क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है? जानिए क्या है सही
Eggs For Cholesterol : अंडा स्वास्थ्य़ के लिए काफी हेल्दी हो सकता है। लेकिन क्या अंडे का पीला हिस्सा खाने से कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल होता है? आइए जानते हैं इस विषय के बारे में विस्तार से-
Eggs For Cholesterol : शरीर में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करना बहुत ही जरूरी है। अगर कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल न किया जाए, तो यह कई समस्याओं को बढ़ा सकता है। मुख्य रूप से कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ने की वजह से स्ट्रोक, हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज इत्यादि का खतरा रहता है। ऐसी स्थिति में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट का विशेष ध्यान रखने की जरूरत होती है। कई तरह के ऐसे डाइट हैं, जिसका सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल काफी हाई हो जाता है। कुछ लोगों के मन में अंडे को लेकर कई तरह के सवाल रहते हैं। कई लोगों को लगता है कि अंडे का पीला हिस्सा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है? इस विषय में कितनी सच्चाई है, आइए जानते हैं इस बारे में-
Also read: रवीना-ट्विंकल से लेकर कैटरीना-ज़रीन तक, इंडस्ट्री में मौजूद हैं हमशक्ल एक्ट्रेस
क्या अंडे का पीला हिस्सा बढ़ाता है कोलेस्ट्रॉल?

जी हां, अंडे का पीला हिस्सा खाने से शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी ज्यादा बढ़ जाता है। एक अंडे के योल्क में लगभग 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल हो सकता है। लेकिन यह कोलेस्ट्रॉल का स्रोत प्राकृतिक है, जो शरीर के लिए हानिकारक नहीं होता। ऐसे में अगर आप इसे संतुलित मात्रा में खाएं, तो इसका नेगेटिव असर आपके स्वास्थ्य पर नहीं पड़ता है।
ध्यान रखें कि कुछ रिसर्च से पता चलता है कि अधिकांश लोगों में भोजन से प्राप्त कोलेस्ट्रॉल का स्तर रक्त में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बहुत अधिक नहीं बढ़ाता। शरीर के कोलेस्ट्रॉल का निर्माण मुख्य रूप से लिवर द्वारा होता है और यह प्रक्रिया भोजन से प्राप्त कोलेस्ट्रॉल पर निर्भर नहीं होती है।
अंडे के योल्क का हृदय स्वास्थ्य पर असर
यदि किसी व्यक्ति को पहले से ही हाई कोलेस्ट्रॉल, हार्ट डिजीज या डायबिटीज की समस्या है, तो उसे अंडे के योल्क की मात्रा का ध्यान रखना चाहिए और डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

अंडे के योल्क में महत्वपूर्ण पोषक तत्व
अंडे का योल्क कई महत्वपूर्ण पोषक तत्वों का स्रोत है, जैसे कि विटामिन डी, विटामिन बी12, प्रोटीन और हेल्दी फैट होते हैं। यह आंखों के लिए ल्यूटिन और जीएक्सैंथिन जैसे- एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होता है।
निष्कर्ष
अंडे का पीला हिस्सा खाने से कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, लेकिन यह प्रभाव व्यक्ति के आहार, स्वास्थ्य स्थिति और जीवनशैली पर निर्भर करता है। अधिकांश स्वस्थ व्यक्तियों के लिए अंडे का योल्क खाने से कोलेस्ट्रॉल स्तर में अत्यधिक वृद्धि की संभावना कम होती है। यदि आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर पहले से ही उच्च है या आपको हृदय संबंधी समस्याएं हैं, तो आपको अंडे के योल्क का सेवन सीमित करना चाहिए और अपने डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए। संतुलित आहार और नियमित व्यायाम के साथ अंडे का सेवन स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है।
