Fruits for Summer
Fruits for Summer

Fruits for Summer: गर्मियों का मौसम अपने साथ लाता है चिलचिलाती धूप, पसीना और शरीर में पानी की कमी। ऐसे में अगर दिन की शुरुआत कुछ ताजगी भरे, पोषण से भरपूर फलों के साथ की जाए तो न केवल शरीर ठंडा रहता है, बल्कि दिनभर ऊर्जा और तरोताजगी भी बनी रहती है। खाली पेट फल खाना डाइजेशन को सुधारता है, त्वचा को निखारता है और शरीर को डिटॉक्स करता है। तो आइए जानते हैं ऐसे 8 फलों के बारे में जिन्हें गर्मियों में खाली पेट खाना बेहद फायदेमंद होता है।

तरबूज

तरबूज गर्मियों का राजा माना जाता है। इसमें करीब 92% पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट तरबूज खाने से शरीर में ठंडक बनी रहती है और पाचन क्रिया भी दुरुस्त होती है। साथ ही ये डिटॉक्स में मदद करता है और त्वचा को निखारता है।

खीरा

हालांकि खीरा तकनीकी रूप से फल है, लेकिन गर्मियों में इसे खाने से शरीर को अद्भुत ठंडक मिलती है। सुबह खाली पेट खीरा खाने से शरीर का तापमान संतुलित रहता है और एसिडिटी जैसी समस्याएं नहीं होतीं।

आम

गर्मियों का सबसे लोकप्रिय फल है आम। अगर इसे सही मात्रा में और खाली पेट खाया जाए तो यह शरीर को जरूरी एनर्जी देता है और पाचन शक्ति भी बेहतर बनाता है। साथ ही इसमें मौजूद विटामिन ए और सी त्वचा और आंखों के लिए फायदेमंद होते हैं।

पपीता

पपीता में पपेन नामक एंजाइम होता है जो पाचन में मदद करता है। खाली पेट पपीता खाने से कब्ज की समस्या दूर होती है और पेट हल्का महसूस होता है। साथ ही यह लिवर को भी साफ करता है।

संतरा

संतरा विटामिन सी का भंडार है। यह गर्मियों में शरीर को डिहाइड्रेट होने से बचाता है और इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है। सुबह खाली पेट एक संतरा खाने से ताजगी का एहसास होता है और दिनभर एनर्जी बनी रहती है।

अनानास

अनानास में ब्रोमेलिन नामक एंजाइम होता है जो पाचन सुधारने और सूजन कम करने में मदद करता है। इसका मीठा और खट्टा स्वाद सुबह-सुबह मूड को भी फ्रेश कर देता है।

लीची

गर्मियों में लीची न केवल स्वाद में लाजवाब होती है, बल्कि यह शरीर को ठंडक देती है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है और यह तुरंत ऊर्जा देने का काम करती है। खाली पेट लीची खाने से त्वचा में निखार भी आता है।

बेल

बेल गर्मियों के खास फलों में से एक है, जो पेट की गर्मी और कब्ज से राहत दिलाता है। इसका शर्बत खाली पेट पीने से डाइजेशन बेहतर होता है और शरीर को ठंडक मिलती है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...