High Blood Sugar Remedy: डायबिटीज या फिर हाई ब्लड शुगर एक ऐसी बीमारी है जिसने बीते दशक में दुनियाभर के लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाया है। हमारी खराब लाइफस्टाइल और खान पान की वजह से ही डायबिटीज जैसी बीमारी जन्म लेती है। इसके साथ साथ इम्यून सिस्टम कमजोर होने की वजह से पैंक्रियाज के उन सेल्स पर अटैक होता है जो इन्सुलिन बनाते है। इन्सुलिन कम बनने या फिर अधिक होने की वजह से डायबिटीज होता है। अगर आपका लंबे समय तक ब्लड शुगर बढ़ा रहता है तो इससे किडनी-लिवर सहित शरीर के कई अंग डैमेज हो सकते हैं। लेकिन हम अपने खानपान और जीवनशैली में बदलाव लाकर डायबिटीज से राहत पा सकते है। डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के कारगर घरेलू नुस्खें है जो सालों से डायबिटीज को कंट्रोल करने में मदद करते आ रहे है। अगर आप भी अपने हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते है तो इन घरेलू नुस्खों को जरुर अपनाएं।
मेथी दाना

हाई ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप मेथी दाने के इस घरेलू नुस्खें को अपना सकते है। इसके लिए आप मेथी दाने को अंकुरित करके या उसके पाउडर बनाकर सेवन कर सकते है। मेथी में ऐसे गुण पाए जाते है जो ब्लड में मौजूद कोलेस्ट्रोल को कम कर टाइप 1 और टाइप 2 दोनों तरह के डायबिटीज को मैनेज करने में मदद करता है।
जामुन

आपने हमेशा दादी नानी या बड़ों से सुना होगा कि डायबिटीज है तो ज्यादा से ज्यादा जामुन का सेवन करो। जी हाँ जामुन का फल, बीज और पत्ते तीनों ही डायबिटीज को कंट्रोल करने में बहुत ज्यादा लाभकारी होते है। जामुन पैंक्रियाज के फंक्शन को बेहतर बनता है जिससे इन्सुलिन का प्रोडक्शन होता है। इसकी वजह से शरीर में शुगर पचता है और ब्लड शुगर कंट्रोल होता है। जामुन के मौसम में आप जामुन के फल को खा सकते है बाकि दिनों के लिए आप इसके बीजों को सुखाकर उसका पाउडर बनाकर गरम पानी के साथ सेवन कर सकते है।
करेले का जूस
करेले का जूस और करेले की सब्जी दोनों ही ब्लड शुगर या डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। करेला में इंसुलिन-पॉलीपेप्टाइड-पी तत्व होते है जो बढ़े हुए ब्लड शुगर को कम करने में मदद करते है।
दालचीनी

अगर आप हाई ब्लड शुगर की समस्या से जूझ रहे है तो आप दालचीनी का ये घरेलू उपाय भी अपने ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करने के लिए कर सकते है। दालचीनी में बायोएक्टिव यौगिक तत्व होते है जो डायबिटीज को रोकने में मदद करते है। इसके साथ ही दालचीनी इन्सुलिन के प्रोडक्शन में भी मदद करता है जिससे हाई ब्लड शुगर को कण्ट्रोल करने में मदद मिलती है। आप दालचीनी पाउडर को गरम पानी के साथ सेवन कर सकते है या फिर दालचीनी को चबाकर भी खा सकते हैं।
गिलोय
गिलोय का जूस कई तरह की बिमारियों में फायदेमंद होता है वहीं शुगर को कंट्रोल करने में भी काफी मदद करता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक तत्व पायें जाते है जो ब्ल्लोद शुगर के लेवल को कम करने में मदद करते है।
सहजन की पत्तियां

सहजन और सहजन की पत्तियां भी डायबिटीज के लिए फायदेमंद है। इनमें क्लोरोजेनिक एसिड पाया जाता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है। सहजन के सेवन से इन्सुलिन का प्रोडक्शन तेज होता है जिससे हाई ब्लड शुगर कंट्रोल हो जाता है। आप सहजन की सब्जी बनाकर या फिर पानी में उबालकर इसका सेवन कर सकते है।
