विंटर सुपर फूड खजूर के 10 फायदे: Dates Benefits
Health Benefits of Dates


Dates Benefits: खजूर की तासीर गर्म होती है इसलिए इसे विंटर सुपर फूड कहा जाता है। साथ ही खजूर में कार्ब्स, कैलोरी, प्रोटीन, मैग्नीशियम आदि भरपूर मात्रा में पाए जाते है। जिससे शरीर में विटामिन की कमी पूरी होती है। शरीर को ताकत मिलती है। बता दें कि खजूर को हम कई तरीकों से खा सकते है। खजूर एक ड्राई फूट है जिसे आप उपवास में भी खा सकते है जिससे आपको एनर्जी मिलती है पूरे दिन में आप दो या तीन खजूर खाएं। आईए जानिए इसके फायदे :

खून की कमी

Dates Benefits
Dates fulfill the lack of blood in the body

खजूर शरीर में खून की कमी को पूरा करता है। इसमें आयरन की मात्रा भरपूर होती है। खून की कमी होने पर आपको चक्कर आना, घबराहट, थकान होना ऐसे लक्षण दिखाई देने लगते है। इससे एनीमिया हो जाता है। ऐसी स्थिति में खजूर खाने से खून की कमी को खत्म किया जा सकता है। आप खाने में चार या पांच खजूर रोज खाएं।

गठिया को खत्म करता है

औरतों में गठिया की दिक्कत ज्यादा देखने को मिलती है। गठिया की समस्या को दूर करने के लिए दूध में खजूर डाल कर उबाल लें और फिर उसे पिएं। आपको पैरो की दुर्बलता और गठिया से राहत मिलेगी।

कमर दर्द

यदि आप कमर दर्द से काफी परेशान है तो आपको एक देसी इलाज बताते है। आप पांच खजूर को आधा चम्मच मैथी दाने के साथ दो ग्लास पानी में डालकर खूब उबालें। गुनगुना होने पर इसे पिएं राहत मिलेगी।

कब्ज से राहत

Dates Benefits
Dates is Beneficial for Constipation

अगर आप कब्ज से परेशान है और अकसर सर्दियों में ये शिकायत ज्यादातर लोगों मेें रहती है। पांच या छह खजूर को रात में भिगोकर सुबह वह पानी पी लें। इससे आपका पेट साफ हो जाएगा।

पाचन क्रिया

कई लोगों की पाचन क्रिया तंदुरुस्त नहीं होती है जिससे वे हमेशा परेशान दिखार्द दिखते है तो इसके लिए नियमित रूप से खजूर का सेवन करें। आपका पाचन तंत्र तंदूरूस्त हो जाएगा।

बच्चों की सेहत बनाने के लिए

कई बार बच्चों में दिक्कते देखने को ज्यादा मिलती है और जो बच्चे थोड़े दुर्बल होते है उनके लिए खजूर काफी फायदेमंद है। उन्हें रोज खजूर का सेवन कराएं। खजूर शरीर से दुर्बलता कम करके शरीर को शक्ति प्रदान करता है।

दिमाग के लिए फायदेमंद

विटामिन-बी और कोलीन पाए जाने के कारण खजूर सेहत और दिमाग के लिए बेहद फायदेमंद है। इससे आपकी याद करने की और सीखने की क्षमता बढ़ती है। कई लोगों को याद करने में दिक्कत हो ऐसे में वे खजूर का सेवन नियमित तौर पर करें।

हृदय को मजबूत बनाने के लिए

Dates Benefits
Dates for Heart

दिल शरीर का महत्वपूर्ण अंग है इसका स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है। हृदय को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कि आप खजूर का सेवन करें। साथ ही खजूर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

ऊर्जा बढ़ती है

खजूर से शरीर में ऊर्जा बढ़ती है। खजूर का रोजमर्रा सेवन आपको हर समय आने वाली सुस्ती से बचा जा सकता है। साथ ही इससे ऊर्जा का संचार होता है। और आप स्वयं को ऊर्जावान महसूस करते हैं।

मांसपेशियों के लिए फायदेमंद

खजूर एक हाई कार्बोहाइड्रेट फल है जो मांसपेशियों के विकास में सहायक है। बच्चे हो या बड़े सभी के लिए खजूर खाना बेहद फायदेमंद है।