Kidney Stone Remedy
Kidney Stone Remedy

Kidney Stone Remedy: आजकल की लाइफस्टाइल और गलत खानपान शरीर में कई तरह की बिमारियों का कारण बन रहा है जिसमें से एक है किडनी की पथरी। किडनी स्टोन का असहनीय दर्द लोगों को इतना परेशान कर देता है कि ऑपरेशन तक की नौबत आ जाती है। वहीं इसके दर्द की वजह से रोजमर्रा के काम और लाइफस्टाइल तो एफेक्ट होती ही है। किडनी के स्टोन का अगर सही समय पर इलाज़ न किया जाए तो ये कई बड़ी गम्भीर समस्या का कारण बन सकती है इसलिए समय रहते इस पथरी का उपचार करें। दादी-नानी के बताएं हुए कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे है जिन्हें अपनाकर आप किडनी स्टोन को बिना किसी दवा और ऑपरेशन से छुटकारा पा सकते है।  

Kidney Stone Remedy
Home remedies for kidney stone

किडनी स्टोन को बिना ऑपरेशन के घरेलू नुस्खे से छुटकारा पाने के लिए आप नींबू रस और जैतून का तेल का इस्तेमाल करें। किडनी स्टोन को जड़ से गलाने के लिए नींबू के रस और जैतून के तेल को मिलाकर रोज सेवन करें।  

अनार में पाए जाने वाले विटामिन्स और आयरन बॉडी के लिए बहुत लाभकारी है। इसमें प्राकृतिक गुण होते है जो किडनी स्टोन को खत्म करने में मदद करती है इसके साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट करने में भी मदद करता है।   

Apple Cider Vinegar
Apple Cider Vinegar

सेब का सिरका किडनी स्टोन के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है यह किडनी को छोटे-छोटे कणों में काटने का काम करता है जिससे पथरी जड़ से खत्म होती है। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए सेब के सिरके के 2 चम्मच गर्म पानी में डालकर रोजाना सेवन करें।

Dandelion root
Dandelion root

सिंहपर्णी की जड़ एक आयुर्वेदिक जड़ी बूटी है, जिसे डेंडिलियन के नाम से भी जाना जाता है। पथरी की समस्या से निजात पाने के लिए इसकी जड़ की चाय का सेवन करें।    

व्हीटग्रास में ऐसे तत्व पायें जाते है जो किडनी स्टोन को बाहर निकालने में मदद करते है। व्हीटग्रास में एंटीओक्सिडेंट से भरपूर है जिसकी वजह से पेशाब के रास्ते में जमा होने वाले एक्स्ट्रा कैल्शियम स्टोन बाहर निकलती है। पथरी को जड़ से घुलने और किडनी को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना व्हीटग्रास के पानी का सेवन करें। इसको बनाने के लिए व्हीटग्रास को एक गिलास पानी में अच्छे से उबाल लें। उबाल आने के बाद पानी को छान लें और रोजाना खली पेट इसका सेवन करें।    

barley water
barley water

पथरी के दर्द से तुरंत राहत पाने के किए जौ का पानी बहुत फायदेमंद है। जौ के पानी में डाइयूरेटिक गुण पाए जाते है जो शरीर में पैदा होने वाले स्टोन को गलाकर बाहर निकलने में मदद करता है। इसके साथ ही जौ के पानी का सेवन करने से किडनी स्वस्थ रहती है। जौ का पानी बनाने के लिए पैन में एक गिलास पानी गर्म करें और मुट्ठी भर जौ को डालकर अच्छे से उबाल आने दें। उबाल आने के बाद इस पानी को छान लें और गर्मागर्म ही सिप-सिप करके इसका सेवन करें जिससे आपको पथरी के दर्द से तुरंत राहत मिलेगी।    

गायत्री वर्मा को मीडिया क्षेत्र में 7 वर्षों का अनुभव है। वे पिछले तीन वर्षों से गृहलक्ष्मी के साथ बतौर डिजिटल कंटेंट राइटर फ्रीलांस रूप में जुड़ी हुई हैं। विभिन्न विषयों पर प्रभावशाली लेखन की दक्षता रखने वाली गायत्री, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स...