बारिश के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खाएं पपीते के पत्ते: Benefits of Papaya Leaves
Benefits of Papaya Leaves

बारिश के मौसम में इम्युनिटी बढ़ाने के लिए खायें पपीते के पत्ते: Benefits of papaya leaves

क्या आप जानते हैं सिर्फ़ पपीता ही नहीं इसके पत्ते भी गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों के जूस में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो कई समस्याओं से हमें दूर रखते हैं।

Benefits of Papaya Leaves: पपीता शरीर के लिए बहुत फ़ायदेमंद है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फोलेट, पोटेशियम, विटामिन ए और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। कैलोरी की मात्रा कम होने के कारण यह वजन नियंत्रण में मदद करता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं सिर्फ़ पपीता ही नहीं इसके पत्ते भी गुणों से भरपूर होते हैं। इन पत्तों के जूस में पपैन और काइमोपैपेन जैसे एंजाइम्स होते हैं, जो कई समस्याओं से हमें दूर रखते हैं। हालाँकि, इनकी कड़वाहट के कारण लोग इसको बहुत मुश्किल से खा पाते हैं, इसलिए आप इनका जूस बनाकर सेवन कर सकते हैं। इन पत्तों का जूस पीने से पाचन-तंत्र मजबूत होता है और इम्युनिटी बढ़ती है। चलिए जानते हैं पपीते के पत्तों को खाने से मिलने वाले फ़ायदे-

Also read: वजन कम करना चाहते है तो घर में बनाएं फैट कटर जूस: Fat Cutter Juice

शुगर कंट्रोल

Benefits of Papaya Leaves
Blood Pressure

डायबिटीज के मरीज़ों के लिए पपीते के पत्तों का सेवन बेहद फ़ायदेमंद है। प्रतिदिन एक कप पपीते का जूस पीने से डायबिटीज में होनी वाली समस्याओं को कम कर सकते हैं। पपीता में फ्लेवोनॉयड होते हैं और ये नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट होता है। यह ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मददगार होते हैं, इससे लिपिड लेवल भी कम हो जाता है।

इम्युनिटी बूस्टर

Strengthens immunity
Papaya leaves boost immunity

बरसात के मौसम में सर्दी, जुकाम, ख़ासी और दूसरी मौसमी बीमारियां बहुत जल्दी होती हैं। ऐसा हमारी इम्युनिटी कमजोर होने की वजह से होता है। इसलिए इम्युनिटी बढ़ाने के लिए इस मौसम में हर दिन पपीते के पत्तों के जूस का सेवन ज़रूर करें।

पेट के लिए फ़ायदेमंद

अगर आपको पेट से संबंधित किसी तरह की समस्या है तो आप पपीते के पत्तों के जूस का नियमित रूप से सेवन करें। इसमें फ़ाइबर की मात्रा ज्यादा होती है और इस वजह से यह पाचन तंत्र के लिए फ़ायदेमंद है। इसमें कारपैन के केमिकल कंपाउंड होते हैं जो पाचन क्रिया में बाधा डालने वाले माइक्रोऑर्गेज्म को खत्म करते हैं।

Stomach Lump
It helps in preventing gastrointestinal diseases

 त्वचा के लिए फायदेमंद

पपीते के पत्तों का सेवन करने से त्वचा हमेशा चमकदार बनी रहती है। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई त्वचा को सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने के साथ-साथ झुर्रियों को भी दूर रखते हैं। विटामिन सी कॉलेजन को बनाने में मदद करता है और त्वचा में कसावट लाता है, जिससे त्वचा जवां बनी रहती है। यह बालों के लिए भी फ़ायदेमंद है।

Papaya leaves juice gives you shiny skin

कोलेस्ट्रॉल कम करने में मददगार

पपीता के पत्ते का जूस कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करता है। इसके साथ ही यह खून को साफ करता है। इससे लिवर से संबंधित रोग से बचाव होता है। यह हाइपर्कोलस्ट्रोलेमिया और लीवर सोरायसिस से बचाने में मदद करता है।

These leaves help in lowering the level of bad cholestrol

कैंसर को रोकता है

कैंसर के मरीज़ों के लिए पेशेंट्स के लिए पपीते के पत्ते किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें कैंसररोधी गुण होते हैं और यह कैंसर के सेल्स को बनने से रोकते हैं।

cancer
It prevents growth of cancer cells

तो, आप भी अगर कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर, मोटापा और दूसरी ऐसी ही कई समस्याओं से बचकर स्वस्थ जीवन जीना चाहते हैं तो अपनी डाइट में पपीते के पत्तों को ज़रूर जोड़ लें।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...