Overview:सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए खाएं ये 5 तरह के मसाले
इस मौसम में सर्दी, जुखाम और ठंड लग ही जाती है इसलिए हमें अपने खान पान में ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर को गरम रखें। ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमें सर्दियों में ऐसी कौन सी चीज़े खानी चाहिए जिससे सर्दी में ठंड लगने का खतरा कम हो। ऐसे में घर की रसोई में कुछ ऐसे मसाले है जिसका सेवन करने से ठंड लगने का खतरा कम होता है और सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर का तापमान भी गरम बना रहता है और सर्दियों में होने वाली बीमारी से बचाव भी रहता है। तो चलिए जानते है ऐसे मसालों के बारे में जिनका सेवन करने से सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
Winter Spices: सर्दियों में ठंडी हवा चलने और तापमान के कम होने की वजह से कई तरह की मौसमी बीमारी होने का खतरा रहता है, जिसकी वजह से ही हमें खानपान पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। इस मौसम में सर्दी, जुखाम और ठंड लग ही जाती है इसलिए हमें अपने खान पान में ऐसे आहार को शामिल करना चाहिए जो हमारे शरीर को गरम रखें। ऐसे में सवाल ये उठता है कि हमें सर्दियों में ऐसी कौन सी चीज़े खानी चाहिए जिससे सर्दी में ठंड लगने का खतरा कम हो। ऐसे में घर की रसोई में कुछ ऐसे मसाले है जिसका सेवन करने से ठंड लगने का खतरा कम होता है और सर्दियों में इनका सेवन करने से शरीर का तापमान भी गरम बना रहता है और सर्दियों में होने वाली बीमारी से बचाव भी रहता है। तो चलिए जानते है ऐसे मसालों के बारे में जिनका सेवन करने से सर्दियों में शरीर में गर्माहट बनी रहती है।
Also read: बी 12 की कमी को पूरा करने के लिए डेली में ये खाद्य पदार्थ खाएं
काली मिर्च

हमारे घर की रसोई में मिलने वाले मसलों में से काली मिर्च एक ऐसा मसाला है जिसकी तासीर गरम होती है। सर्दियों में काली मिर्च का सेवन करने से शरीर में गर्माहट तो बनी ही रहती है इसके साथ साथ अगर सर्दियों में आपको जुखाम, खांसी या फिर गले में खरास जैसी दिक्कत हो तो आप काली मिर्च का सेवन करें। काली मिर्च का सेवन करने से शरीर का मेटाबोलिज्म भी मजबूत होता है। सर्दियों में आप काली मिर्च का सेवन दूध में डालकर या फिर सूप, सलाद या फिर काढ़े में डालकर पी सकते है। इससे शरीर में गर्माहट आएगी और आप सर्दियों में होने वाली आम बिमारियों का भी इलाज़ कर पाएँगे।
दालचीनी

यूँ तो दालचीनी के इस्तेमाल से खाने का स्वाद बड़ जाता है लेकिन आप इसका सेवन कर कई सारी बिमारियों से बच सकते है। सर्दियों में दालचीनी का सेवन करने से आपको शरीर में गर्माहट मिलती है क्योंकि इसकी तासीर भी गर्म होती है। अगर सर्दी में आपको खांसी जुखाम हो गयी है तो आप काढ़े या फिर गर्म पानी के साथ दालचीनी का सेवन करें। इसके साथ साथ दालचीनी के सेवन से कोलेस्ट्रोल और गठिया संबंधी बिमारियों में फायदा मिलता है।
अदरक

ठंड में अक्सर आपने लोगों को गर्म अदरक वाली चाय पीने के लिए सुना ही होगा। अदरक की तासीर भी गरम होती है जिसकी वजह से ही सर्दियों में अदरक वाली चाय पीने से शरीर में गर्माहट बनती है। वहीं अदरक इम्युनिटी को बूस्ट करने का काम करती है। सर्दियों में जुखाम खांसी होने पर आप अदरक की चाय या फिर काढ़ा पी सकते है।
हल्दी

हल्दी सब्जियों में डालने वाला एक आम मसाला है जो सब्जी में स्वाद के साथ साथ रंग भी डालता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण पायें जाते है इसके साथ साथ हल्दी की भी तासीर गरम होती है। सर्दी जुखाम में हल्दी का सेवन काफी लाभकारी होता है।
स्टार एनिज
मसलों में स्टार एनिज मसाला स्टार की शेप का होता है। इसमें प्राकृतिक बॉडी वार्मर तत्व पाये जाते है इसके साथ साथ इसमें एंटीओक्सिडेंट गुण पाए जाते है जिसके कारण सर्दी में इसका सेवन बहुत लाभकारी माना जाता है। इसका सेवन करने से सर्दी और फ्लू से लड़ने में मदद मिलती है।
