Psoriatic Arthritis Treatment: गठिया की समस्या बहुत ही दुखदायक होती है। इसमें होने वाला दर्द आपको परेशान कर सकता है। ऐसे में आप कुछ आसान घरेलू उपायों का मदद से भी इस समस्या से आराम पा सकते हैं। बढ़ती उम्र के साथ कई लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ता है। आइए जानें इसके घरेलू उपचार-
Tip: Soak in a warm tub or use a heating pad on painful joints. The heat makes swelling go down and improves blood flow — and it feels amazing, too. https://t.co/xA5pMd4Cxh pic.twitter.com/lTd5u6TkLb
— WebMD (@WebMD) June 21, 2023
कोल्ड पैक

बर्फ के टुकड़ों को ज़िप-लॉक बैग में रखें और इससे अपने जोड़ों की सिकाई करें। इसके अलावा आप तौलिए में भी बर्फ को लपेटकर सिकाई कर सकते हैं। इसे आप 10 मिनट तक कर सकते हैं, इससे आपको काफी राहत मिलेगी।
गरम पानी की सिकाई
आप अपने दर्द को कम करने के लिए गरम पानी की सिकाई भी कर सकते हैं। इसके अलावा अपने दर्द वाले जोड़ों पर हीटिंग पैड का उपयोग करें। गरम सिकाई से सूजन कम हो जाती है। इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार आता है।
जंक फूड से बनाएं दूरी

चीनी, वसा और नमक भरे हुए खाने से आपको बचना चाहिए। ऐसे में जंक फूड का सेवन आपकी तकलीफों को बढ़ा सकता है। इसकी जगह आपको ताजे फल और सब्जियां, लीन प्रोटीन और साबुत अनाज को डाइट में शामिल करना चाहिए।
स्ट्रेस को कम करें
गठिया की समस्या में आपको अपने स्ट्रेस को कम करने पर भी फोकस करना चाहिए। ऐसे में आपको योग करना चाहिए।
यह भी देखें-खुल गया अंडे का फंडा, आज जान लीजिए पहले मुर्गी आई या अंडा: Chicken or Egg Mystery
नियमित व्यायाम करें

नियमित व्यायाम दर्द को कम कर सकता है, साथ ही आपके मूड को बेहतर कर सकता है। इससे आपको बेहतर नींद लेने में भी मदद मिलेगी। सोरियाटिक गठिया में आपको साइकिल और स्वीमिंग करनी चाहिए।
इन उपायों से आपको भी गठिया के दर्द से राहत मिल सकती है।
