Health Tips: कुछ लोगों को इन्फ्लेमेशन की समस्या होती है जिसमें शरीर के कई हिस्सों में सूजन आ जाती है। ऐसे लोगों को कुछ इन्फ्लेमेटरी फूड का सेवन करना बंद कर देना चाहिए नहीं तो आपको यह समस्या लगातार देखने को मिल सकती है। जिन फूड में इन्फ्लेमेशन वाले गुण होते हैं और जो आपको सूजन जैसी स्थिति का सामना करवा सकते हैं उनमें से कुछ हैं होल ग्रेन जैसे गेहूं, या जिनमें ग्लूटेन मौजूद होता है। इसके अलावा कुछ लो क्वालिटी डेयरी प्रोडक्ट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। आइए जान लेते हैं कौन कौन से इन्फ्लेमेटरी फूड्स से आपको दूर रहना चाहिए।
ग्लूटेन से भरपूर फूड:
आपको जान लेना चाहिए की ग्लूटेन से भरपूर चीजों में इन्फ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको ग्लूटेन से भरपूर आटे से बनने वाले पास्ता, ब्रेड, बिस्किट और पेस्ट्री आदि का सेवन करने से बचना चाहिए। अगर आपको सेलियक डिजीज जैसी बीमारी है तो आप को पूरी तरह से ऐसी चीजों का सेवन करना बंद कर देना चाहिए जिनमें ग्लूटेन होता है। इसके अलावा ऐसी चीजों का सेवन करना चाहिए जिनका पाचन करना शरीर के लिए आसान रहता है।
लो क्वालिटी डेयरी प्रोडक्ट्स:
डेयरी प्रोडक्ट्स में लैक्टोज़ नाम का तत्व पाया जाता है जो कुछ लोगों के लिए अपाचन और इन्फ्लेमेशन का कारण बन सकता है। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो आप को डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना कम या फिर बंद कर देना चाहिए। इससे आपको स्किन डिसऑर्डर, माइग्रेन, घुटनों में दर्द आदि जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आप ऑर्गेनिक डेयरी का प्रयोग कर सकते है। इससे कम तकलीफ देखने को मिलेगी। आप चाहें तो माइक्रो फिल्टर या कच्चे दूध का प्रयोग कर सकते हैं। इनमें माइक्रो न्यूट्रिएंट होते है जो आपको लाभ देंगे।
