र की समस्या से जूझ रहें है तो आपको अजवाइन की पत्तियों की मदद जरूर लेनी चाहिए। कब्ज की समस्या होने पर भी इसका सेवन किया जा सकता है। इसके लिए आप अजवाइन की पत्तियों को चबाकर खाएं और इसका पानी पीना पसंद करते हैं तो अपने इस्तेमाल के अनुसार कुछ पत्तियों को पानी में डाल कर उबाल लें और समय समय पर पीते रहें। अपच, गैस और पेट से जुडी हर समस्या आसानी से आपका पीछा छोड़ देगी।
