Chicken or Egg Mystery: एक सवाल ऐसा है, जो हमेशा के पहेली बना हुआ है। पहले क्या आया-अंडे पर मुर्गी? विद्वानों से लेकर स्कूली बच्चों तक हर कोई इस सवाल से चकरा गया है, लेकिन वैज्ञानिकों ने इस जबाव को ढूंढ़ निकालने का दावा किया है।
अंडे नहीं बच्चों को होता था जन्म

द टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो ब्रिस्टल विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, आज के पक्षियों और सरीसृपों के शुरुआती पूर्वजों ने अंडे देने के बजाय पूर्ण बच्चों को जन्म दिया होगा। इस खोज का विवरण देने वाला एक अध्ययन जर्नल नेचर इकोलॉजी एंड इवोल्यूशन में प्रकाशित हुआ है। शोध की मानें तो पहले मुर्गा और मुर्गी आए।
मुर्गियों में पैदा हुआ जन्म देने की क्षमता
वैज्ञानिकों का ऐसा दावा है कि बच्चों को जन्म देने के बाद मुर्गियों में अंडों को जन्म देने की क्षमता आई। अगर दावे पर गौर किया जाए, तो पहले अंडा नहीं बल्कि पहले मुर्गी-मुर्गा आए। शोधकर्ताओं का मानना है कि सालों पहले मुर्गी की तरह ही डायनासोर भी अंडे दिया करते थे।
अब आप बताइए आपका क्या विचार है, पहले अंडा आया या मुर्गी। हमें कमेंट करके बताना ना भूलें।
