क्‍या आप भी करते हैं जरूरत से ज्‍यादा विटामिन ग‍मीज का सेवन, तो जानें इसके प्रभाव: Vitamin Gummies Effects
Vitamin Gummies Effects Credit: Istock

Vitamin Gummies Effects: शरीर में पोषक तत्‍वों की कमी और कमजोरी की वजह से आजकल मल्‍टी-विटामिन गमीज खाने का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। विटामिन पाउडर, ग्‍लूकोज सिरप, चीनी, पानी, फलों और सब्जियों के एक्‍स्‍ट्रेक्‍ट से बनी ये गमीज स्‍वाद में तो बेहतरीन होती ही हैं साथ ही शरीर के लिए लाभदायक भी होती हैं। अपने अनोखे स्‍वाद और आकार की वजह से ये बच्‍चों को काफी आकर्षित करती हैं। इसका सेवन आसान होता है और इसे पचाने में अधिक समय नहीं लगता। इतनी गुणकारी होने के बावजूद गमीज कई बार आपकी हेल्‍थ पर नकारात्‍मक प्रभाव डाल सकती है। जी हां, स्‍वाद के चक्‍कर में कई बार गमीज का ओवरडोज लिया जाता है, खासकर बच्‍चे इसे जरूरत से ज्‍यादा खाते हैं। विटामिन गमीज ए‍क प्रकार की विटामिन टेबलेट हैं जिसका निश्‍चित और नियंत्रित मात्रा में सेवन किया जाना आवश्‍यक है। आइए जानते हैं इसके इफेक्‍ट्स के बारे में।

अधिक विटामिन गमीज खाने के प्रभाव

Vitamin Gummies Effects
Effects of Eating Too Many Vitamin Gummies

मीठे, चबाने योग्‍य और चीनी में लिपटे हुए ये चिपचिपे विटामिन गमीज एक तरह की कैंडी के समान होते हैं। इसमें कई प्रकार के आवश्‍यक पोषक तत्‍वों को शामिल किया जाता है। लेकिन कई बार बेहतर स्‍वाद और जानकारी की कमी के कारण इसका सेवन जरूरत से ज्‍यादा किया जा सकता है। जो कई परेशानियों का कारण बन सकता है।

पाचन संबंधित परेशानी

यदि आप एक साथ बहुत अधिक विटामिन का सेवन कर रहे हैं तो आपको मितली, उल्‍टी और दस्‍त जैसी पाचन संबंधित समस्‍याओं का अनुभव हो सकता है। खासकर, विटामिन डी की अधिक मात्रा आपके शरीर में कैल्शियम के स्‍तर को बढ़ा सकती है जो मितली का कारण बन सकती है। साथ ही विटामिन गमीज में जिंक की भी मात्रा अधिक होती है जिससे गैस्ट्रिक समस्‍या हो सकती है।

यह भी पढ़ें। ये 4 समस्याएं देती हैं किडनी की भयंकर बीमारी के संकेत: Kidney Disease Problem

स्‍वाद और खुशबू न आना

यदि आप बहुत अधिक विटामिन गमीज जैसे पोषक तत्‍वों का सेवन करते हैं तो आपका स्‍वाद बदल सकता है साथ ही खुशबू का अहसास भी कम हो सकता है। इन कैंडीज में जिंक की मात्रा अधिक होती है जिससे टेस्‍ट बड पर प्रभाव पड़ सकता है जिसके परिणामस्‍वरूप भोजन का स्‍वाद न आना, खट्टे व मीठे का अहसास न होना जैसी समस्‍याएं आ सकती हैं।

आयरन की अधिकता

विटामिन गमीज का अधिक सेवन
excess iron

बचपन और प्रेग्‍नेंसी में आयरन का स्‍तर कम होना आम बात है जिसकी पूर्ति के लिए सप्‍लीमेंट्स का सेवन किया जाता है। लेकिन जरूरत से ज्‍यादा सप्‍लीमेंट्स का सेवन करने से शरीर में आयरन की अधिकता हो सकती है। शरीर के लिए अधिक आयरन खतरनाक हो सकता है। इससे उल्‍टी, दस्‍त और पेट संबंधी समस्‍याएं उत्‍पन्‍न हो सकती हैं। 

शुगर लेवल का बढ़ना

प्रतिदिन गमीज का सेवन करने से आपको शरीर की अपेक्षा अधिक शुगर प्राप्‍त हो सकता है। विटामिन गमीज को आकर्षक बनाने के लिए कैंडी का रूप दिया गया है। जिसमें भरपूर मात्रा में शुगर का प्रयोग किया जाता है। 1 गमी विटामिन में लगभग 3 से 8 ग्राम शुगर होती है जिसका नियमित सेवन करने से शरीर में शुगर की मात्रा बढ़ सकती है। साथ ही इसमें कैलोरी भी अधिक होती हैं जिससे मोटापा भी बढ़ सकता है।